मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग के खेल को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर किया विचार-विमर्श समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय प्रोफेशनल मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ में खेलों विशेष रूप से बॉक्सिंग के खेल को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की। विजेंदर सिंह भारत के ऐसे पहले बॉक्सर हैं जिन्होंने ओलंपिक में कोई पदक जीता है। विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ में प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच कराने का आग्रह किया,…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
सहारा इंडिया के अभिकर्ताओं ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव, मेच्यैरिटी राशि वापस दिलाने कलेक्टर से लगाई गुहार….जानें कहाँ का है मामला ?
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर सहारा इंडिया ग्रुप के अभिकर्ताओं द्वारा कोटा के जमा कर्ताओं का जमाधन समयावधि पूर्ण हो जाने के बाद भी भुगतान न करने के संदर्भ में मंगलवार को कलेक्टर बिलासपुर के नाम ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि हम सभी साथीगण सहारा इंडिया में विगत कई वर्षो से अभिकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं और उसमें निवेशकर्ताओं को सेवा दे रहे हैं। उक्त कंपनी के द्वारा हम अभिकर्ताओं का एवं जमाकर्ताओं का विभिन्न स्कीमों के तहत जमा धन की मिच्योरिटी हो जाने के बाद भी…
Read Moreकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 14 जून को “विश्व रक्तदाता दिवस” की तैयारी की समीक्षा के लिए सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के साथ किया संपर्क
इस वर्ष के ‘विश्व रक्तदाता दिवस’ के लिए अभियान का नारा है “रक्तदान एकजुटता का कार्य है। प्रयासों में शामिल हों और जीवन बचाएं” ई-रक्त कोष, रक्त केंद्र/प्रयोगशाला इंटरफेस के रूप में काम करने वाला एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। शेष सभी ब्लड बैंकों को ई-रक्तकोष पर पंजीकरण कराने को कहा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को नियमित रूप से गैर-पारिश्रमिक वाले स्वैच्छिक रक्तदान की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने का सुझाव दिया गया समदर्शी न्यूज डेस्क. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘विश्व रक्त दाता दिवस (डब्ल्यूबीडीडी)’ की तैयारी की समीक्षा के लिए सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक बैठक आयोजित की। विश्व रक्त दाता दिवस स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जीवन बचाने के लिए रक्त दाताओं को धन्यवाद देने का अवसर है। इस वर्ष विश्व रक्त दाता दिवस 14 जून 2022 को मनाया जा रहा है। इस वर्ष के विश्व रक्त दाता दिवस के लिए अभियान का नारा है “रक्तदान एकजुटता का कार्य है। प्रयासों में शामिल हों और जीवन बचाएं।” विश्व बैंक रक्तदाता दिवस के महत्व पर बल देते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से नियमित गैर-पारिश्रमिक स्वैच्छिक रक्तदान की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने, पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने और प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध, वर्ष भर रक्तदान की आवश्यकता, सुरक्षित रक्त संचार के लिए सार्वभौमिक और समय पर पहुंच, एक स्थायी और आसान राष्ट्रीय रक्त प्रणाली का निर्माण करने के लिए, यह सुनिश्चित करने के लिए कि संचार की आवश्यकता वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित रक्त तक पहुंच पर प्रकाश डालने का आग्रह किया, क्योंकि देश को स्वैच्छिक, अवैतनिक रक्त दाताओं की आवश्यकता है जो नियमित रूप से रक्त दान करते हैं। उन्होंने राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को अधिकतम रक्त संग्रह (एकत्रित रक्त शेल्फ जीवन: 35-42 दिन) के साथ इच्छुक रक्तदाताओं के अधिकतम पंजीकरण को करने और ब्लॉक, जिला और सरपंच द्वारा प्रशासित ग्राम पंचायत स्तर पर रक्त दाताओं को बधाई देने और प्रतिज्ञा लेने के समारोह आयोजित करने का सुझाव दिया। जिला कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट जिले में गतिविधियों की निगरानी करेंगे। यह भी सुझाव दिया गया कि रक्तदान करने की शपथ शारीरिक आयोजनों और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों के माध्यम से ली जा सकती है। इस अवसर पर की जाने वाली गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाए जाने के लिए, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 14 जून, 2022 को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी)/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और उप-जिला और जिला अस्पताल में अन्य ब्लड बैंक व्यवहार्यता के अनुसार रक्त समूह परीक्षण के लिए उचित सुविधा प्रदान करने की सलाह दी गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने उनसे आम नागरिकों को उनके रक्त समूह को जानने में मदद करने का भी आग्रह किया जो रक्तदान के उद्देश्य से आपात स्थिति में उपयोगी सिद्ध होगा। इससे रक्तदाताओं के पंजीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा और जागरूकता पैदा करेगा। आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से रक्त दाता पंजीकरण और ई- रक्तकोष से जोड़ने के लिए जिन चरणों का पालन करने की आवश्यकता है, उनमें शामिल हैं : – रक्तदान के लिए स्वयंसेवकों का पंजीकरण को-विन पोर्टल पर सक्षम किया जाएगा। ई-रक्तकोष रक्त केंद्र/प्रयोगशाला इंटरफेस के रूप में कार्य करेगा। शेष सभी ब्लड बैंक ने ई-रक्तकोष पर पंजीकरण करने को कहा। रक्त कोष द्वारा ई-रक्तकोष पर रक्तदान प्रमाण पत्र सृजित होने के बाद रक्तदान पूर्ण होने पर आरोग्य सेतु के माध्यम से स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। आसान पहुंच के लिए रक्त दाताओं के पास को-विन पोर्टल/आरोग्य सेतु पर निकटवर्ती रक्त केंद्रों की सूची के साथ-साथ आगामी रक्तदान शिविरों तक पहुंच होनी चाहिए। PIB…
