वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब 990.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 990.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 29 सितम्बर तक औसत वर्षा 1037.1 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 4.8 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1137.5 मिमी, मनोरा में 968.9 मिमी, कुनकुरी में 1066.1 मिमी, दुलदुला में 933.3 मिमी, फरसाबहार में 803.8 मिमी, बगीचा में 1050.3 मिमी, कांसाबेल में 869.0 मिमी, पत्थलगांव में 983.4 मिमी…

Read More

1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह का वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के लिए 01 अक्टूबर को जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह का आयोजन  नगरीय क्षेत्र स्थित वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में प्रातः 11.00 बजे होगा। उल्लेखनीय है की पूर्व में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह का आयोजन जनपद पंचायत कार्यालय जशपुर में किया जा रहा था जिसका स्थान परिवर्तन कर समारोह का आयोजन अब वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में किया जा रहा है।…

Read More

आपसे मेरा वादा है,मालार जाति जल्दी ही छतीसगढ़ के सूची में शामिल होगा – यू.डी. मिज

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज द्वारा समाज की हर समस्याओं को दूर करने की जा रही है कोशिश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी विधानसभा में लगातार हो रहे सामाजिक भवन के भूमि पूजन के दरमियानी धुमाडाँड़ , बेहराखर , कलीबा में भूमि पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । जहां मालार समाज के भूमिपूजन करने पहुँचे विधायक यू डी मिंज को मालार जाति के जिलाध्यक्ष बालक दास जी ने कहा की यह पहली सरकार और पहला विधायक है जो आज हमारे ग्राम में आया है पहले के विधायक तो इधर का…

Read More

जय अम्बे दुर्गोत्सव एवम गरबा आयोजन समिति अकलतरा द्वारा भव्य गरबा का आयोजन 01 से 03 अक्टूबर तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अकलतरा अकलतरा नगर के हाईस्कूल मैदान में जय अम्बे दुर्गोत्सव एवम गरबा आयोजन समिति द्वारा भव्य गरबा का आयोजन 01 अक्टूबर 2022 से 03-अक्टूबर 2022 तक किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन का यह 4था वर्ष है,प्रतिवर्ष हमारे द्वारा गरबा का कार्यक्रम कराया जाता है,जिसमे हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी आते है,इस वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव थीम पर गरबा का कार्यक्रम प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से प्रारम्भ होगा,गरबा पंडाल में प्रवेश केवल माताओं बहनों के लिए होगा,अन्य सभी दर्शक दीर्घा…

Read More

पुलिस अधीक्षक ने किया फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5000 हजार रूपये नगद ईनाम की उद्घोषणा

आरोपी अभिषेक अग्रवाल निवासी वार्ड नंबर 04 गांधी चौक नैला के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 455/22 धारा 376,354,312 भादवि, पोक्सो एक्ट पंजीबद्ध आरोपी घटना दिनांक से फरार है जिसका पता बताने वाले या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति का नाम पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जायेगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा थाना जांजगीर के अपराध क्रमांक 455/22 धारा 376,354,312 भादवि, पोक्सो एक्ट के आरोपी अभिषेक अग्रवाल निवासी वार्ड नंबर 04 गांधी चौक नैला जो घटना दिनांक से फरार है जो गिरफ्तारी के डर से बचने के लिए छुक…

Read More

जशपुर जिला के पदोन्नति प्राप्त 13 आरक्षकों को फित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर किया पदोन्नत

पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये बेसिक पुलिसिंग के दिये गये टिप्स समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु जिला जशपुर की योग्यता सूची वर्ष 2022 जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित निम्नलिखित आरक्षकों को आरक्षक से प्रधान आरक्षक का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप नवीन एस.ओ.पी.क्रमांक 25/2021 में उल्लेखित प्रावधानानुसार अग्रिम आदेश पर्यन्त वर्तमान पदस्थापना में ही अस्थायी रूप से आदेश जारी दिनांक से प्रधान आरक्षक के पद पर वेतनमान…

Read More

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य राममाधव की पुस्तक पार्टीशंड फ़्रीडम का विमोचन : किताब हम सबके लिए पठनीय है – बृजमोहन अग्रवाल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मैक कॉलेज रायपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य राममाधव की पुस्तक पार्टीशंड फ़्रीडम का विमोचन किया गया। इस अवसर पर राममाधव एवं पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहे। श्री अग्रवाल नें राम माधव जी का स्वागत अभिनन्दन करते हुए,उनसे अनुरोध किया किया हिन्दी के पाठकों की सहूलियत के लिए पुस्तक को शीघ्र ही हिन्दी में उपलब्ध करवाने की बात कही। पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारी नई पीढ़ी एवं हमारी उम्र के लोग, जिन्होने देश के…

Read More

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, दुर्गा पंडाल एवं गरबा डांडिया स्थल का किया निरीक्षण, निजात अभियान के बारे में बताकर किया जागरूक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने शहर  भ्रमण  पर निकले ,शहर में स्थापित दुर्गा पंडाल एवं डांडिया गरबा स्थल का भ्रमण कर महिलाओं एवं बच्चों के सुरक्षा के लिए किए गए सुरक्षात्मक उपायों के बारे में जानकारी लेकर आयोजनकर्ता एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए । संतोष सिंह द्वारा कार्यक्रम स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं पुलिस पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने के निर्देश भी दिए गए  । दुर्गा पंडालों एवं गरबा…

Read More

राजभाषा पखवाड़ा 2022 : क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्‍वन समिति की 63 वीं बैठक संपन्‍न, सभी कार्यालय राजभाषा को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहें

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर राजभाषा पखवाड़ा 2022 के क्रम में जोनल रेल कार्यालय में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति की 63 तिमाही बैठक का आयोजन महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्‍य रेलवे, आलोक कुमार की अध्‍यक्षता में संपन्‍न हुई ! इस बैठक में अपर महाप्रबंधक सहित सभी विभागों के प्रमुख एवं मंडलों से अपर मंडल रेल प्रबंधक, दोनों कारखानों के मुख्‍य कारखाना प्रबंधक उपस्थित हुए ! बैठक का शुभारंभ मुख्‍य राजभाषा अधिकारी के स्‍वागत भाषण से हुआ ! उन्‍होंने अपने भाषण में कहा कि विगत तिमाही की तुलना में हमने प्रगति की है…

Read More

केन्द्रीय चिकित्सालय,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा विश्व हृदय दिवस की पूर्व संध्या हृदय रोग विषय पर परिचर्चा एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर केन्द्रीय चिकित्सालय, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा विश्व हृदय की पूर्व संध्या पर आज दिनांक 28 सितंबर, 2022 को हृदय रोग विषय पर परिचर्चा एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की कड़ी में प्रातः 11.30 से 12.00 बजे तक “आदर्श जीवनशैली से हार्ट अटैक को रोकें”विषय पर चर्चा की गई । चर्चा में हृदय रोग के प्रति जागरुकता तथा हृदय रोग से कैसे बचें, हृदय रोगों के लिए जिम्मेदार खान-पान एवं जीवन शैली एवं साथ ही साथ हृदय व अन्य रोगों से बचाव के…

Read More