समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा प्रभारी पुलिस अधीक्षक कोरबा यू उदय किरण के निर्देश पर त्योहारी सीजन में अपराधों पर रोकथाम तथा संदिग्धों की धरपकड़ हेतु कोरबा पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के नेतृत्व , नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कांबिंग गश्त अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान का उद्देश्य त्योहारी सीजन में होने वाले अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ अपराधी…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
कालेज स्टूडेंट के द्वारा रैली निकाल कर चलाया गया निजात अभियान, हमर बेटी, हमर मान कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन
कोरबा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा है निजात अभियान महिला सुरक्षा हेतु अभिव्यक्ति ऐप के बारे में दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा , अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर द्विवेदी के के मार्गदर्शन में निजात अभियान के तहत नारकोटिक ड्रग्स , टेबलेट, अवैध शराब सेवन से होने वाले नुकसान के संबंध में जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में दिनांक 15.10.2022 को कटघोरा कॉलेज स्टूडेंट ने द्वारा रैली निकाला गया जिसमे…
Read Moreअवैध रूप से भंडारण किया गया 51 कार्टून फटाका जप्त, विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिला की अंकित अग्रवाल पिता नरेश अग्रवाल के द्वारा अपने दुकान कैलाश नगर कोरकोमा में रिहायशी इलाके में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ फटाका बिना सुरक्षा मापदंड का पालन किए लापरवाहीपूर्वक भंडारण कर बिक्री हेतु रखा है , सूचना मिलने पर तत्काल प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री यू उदय किरण ,अतिरिक्त पुलिस श्री अभिषेक वर्मा ,नगर पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी को अवगत कराकर साइबर सेल एवम चौकी रजगामार के टीम द्वारा आरोपी अंकित अग्रवाल के दुकान में जाकर जांच करने…
Read Moreरेलवे सुरक्षा बल का ऑपरेशन उपलब्ध : 96 टिकट दलालों को गिरफ्तार कर उनसे 53 लाख से अधिक मूल्य के टिकट को किया गया जब्त
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का ऑपरेशन उपलब्ध के अंतर्गत रेलवे टिकट दलालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की विगत महीनों से ट्रेन सेवाओं की बहाली और त्योहारों के मौसम के मद्दे नजर विगत महीनों से आरक्षित ट्रेन बर्थ की मांग में तेज वृद्धि की हुई है । इस बात को ध्यान में रखते हुए, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने टिकट दलालों के खिलाफ अपने प्रयासों को तेज कर दिया । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के…
Read Moreमिठाई की दुकान से लिये सैम्पल, जांच के लिए भेजा गया लेबोरेट्री
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार त्यौहारी सीजन में अमानक मिठाई की बिक्री रोकने जिले के मिष्ठान्न दुकानों में जिला प्रशासन के द्वारा लगातार जांच की जा रही है। एसडीएम प्रदीप साहू के मार्गदर्शन में फ़ूड इंस्पेक्टर विनोद कुमार गुप्ता की टीम अम्बिकापुर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापामार कार्यवाही कर रही है। शनिवार को अम्बिकापुर के वेलकम होटल में एसडीएम श्री साहू की उपस्थिति में मावे की मिठाई का सैम्पल कलेक्ट किया गया। सैंपल को फूड सेफ्टी एंड स्टैण्डर्ड एक्ट के तहत रायपुर के लेबोरेट्री में…
Read Moreराजस्व से सम्बंधित प्रकरण के निराकरण में दिखे विभाग की सार्थकता, लोगों के लिए बने उदाहरण : कलेक्टर
समयबद्ध उचित निराकरण कर हितग्राहियों को उनकी समस्या से निजात दिलाए कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह ने आज राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक व पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विभाग की सार्थकता दिखे और आप लोगों के लिए एक उदाहरण बने। कलेक्टर ने अपनी मंशा स्पष्ट करते हुए कहा कि आमजन से लेकर हर…
Read Moreकलेक्टर की पहल से बदल रही शासकीय कार्यालयों की तस्वीर, मेरा घर, मेरा दफ्तर अभियान से शासकीय कार्यालयों में साफ -सफाई की स्थिति में आया आमूलचूल परिवर्तन
जिले भर में युद्ध स्तर पर कार्यालयों में की गई सफाई फाइल व्यवस्थित कर संधारित किया गया वहीं अनावश्यक वस्तुओं को नष्ट किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव जिले में शासकीय कार्यालय की सफाई के लिए कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे मेरा घर, मेरा दफ्तर अभियान से शासकीय कार्यालयों में साफ-सफाई की स्थिति में आमूलचूल परिवर्तन आये हैं। कलेक्टर के आव्हान पर जिले भर में हर माह के पहले शनिवार को शासकीय अधिकारी- कर्मचारी व्यापक पैमाने पर अपने कार्यालय की सफाई कर रहे हैं। आज…
Read Moreवृहद जेल लोक अदालत के माध्यम से जेल निरूद्ध विचाराधीन बंदियों की रिहाई का हुआ प्रयास
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में भी जिला एवं तहसील स्तर पर जिला जेल एवं उपजेल में वृहद जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जेल कोरबा एवं उपजेल कटघोरा में 15.10.2022 को जेल में निरूद्ध बंदियों की रिहाई के संबंध में ‘‘राज्य स्तरीय वृहद लोक अदालत‘‘ का आयोजन का शुभारंभ वर्चुअल मोड पर माननीय श्री गौतम भादुडी न्यायमूर्ति छत्तीसगढ उच्च न्यायालय/कार्यपालक महोदय छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा किया गया, जिसमें जिला न्यायालय से माननीय श्री डी.एल.कटकवार…
Read Moreजगदलपुर शहर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन, एचडीएफसी बैंक और सेंटर फॉर एन्वॉयरन्मेंट एजुकेशन की पहल
संजय मार्केट में प्लास्टिक लाओ-थैला पाओ, महापौर ने प्लास्टिक के बदले थैला पाकर की कार्यक्रम की शुरुआत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर शहर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए प्लास्टिक लाओ थैला पाओ कार्यक्रम शुरू किया गया है। संभाग के सबसे बड़े सब्जी बाजार संजय बाजार में यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने प्लास्टिक के बदले थैला पाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और बस्तर जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शहर के…
Read Moreमासिक लक्ष्य के साथ करें जल जीवन मिशन का क्रियान्वयन, समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने जल जीवन मिशन के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। शनिवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने ग्रामवार प्रगति की समीक्षा की और मिशन के कार्यों में गति लाने पर जोर देते हुए इसके क्रियान्वयन के लिए मासिक लक्ष्य तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांवों में जिले के 614 गांवों में टंकी स्थापित कर नल के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाने का लक्ष्य है, जिसके लिए मुख्य कार्य…
Read More