प्रकरण के सहआरोपी संजय एक्का निवासी शिवपुर को पूर्व में हो चुका है गिरफ्तार थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 69/2021 धारा 406, 408 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संदीप सिन्हा, लीगल मैनेजर श्रीराम फायनेंस कंपनी ने दिनांक 17.03.2021 को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी पत्थलगांव स्थित कंपनी दोपहिया वाहन खरीदने के लिये लोन उपलब्ध कराती है, इनकी शाखा से पत्थलगांव क्षेत्र के कुछ व्यक्ति फायनेंस कराकर दोपहिया वाहन क्रय किये थे। उपभोक्ता…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
फायनेंस कम्पनी से फर्जीवाड़ा कर 25 लाख की घोखाधड़ी करने के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो आरोपी पूर्व में हो चुके है गिरफ्तार और 2 अब भी फरार, तलाश जारी
फर्जी दुकान और स्टॉक दिखाकर श्रीराम फायनेंस कंपनी से रू. 25,43,320 /- (पच्चीस लाख तैतालिस हजार तीन सौ बीस रू.) प्राप्त कर धोखाधड़ी करने वाले कंपनी के पूर्व कर्मचारी किशोर चंद्रा को थाना पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार प्रकरण के दो आरोपीगण शिवाजी सरकार एवं के. आनंदस्वरूप कुर्रे को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है, प्रकरण की घटना में शामिल अन्य 02 आरोपीगण फरार हैं, जिनकी लगातार-तलाश जारी थाना पत्थलगांव में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 73/21 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज…
Read Moreजशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राषि स्वीकृत की है। यह राषि तहसील दुलदुला के ग्राम करडेगा निवासी कुमारी मेनका यादव पिता हिम्मत कुमार यादव की मृत्यु 16 अगस्त 2021 को हो पानी में डुबने से हो जाने पर मृितका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री हिम्मत कुमार यादव हेतु प्रदाय की गई है।
Read Moreजिला विधिक सेवा शिविर का हुआ आयोजन, घरेलू हिंसा, टोनही प्रताडना के संबंध में दी गई जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमति अनिता डहरिया ने विधिक सेवा शिविर का आयोजन कर नागरिकों को घरेलू हिंसा, टोनही प्रताडना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अपराध के साथ सामाजिक बुराई है। घरेलू हिंसा में प्रत्यर्थी के कार्य से पीड़िता के स्वास्थ्य, सुरक्षा, जीवन, अंग की या चाहे उसकी मानसिक या शारीरिक भलाई की अपहानि या उसे कोई क्षति या ऐसा संकट होता है। उसके साथ अपमान, उपहास, तिरस्कार गाली और विशेष रूप से संतान, बालक के न होने के संबंध में अपमान…
Read Moreमहिला बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग की टीम ने रूकवाया बाल विवाह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में महिला बाल विकास विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा बगीचा के ग्राम गांगझरिया, भट्ठीकोना पहुंचकर नाबालिक लड़की का बाल विवाह रूकवाया गया है। इस दौरान परिवार के परिजनों उनके माता-पिता को समझाईश दी गई कि लड़की का विवाह 18 वर्ष होने पर ही करें। टीम ने जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह अपराध की श्रेणी में आता है। महिला बाल विकास विभाग के जानकारी अनुसार बालिका की उम्र 15 वर्ष 8 माह बताया गया है। बाल विवाह…
Read Moreजशपुर जिले में हाथियों के द्वारा मकान एवं फसल को पहूंचाएं जा रहे नुकसान पर विभाग के द्वारा क्षतिपूर्ति का किया जा रहा भुगतान
हाथी मित्रों द्वारा प्रतिदिन रात्रि कालीन समय में ग्रामीणों को हाथी से सुरक्षित रखने के लिए किया जा रहा जागरूक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के चिकनीपानी वनमण्डल परिक्षेत्र पत्थलगांव में हाथियों का विचरण वर्ष भर रहता है। क्षेत्र के अंतर्गत हाथियों के द्वारा मकान एवं फसल हानि किए जाने पर विभाग के द्वारा समय पर क्षतिपूर्ति भुगतान किया जाता है। उन्होंने बताया कि चिकनीपानी के आसपास वर्तमान में 5 हाथियों का दल विचरण कर रहे है। जो अक्सर रात में वनक्षेत्र के…
Read Moreजिला कौशल विकास प्राधिकरण की जिला स्तरीय समिति की हुई बैठक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला कौशल विकास प्राधिकरण जशपुर की जिला स्तरीय समिति की बैठक विगत दिवस को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस अवसर पर समस्त शासकीय आई.टी.आई के प्राचार्य प्रतिनिधि, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक, प्रबंधक लीड बैंक ऑफिसर, रोजगार विभाग के द्वारा अपनी उपस्थित थे। बैठक में शासकीय आई.टी.आई संस्थान को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदाता के रूप में पंजीकृत होने कहा गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा जिले के स्थानीय उद्योगों में आवश्यकता पड़ने वाले कुशल, अर्द्धकुशल श्रमिकों की जानकारी…
Read Moreजय हो के जशपुर जिले की टीम ने जिला स्तरीय तारूण्य मड़ई का किया आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विधायक विनय भगत की उपस्थिति में जय हो टीम के वॉलिंटियर्स के द्वारा किशोर-किशोरी स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण हेतु विगत दिवस जिला स्तरीय तारुण्य मड़ई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद, जशपुर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारीएम जेडयू सिद्दीकी एवं जशपुर विकासखंड के जय हो वॉलिंटियर्स भी शामिल थे। तारुण्य मड़ई कार्यक्रम के तहत नगर में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा जागरूकता प्रभातफेरी निकाली गई। साथ ही नुक्कड़ नाटक, नृत्य का भी आयोजन किया गया। विधायक श्री भगत ने जय हो वॉलिंटियर्स …
Read Moreडुमरकोना के जोकारी नाला में नहर निर्माण हो जाने से किसानों को खेती के मिल रहा पर्याप्त पानी, सिंचाई की सुविधा मिलने से रकबा में लगभग 25 हेक्टर की हुई वृद्धि
200 हेक्टर भूमि पर किसानों को मिल रही सिंचाई की सुविधा खरीफ और रबी की फसल का उठा रहे किसान लाभ 50 एकड़ के भूमि पर किसानों ने किया है मिर्च की खेती समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मनरेगा योजना अंतर्गत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डुमरकोना में जल संरक्षण संवर्धन के तहत और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से जोकारी नाला मिट्टी बांध एवं नहर निर्माण का कार्य वर्ष 2020-21 में कराया गया। ग्राम पंचायत डुमरकोना के आस-पास के ग्रामीणों…
Read Moreशांति और भाईचारे के साथ मनाई जाएगी अक्षय तृतीया व ईदुल फितर : शांति-समिति की बैठक सम्पन्न
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अम्बिकापुर आगामी 3 मई को अक्षय तृतीया व ईदुल फितर जिले में शांति व भाईचारे के साथ मनाई जाएगी। इस दौरान कोविड नियमों व सभा जुलूस आदि के लिए शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना होगा। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित शांति समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि गंगा-जमुना तहजीब को कायम रखते हुए तथा सभी धर्मों का सम्मान करते हुए त्योहार मनाएं। आज के दौर में अफवाह फैलाने…
Read More