Read Moreथाना-कोतवाली कोरबा की त्वरित कार्रवाई : नाबालिक बालिका को आटो रिक्शा में छेड़खानी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी -शिवमआनंद पिता महेंद्र कुमार आनंद उम्र 25 वर्ष निवासी दुरपा रोड, थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ. ग.) के विरुद्ध अपराध क्रमांक-532/2022 धारा- 354,279,337 भादवि.,08 पाक्सो एक्ट मे हुई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 05.06.2022 को पीड़िता थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह काम करके दोपहर 1:00 बजे अपने घर जा रही थी, तभी ऑटो चालक शिवम आनंद बंजारे पिता महेंद्र बंजारे उम्र 25 वर्ष निवासी दुरपा रोड का नाबालिग बालिका के पास आकर घर छोड़ने की बात बोल कर अपने…
Read Moreघर में महिला को अकेला देख पड़ोसी करने लगा छेड़ छाड़, आरोपी को पुलिस ने किया 20 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा दिनांक 6 जून 2022 को पाली थाना क्षेत्र के प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 5 जून 2022 के शाम करीब 7:00 बजे प्रार्थीया अपने घर में अकेली थी उसी समय पड़ोस में रहने वाला सनत कश्यप के द्वारा महिला को अश्लील कमेंट कर घर के बाड़ी फांद कर आंगन में प्रवेश कर महिला के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ अश्लील हरकत करने लगा जिससे महिला के द्वारा शोर मचाने पर आरोपी डर से वहां से भाग गया की महिला की रिपोर्ट थाना पाली में धारा 354…
Read Moreकांग्रेस के विधायक एकजुट हैं तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों -धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने हरियाणा के विधायकों के रायपुर प्रवास को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि हमारे विधायक एकजुट हैं तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? छत्तीसगढ़ में तो राज्यसभा चुनाव लड़ने की भाजपा की औकात ही नहीं रही लेकिन भाजपा अन्य राज्यों में जोड़तोड़ कर रही? भाजपा आदतन लोकतंत्र विरोधी है वह शाम दंड भेद के आधार पर सत्ता हथियाना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह…
Read Moreभाजपा हसदेव अरण्य पर घड़ियाली आंसू बहा रही, खदान आबंटन मोदी सरकार ने किया रमन सरकार ने सहमति दिया था – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर हसदेव अरण्य मामलें में पूर्व मंत्री बृजमोहन का बयान भाजपा की अवसरवादी राजनीति को दर्शाता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हसदेव में कोल आबंटन मोदी सरकार ने किया है। तत्कालीन रमन सरकार की इसमें सहमति थी। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता यदि वास्तव में यहां पर उत्खनन के विरोधी है तो मोदी सरकार के समक्ष जा कर विरोध प्रदर्शित करे और खदान आबंटन रद्द करने को कहें। हसदेव क्षेत्र में 2014 से 2018 तक केंद्र और राज्य दोनों जगह…
Read Moreभाजपा अपने अपराधों का पश्चात्ताप करने की बजाय गिरगिटी की तरह रंग बदल रही है? – मोहन मरकाम
भाजपा अपने कृत्यों से देश के सम्मान को ठेस पहुँचा रही है, भाजपा में नूपूर शर्मा, नवीन कुमार जिंदल की तरह सैकड़ो है जो नफरत फैलाते है और जहर उगलते है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा एक तरफ़ तो धार्मिक ध्रुवीकरण कर और नफरत फैला कर भारत की सदियों पुरानी ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की परंपरा का अपमान करती है, तो दूसरी ओर सब धर्मों के सम्मान का ढोंग व पाखंड करती है। यह दोगली भाषा अविश्वसनीय है। इसे ही तो कहते हैं –…
Read Moreपशुओं से फसलों को बचाने इस वर्ष भी आयोजित होगा ‘‘रोका-छेका’’ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर वर्ष 2021 से पुनर्जीवित की गई है ‘‘रोका-छेका’’ की प्रथा
कृषि उत्पादन आयुक्त ने कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जारी किए निर्देश ग्राम स्तर पर 20 जून तक रोका-छेका के संबंध में बैठकें आयोजित करने के निर्देश गौठानों में पशुओं के प्रबंधन और रख-रखाव की होगी उचित व्यवस्था गांवों में की जाएगी चरवाहा की व्यवस्था पशुओं को गौठानों में लाने मुनादी कराने के निर्देश फसल बुआई के पूर्व छत्तीसगढ़ के गांवों में प्रचलित रही है ‘‘रोका-छेका’’ की प्रथा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के गांवों में आगामी फसल बुआई के पूर्व…
Read MoreHEALTH NEWS : इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है आंवला, त्वचा और बालों के साथ ही सेहत के लिए भी लाभप्रद है आंवला का उपयोग
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर आयुर्वेद में आंवला को धात्री यानि धाय मां के समान पोषण प्रदान करने वाला कहा गया है। यह एक ऐसा फल है जिसके अनगिनत लाभ हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है एवं अनेक रोगों के बचाव और उपचार में कारगर है। आंवला का उपयोग फल, मुरब्बा, अचार, शरबत, जूस और औषधि के रूप में किया जाता है। यह रसोई से लेकर उपचार के लिए बहु-उपयोगी है। शासकीय आयुर्वेदिक कालेज, रायपुर के सह-प्राध्यापक डॉ. संजय शुक्ला ने बताया कि आयुर्वेद पद्धति में आंवले का अवलेह और…
Read More