21 वर्षीय युवती को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले 3 वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में,

सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी यशवंत कुमार विश्वकर्मा उर्फ बाबू के विरूद्ध भा.द.वि की धारा 376 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 103/2022 है पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने दिनांक 6 अप्रैल 2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसे यशवंत कुमार विश्वकर्मा उर्फ बाबू ने दिनांक 25 अगस्त 2018 को शादी करने का झांसा देकर उसकी ईच्छा के विरूद्ध एक मकान में ले जाकर जबरन…

Read More

चेकडेम के भूमि पूजन में पहुचे जशपुर विधायक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत पिराई में विधायक विनय भगत ने 49 लाख 23 हजार की लागत से चेक डेम निर्माण हेतु भूमि पूजन कर कार्यप्रांरभ किया। विधायक विनय भगत ने कहा कि ग्राम में पानी की समस्या है इसकी जानकारी होते ही मुख्यमन्त्री श्री भूपेश बघेल जी से डेम की मांग की गई जिस पर तत्काल अमल करते हुए बड़ा छिपाताला में 49 लाख 23 हजार की लागत से चेक डेम की स्वीकृति मिल गई। उन्होंने कहा कि  चेक डेम बनने के बाद पूरे  ग्रामवासियों…

Read More

सीईओ जिला पंचायत ने नव निर्मित हॉकी स्टेडियम जशपुर के संचालन समिति की ली बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नव निर्मित हॉकी स्टेडियम की संचालन समिति का प्रथम बैठक सीईओ जिला पंचायत श्री के. एस मण्डावी की अध्यक्षता में विगत दिवस को जिला पंचायत जशपुर में आयोजित किया गया। जिसमें एजेण्डानुसार स्टेडियम की पूर्ण-अपूर्ण के बारे में चर्चा की गई। जिसके तहत ई.ई. लो.नि.वि. जशपुर के द्वारा बताया गया कि पंप से टर्फ में पानी डालने, लाईट व्यवस्था एवं स्टेडियम के बांउड्रीवाल सह गेट का कार्य पूर्ण किया जाना है, जिसके लिए समिति द्वारा एक सप्ताह के अंदर सकारात्मक रिपोर्ट मांगा गया है। बैठक में…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना अंतर्गत सहायता राशि का किया भुगतान, जशपुर जिले के 4702 कृषि मजदूर के प्रथम किश्त के रूप में 94 लाख 4 हजार राशि की गई अंतरित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम से राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और गौठानों से जुड़ी समूह की महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि का सीधे उनके बैंक खातों में अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के ग्रामीण भूमिहीन…

Read More

जशपुर जिले मे भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया राशि का अंतरण

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जशपुर जिले के 35 हजार 765 किसानों को 36 करोड़ 84 लाख 81 हजार रुपए का भुगतान किया गया राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत जशपुर जिले के 4702 हितग्राहियों को लगभग 94 लाख 4000 का भुगतान किया गया गोधन न्याय योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के 1661 विक्रेताओं को 12 लाख 50 हजार रुपए का भुगतान किया गया राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसान और कृषि मजदूर हुए लाभान्वित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पूर्व प्रधानमंत्री…

Read More

राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुनकुरी क़े किसानों को दी 4.62 करोड़ रु पहली किस्त की सौगात, कुनकुरी विधानसभा क़े 4865 किसान होंगे लाभान्वित

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किसानों, कृषि मजदूरों, पशुपालकों और महिला समूहों क़े खाते में अंतरित हुई राशि समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी सौगात दी हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुए।उन्होंने बताया कि कुनकुरी विधानसभा क़े 4865 किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और…

Read More

रक्षित आरक्षी केन्द्र जशपुर में आयोजित जनरल परेड का पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण, अच्छे टर्न-आऊट वाले जवानों को किया पुरस्कृत

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर पुलिस अधीक्षक जशपुर राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा दिनांक 20.05.2022 को रक्षित आरक्षी केन्द्र जशपुर में आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश देवांगन के नेतृत्व में परेड टीम द्वारा सलामी दी गई, ततपश्चात पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा अच्छे टर्नआउट वाले अधिकारी/कर्मचारी को पुरस्कृत किया गया। परेड में शामिल समस्त प्लाटूनों के ड्रील का निरीक्षण कर उचित दिशा-निर्देश दिये गये, परेड में उपस्थित समस्त जवानों से व्यक्तिगत वार्तालाप…

Read More

मुख्यमंत्री ने गोल बाजार के व्यापारियों को दी एक और बड़ी सौगात, मालिकाना हक देने के फैसले के बाद अब किया विकास और निर्माण शुल्क भी माफ, कोरोना संकट से उबरे व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोल बाजार व्यापारियों को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मालिकाना हक देने के फैसले के बाद अब विकास और निर्माण शुल्क भी माफ करने की घोषणा की है। इससे कोरोना संकट काल से उबरे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल से आज गोल बाजार व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों ने उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के अनुरोध पर निर्माण शुल्क और विकास शुल्क माफ करने की घोषणा की। इस घोषणा से गोल बाजार…

Read More

छत्तीसगढ़ के हर्बल गुलाल की यूरोप में डिमांड, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर्बल गुलाल से भरे ट्रक को यूरोप भेजने झंडी दिखाकर रवाना किया

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार किया है हर्बल गुलाल एक्सपोर्ट किए जा रहे 23 हजार किलो हर्बल गुलाल की कीमत 41.95 लाख रूपए समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में तैयार हर्बल गुलाल से भरे ट्रक को यूरोप एक्सपोर्ट करने के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया। यह हर्बल गुलाल स्व-सहायता समूह के सखी क्लस्टर संगठन अंजोरा राजनांदगांव एवं कुमकुम महिला ग्राम संगठन सांकरा दुर्ग की महिलाओं ने श्री गणेशा ग्लोबल गुलाल प्राइवेट लिमिटेड के मार्गदर्शन में…

Read More

विश्वास अभियान : जिला पुलिस द्वारा लगातार लगाई जा रही है “विश्वास की चौपाल”, जिले के कुल 210 ग्रामों में ग्राम रक्षा समिति का किया गया गठन/पुनर्गठन एवं लगाया गया चालित थाना

ग्रामों में चालित थाना एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों के साथ ग्रामीणों को अनवरत अभिव्यक्ति ऐप, विभिन्न कानूनों के संबंध में किया जा रहा है जागरूक ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों के साथ सूचना प्रदान करने ,ग्राम की समस्याओं के संबंध में आमजन के बीच लगाया जा रहा है चलित थाना समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर विश्वास अभियान” के अंतर्गत पुलिस तथा आमजन के मध्य पारस्पिरिक सहयोग तथा सामंजस्य स्थापित करने हेतु लगातार विश्वास की चौपाल, चलित थाना विभिन्न ग्रामों में लगाकर आमजन को नियमों, कानून के संबंध में, अभिव्यक्ति…

Read More