कोई भी होटल, रेस्टोरेंट सर्विस चार्ज के लिए उपभोक्ता को नहीं कर सकते बाध्य, उपभोक्ता हितों के संरक्षण हेतु सर्विस चार्ज के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़ केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण अभिकरण के निर्देशानुसार संचालनालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण रायपुर द्वारा उपभोक्ता हितों के संरक्षण तथा अनुचित व्यापार एवं व्यवहार पर नियंत्रण हेतु होटल एवं रेस्टोरेंट द्वारा सर्विस चार्ज को बाध्यकारी बनाने एवं बिल में इसे स्वत: जोड़े जाने को अनुचित व्यापार एवं व्यवहार घोषित करते हुए दिशा-निर्देश जारी किया है। जारी निर्देशानुसार कोई भी होटल अथवा रेस्टोरेंट बिल में स्वत: सर्विस चार्ज को शामिल नहीं करेगा। उपभोक्ता से सर्विस चार्ज किसी भी अन्य नाम से प्राप्त नहीं किया जायेगा। कोई भी…

Read More

मोदी मंत्रीमंडल द्वारा बहुराज्यीय सहकारी अधिनियम में संशोधन विधेयक को मंजूर किया, सहकारिता के क्षेत्र में केंद्र सरकार के प्रयास सराहनीय एवं स्वागत योग्य – अशोक बजाज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ सरकारी नेता अशोक बजाज ने मोदी मंत्रीमंडल द्वारा बहुराज्यीय सहकारी अधिनियम के संशोधन प्रस्ताव को मंजूर किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले से देश में सहकारी आंदोलन और अधिक मजबूत होकर उभरेगा. उन्होंने कहा कि नए प्रावधानों से सहकारी समितियों एवं संस्थाओं की  प्रशासनिक क्षमता बढ़ेगी, निगरानी तंत्र मजबूत होगा तथा निदेशक मण्डल की जवाबदेही बढ़ाने में मदद मिलेगी. श्री बजाज ने कहा कि नए नियमों से सहकारी…

Read More

बाल विकास परियोजना मनोरा के सभी नव सेक्टर अन्तर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में माह सितम्बर के रेडी टू ईट फूड की की जा चुकी है आपूर्ति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बाल विकास परियोजना मनोरा के सभी नव सेक्टर अन्तर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में माह सितम्बर 2022 के रेडी टू ईट फूड की आपूर्ति की जा चुकी है महिला बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य कृषि बीज विकास निगम रायपुर द्वारा बाल विकास परियोजना मनोरा के सभी नव सेक्टर अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में माह सितम्बर 2022 के रेडी टू ईट फूड की आपूर्ति की जा चुकी है | बीज विकास निगम द्वारा आपूर्ति किए गए रेडी टू ईट फूड को आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाकर दिए…

Read More

सिगनल एवं दूरसंचार विभाग,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 67वॉ रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह का किया गया आयोजन

पुरस्कार समारोह के दौरान एस.के. सोलंकी, प्रधान मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 48 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के सिगनल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा 67 वाँ रेल सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह में सिगनल एवं दूरसंचार विभाग वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 48 कर्मचारियों को प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री एस.के. सोलंकी द्वारा पुरस्कृत किया गया । पुरस्कार वितरण समारोह में प्रधान मुख्य सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री…

Read More

रेल कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग एवं प्राथमिक उपचार करने का दिया गया विशेष प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियो की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है । साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में आग की रोकथाम के लिए स्टेशनों और गाड़ियों के एसी कोच आदि में अग्निशमन यंत्र भी उपलब्ध कराए गए है । इसी संदर्भ में रेल कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरण का प्रयोग करने में दक्ष करने हेतु समय-समय पर प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि ट्रेन में उपलब्ध अग्निशमन उपकरण का प्रयोग सभी कर्मचारी कर सकें | इसी…

Read More

कलेक्टर ने सड़को के निर्माण के सम्बंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की ली बैठक, सड़को के निर्माण कार्यो में शीघ्रता से प्रगति लाने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जिले की सड़को के निर्माण के सम्बंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सड़को की निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग जशपुर सी एस कोमरे एवं पत्थलगांव संभाग के जी आर जांगड़े उपस्थित थे। बैठक में श्री मित्तल ने जिले के सड़को की स्थिति की जानकारी लेते हुए सड़को के निर्माण कार्य में शीघ्रता से प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस हेतु विस्तार…

Read More

पत्थलगांव-कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग में 4.98 करोड़ की लागत से किया जाएगा मरम्मत कार्य, आगामी 2 दिवस के भीतर रिपेयर वर्क किया जाएगा प्रारम्भ

पत्थलगांव शहरी क्षेत्र के साथ ही लुड़ेग, कासांबेल से बंदरचुंआ सहित अन्य स्थानों में प्राथमिकता से होगा मरम्मत कार्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग उप संभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 पत्थलगांव-कांसाबेल-कुनकुरी तक सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य एनएचडीपी-प्ट योजना में स्वीकृत एवं निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि कुनकुरी से पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग किलोमीटर 62.65 में यातायात को सुगम बनाने हेतु 4.98 करोड़ की लागत से मरम्मत कार्य जल्द ही प्रारम्भ किया जाएगा। उक्त मार्ग में मरम्मत कार्य पूर्ण कराने…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने समाज प्रमुखों की बैठक लेकर उनकी समस्याओं एवं आवश्यक्ताओ पर की चर्चा

शासन की योजनाओं का समाज के सभी वर्ग को लाभ दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता- कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के समाज प्रमुखों की बैठक लेकर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर, अपर कलेक्टर व सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग श्रीमती लविना पांडेय, एडिशनल एसपी श्री उमेश कश्यप, अनुसूचित जनजाति समुदाय के पहाड़ी कोरवा समाज, बिरहोर, उरांव, कंवर, सहित सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष एवं…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने एसडीएम, तहसील और उप पंजीयक रजिस्ट्रार कार्यालय का किया निरीक्षण, जशपुर तहसीलदार रीडर को नोटिस जारी करने के निर्देश

एसडीएम और तहसीलदार अपने कार्यालय के प्रकरणों को ऑनलाईन करें-कलेक्टर सीमांकन, बटांकन, नामांतरण, राजस्व प्रकरण का निराकरण में तेजी लाए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ श्री रवि मित्तल ने आज जशपुर विकासखण्ड के सडीएम और तहसील कार्यालय का निरीक्षण करके राजस्व विभाग लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदार को अपने कोर्ट के सीमांकन, बटांकन, नामांतरण, आय, जाति, निवास एवं लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित आवेदनों की भी जानकारी ली और आफलाईन आवेदनों को प्राथमिकता…

Read More

सागजोर के हाईस्कूल भवन पूर्णता स्तर पर, स्कूल भवन के शेष निर्माण कार्य को एक सप्ताह में पूर्ण कराने हेतु ठेकेदार को किया गया है निर्देशित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव ने विकासखण्ड फरसाबहार के सागजोर के हाईस्कूल भवन के चार साल बाद भी पूर्ण न होने की शिकायत के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की उक्त हाई स्कूल में उन्नयन हेतु राष्ट्रीय माध्यामिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत 62.83 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई थी।  प्रशासकीय स्वीकृति के आधार पर निविदा की कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात अनुबंध कर   ठेकेदार को 23 दिसम्बर 2017 को कार्यादेश जारी किया गया। विगत वर्षों में कोविड-19 महामारी फैलने से लगे…

Read More