टायर एवं बैटरी चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, खरीदार और टायर परिवहन में शामिल पिकप मालिक को भी भेजा गया जेल

2 सेट टायर ,12 नग एक्सेल एवम 2 नग बैटरी बरामद चोरी की घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त पिकप और स्कूटी जप्त घटना को अंजाम देने में शामिल आरोपी अशोक सिन्हा की पत्नी भी हुई गिरफ्तार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जसवंत सिंह पिता बलवंत सिंह निवासी टीपी नगर कोरबा के द्वारा पुलिस चौकी सीएसईबी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 06.08.2022 की दरमियानी रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 2599 के 2 …

Read More

छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में कृष्ण जन्माष्टमी को ‘कृष्ण कुंज’ का लोकार्पण

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप सभी नगरीय निकायों में विकसित किए जा रहे ‘कृष्ण कुंज’ ‘कृष्ण कुंज’ में सांस्कृतिक महत्व के पौधों का रोपण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के नगरीय क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर ‘कृष्ण कुंज’ विकसित करने के लिए कृष्ण जन्माष्टमी को एक साथ ‘कृष्ण कुंज’ का लोकार्पण किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के नगरीय क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर ‘कृष्ण कुंज’ विकसित करने के संबंध में घोषणा की गई है। इस तारतम्य में राज्य सरकार द्वारा समस्त कलेक्टर तथा वनमंडलाधिकारी को पत्र…

Read More

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार जारी, प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने एनएचएम द्वारा 800 पदों पर की जा रही है भर्ती

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया नियमानुसार जारी है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिये न्यूनतम योग्यता बी.एस.सी. नर्सिंग/पोस्ट बेसिक बी.एस.सी. नर्सिंग/जी.एन.एम. डिग्री/डिप्लोमा रखी गई थी। इसमें प्राप्त अंकों के आधार पर ही उम्मीदवारों की चयन सूची तैयार कर भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और पर्याप्त संख्या में मानव संसाधन उपलब्ध कराने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 800 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर भर्ती की जा रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,…

Read More

भारत स्काउट एंड गाइड के राज्य परिषद की बैठक संपन्न ; अनुशासन एवं राष्ट्र प्रेम की भावना बढ़ाता है स्काउट गाइड : डॉ प्रेमसाय सिंह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत स्काउट गाइड की राज्य स्तरीय बैठक आज सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित हुई। जिसमें स्काउट गाइड के गतिविधियों एवं उसके दायित्व से कैडेटों को अवगत कराया गया। अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स परिषद एवं मंत्री स्कूल शिक्षा राज्य प्रशासन डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड बच्चों में राष्ट्र प्रेम के साथ अनुशासन की सीख देता है। शिक्षा के साथ-साथ ऐसी गतिविधि निश्चय ही छात्रों को आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों से स्काउट गाइड का समन्वय स्थापित कर इसके कार्य…

Read More

मुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल, जशपुर जिले के पहाड़ी कोरवाओं को फिर मिलेगा 167 सरकारी नौकरी

पिछले दो साल में 115पहाड़ी कोरवा युवक युवतियों को शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के पद पर दी गईं है नौकरी शिक्षा ने बदली पहाड़ी कोरवाओं की सोंच, तीर कमान नहीं अब किताब कलम को बना रहे औजार पहाड़ी कोरवा बच्चों को टॉपर बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन कर रहा नवाचार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिला प्रशासन के द्वारा विशेष पिछडी पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों की जीवन की दशा बदलने के लिए कई प्रयास किये जा रहे है जिससे समुदाय  के लोग की अब आर्थिक और सामाजिक प्रगति की…

Read More

वर्ष अपडेट : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 354।5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 354।5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 08 अगस्त तक औसत वर्षा 614।5 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 2।9 मिमी बारिश हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 333।0 मिमी, मनोरा में 382।3 मिमी, कुनकुरी में 393।7 मिमी, दुलदुला में 315।2 मिमी, फरसाबहार में 314।7 मिमी, बगीचा में 400।0 मिमी, कांसाबेल में 290।2 मिमी, पत्थलगांव में 377।3 मिमी…

Read More

जशपुर जिला अंतर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें आंधी तूफान से पेड़ की डाली गिरने पर कुनकुरी तहसील के ग्राम  सेन्द्रीमुण्डा निवासी  अजय राम  की मृत्यु 12 मई 2022 को हो जाने पर मृतक की पत्नी देववती बाई हेतु 4 लाख एवं आकाशीय गाज से जशपुर तहसील के ग्राम पतराटोली निवासी  स्व। अन्ना भगत की मृत्यु 17 जून 2022 को हो…

Read More

कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में लोगों ने उत्साह के साथ लगवाया टीका

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ द्वारा खेतों में जाकर ग्रामीणों का किया गया टीकाकरण कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोविड अभियान को सफल बनाने के लिए टीका लगवाने हेतु की अपील समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में  जिला प्रशासन द्वारा विगत दिवस कोविड टीकाकरण महाअभियान  चलाया गया। जहां आम जनों को बूस्टर डोज के साथ ही प्रथम व द्वितीय डोज भी प्राथमिकता से लगाया जा रहा है। विगत दिवस आयोजित टीकाकरण महाभियान हेतु जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ साथ चलित  टीकाकरण भी संचालित किया…

Read More

संसदीय सचिव एवं जशपुर कलेक्टर ने पर्यावरण संरक्षण हेतु मयाली में किया पौधरोपण, वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ लगाने के लिए किया प्रोत्साहित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं कुनकुरी विधायक यू. डी. मिंज एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से विगत दिवस कुनकुरी जनपद के मयाली में पौधरोपण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर, वनमंडलाधिकारी श्री जितेंद्र उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। वृक्षारोपण  करते हुए संसदीय सचिव श्री मिंज ने कहा कि पर्यावरण एवं मनुष्य का अटूट संबंध है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों को अधिक से अधिक फलदार…

Read More

संसदीय सचिव श्री मिंज ने हर घर में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को बढ़ाने में आम नागरिकों को सहभागिता निभाने का किया आग्रह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आजादी की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।  आगामी स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान पर प्रदेश में 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत  आमजनों में देशभक्ति की भावना जागृत करने हेतु प्रत्येक घर,शासकीय, अर्धशासकीय और निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यवसायिक-वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों के कार्यालयों में भी सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। संसदीय सचिव…

Read More