सुहेला में गूँजा स्वागत का जोश! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर से आगमन, जनप्रतिनिधियों ने फूलों से किया अभिनंदन

बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज हेलीकाप्टर से तहसील मुख्यालय सुहेला पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्य्मंत्री अरुण साव एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी थे। दुर्गोत्सव मैदान हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। स्वास्थ्य मन्त्री श्याम बिहारी जायसवाल पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किये। कलेक्टर दीपक सोनी ने मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर अगवानी की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील,जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Read More

जशपुर में दिव्यांगजन दिवस बना ऐतिहासिक—310 दिव्यांगजनों की प्रतिभा से कार्यक्रम गूँजा, 60 हितग्राहियों को मिला सहायक उपकरण

03 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का हुआ आयोजन दिव्यांगजनों को वितरित किए गए मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, एम.आर किट, सहित श्रवण यंत्र दिव्यांग बच्चों ने कविता, भाषण, सामूहिक नृत्य और एकल गायन की दी प्रस्तुति जशपुर विधायक श्रीमती भगत दिव्यांगों के प्रतिभा को देख कर हुए आत्मविभोर जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में विगत दिवस 03 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन शासकीय स्वामी आत्मानन्द हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी…

Read More

ऑपरेशन आघात में एक और प्रहार! जशपुर पुलिस ने पकड़ा भारी मात्रा में अवैध तंबाकू—चार दिन में तीसरी बड़ी जप्ती

गुजरात से सिलीगुड़ी(W.B.) ले जा रहे गुटखा में प्रयुक्त होने वाला अवैध तम्बाकू को जशपुर पुलिस ने किया जप्त जशपुर पुलिस ने आज लोदाम के पास अशोक लिलैंड ट्रक से 271 बोरी अवैध कच्चा तंबाकू कीमती रू. 5,18,932/- (पाँच लाख अट्ठारह हजार नौ सौ बत्तीस) जप्त किया, 04 दिन पहले भी लोदाम एन.एच. से 02 ट्रक में कुल 200 बोरी अवैध तम्बाकू जप्त किया था, प्राथमिक जांच में माल के बिल्टी नंबर व गाड़ी के नंबर में अंतर, अवैध परिवहन की संभावना, पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 106 के तहत…

Read More

अवैध धान माफियाओं पर जशपुर पुलिस का कड़ा प्रहार! 270 क्विंटल धान, दो ट्रक और दो पिकअप एक ही रात में जब्त

उड़ीसा व झारखंड से धान लाकर कर रहे थे छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश लोदाम, जशपुर, दुलदुला व तपकरा थाना क्षेत्रांतर्गत की गई कारवाही पुलिस ने दो ट्रक व दो पिकअप से कुल 675 बोरी में 270 क्विंटल धान को किया जप्त, कार्यवाही हेतु सौंपा जिला प्रशासन को जप्त धान की कीमत लगभग 06 लाख 21हजार रुपए पूर्व में पुलिस 540 क्विंटल धान को पकड़, कार्यवाही हेतु सौंप चुकी है जिला प्रशासन को जशपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर जशपुर पुलिस, वर्तमान में…

Read More

बिलासपुर में वीवीआईपी मूवमेंट! पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, राज्यपाल डेका और CM साय का विशेष स्वागत—दीक्षांत समारोह में देंगे सम्मोहक संबोधन

पूर्व राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का एयरपोर्ट में स्वागत बिलासपुर : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चकरभाठा स्थित बिलासा देवी एयरपोर्ट पहुंचे। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। विमानतल पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक,कुलपति एडीएन बाजपेई, संभागआयुक्त सुनील जैन, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह ने आत्मीय स्वागत किया।

Read More

धान खरीदी में जशपुर का बड़ा रिकॉर्ड! 3 दिसंबर तक 2,628 किसानों से 1.67 लाख क्विंटल धान खरीदा, करोड़ों की राशि सीधे खातों में

जशपुर जिले के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, 2628 किसानों से खरीदी गई 167246 क्विंटल धान जशपुर : जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। 3 दिसंबर तक कुल 2,628 किसानों से 1,67,246 क्विंटल धान उपार्जित किया जा चुका है, जिसकी राशि 39.62 करोड़ रुपये से अधिक है। किसानों के बैंक खाते में राशि का हस्तांतरण सतत् रूप से भी की जा रही है। धान खरीदी का कार्य जिले के 46 उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थित रूप से संपादित किया जा रहा…

Read More

धान खरीदी में रिकॉर्ड पारदर्शिता! किसान दिनेश ने बिना किसी परेशानी के 172 बोरी धान बेच कर CM विष्णु देव साय को दिया बड़ा धन्यवाद

किसान दिनेश ने आसानी से बेचा अपना धान, खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यस्था देखकर खुशी जाहिर की मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में धान खरीदी कार्य सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के समस्त धान खरीदी केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जशपुर विकासखंड के दिनेश सिंह गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र अपना धान बेचने पहुंचे उन्होंने कहा कि उन्हें टोकन कटाने में किसी भी प्रकार की…

Read More

आदिवासी विकास को मिली नई गति: CM विष्णु देव साय ने अंबागढ़ चौकी में 475 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास, ऑडिटोरियम व नए राजस्व अनुविभाग की बड़ी घोषणा

आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास  के लिए सरकार कृतसंकल्पित: मुख्यमंत्री श्री साय अंबागढ़ चौकी को राजस्व अनुविभाग बनाने तथा ऑडिटोरियम निर्माण करने की घोषणा महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त की राशि का हितग्राहियों के खाते में किया अंतरण 475 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री अंबागढ़ चौकी में आयोजित जनजाति गौरव समारोह में हुए शामिल रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के हितों…

Read More

माताओं के सम्मान का महाअभियान: महतारी वंदन की 22वीं किस्त जारी, 67.78 लाख हितग्राहियों को मिला 634.65 करोड़ का आर्थिक संबल

माताओं के सम्मान और सशक्तिकरण की नई कड़ी—महतारी वंदन की 22वीं किश्त जारी रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने वाली राज्य सरकार की प्रमुख योजना महतारी वंदन के तहत आज 22वीं किश्त का भुगतान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रम में  बटन दबाकर किया । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि महतारी वंदन योजना हमारी माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा…

Read More

बस्तर में निर्णायक ऑपरेशन: संयुक्त बलों का बड़ा प्रहार, 12 माओवादी ढेर—CM साय ने कहा, ‘जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा’

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में नक्सल-विरोधी अभियान में वीर जवानों की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त की नक्सल-विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता:सुरक्षाबलों ने 12 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया रायपुर : बीजापुर जिले में आज चल रहे नक्सल-विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त सर्च एवं कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने 12 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया है। क्षेत्र में अभी भी सर्च अभियान सतत जारी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए डीआरजी बीजापुर…

Read More