चित्रकोट जलप्रपात के विहंगम दृश्य को देखकर मुग्ध हुईं राज्यपाल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, भारत का नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट जलप्रपात के विहंगम दृश्य को देखकर राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके मुग्ध हो गईं। उन्होंने इस जलप्रपात के सौन्दर्य को निहारा और जमकर प्रशंसा करते हुए इसे पूरे राज्य का गौरव बताया। उन्होंने जल प्रपात के कारण उत्पन्न कलरव के बीच जल प्रपात के अद्भूत सौंदर्य को काफी देर तक निहारा। उल्लेखनीय है कि 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए राज्यपाल सुश्री उइके अपने तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंची हैं। शुक्रवार…

Read More

सैनिकों के सम्मान से आने वाली पीढ़ियों को मिलेगी देशभक्ति के लिए प्रेरणा: गृहमंत्री

स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा के सम्मान समारोह में शामिल हुए गृह मंत्री श्री साहू समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, भारत पाकिस्तान युद्ध 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में शामिल भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने तथा नागरिकों में गर्व की भावना जागृत करने के उद्देश्य से स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा निकाली गई है। इसी तारतम्य में सैनिकों की स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा के रायपुर छत्तीसगढ़ पहुंचने पर राजधानी स्थित साइंस कॉलेज ऑडोटोरियम में उनका सम्मान किया गया। इस युद्ध में छत्तीसगढ़ के भी 100 से अधिक सैनिकों ने हिस्सा…

Read More

कुम्हड़ाकोट में नवाखाई पर्व में शामिल हुई राज्यपाल सुश्री उइके

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके अपने बस्तर प्रवास के दौरान आज विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के बाहर रैनी रस्म के अंतर्गत कुम्हड़ाकोट में आयोजित नवाखाई पर्व में शामिल हुईं। उन्होंने कुम्हडाकोट जगदलपुर में बस्तर के माटी पुजारी  कमलचंद भंजदेव एवं उनके परिजनों के साथ देवी-देवताओं की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद सिंगार लाड़ी में बैठकर  दोना में नये चावल से बने अन्न खा कर नवाखाई रस्म  में सहभागिता निभाई। इस दौरान राजमाता कृष्णा  कुमारी देवी एवम उनके परिजनों के अलावा बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा…

Read More

जनजातिय समुदाय को अधिक से अधिक दें शासकीय योजनाओं की जानकारी, अधिकारियों की बैठक में राज्यपाल सुश्री उइके ने दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने जनजातिय समुदाय की उन्नति के लिए शासकीय योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक उनके बीच पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना नियंत्रण सहित विभिन्न कार्यों की स्थानीय विश्राम भवन के सभाकक्ष में समीक्षा की। सुश्री उइके ने बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि एवं अन्य रोजगार मूलक कार्यों के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासन बस्तर के मार्गदर्शन में दरभा क्षेत्र की महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा पपीता की सामुदायिक खेती एवं कॉफी खेती के लिए किए जा रहे…

Read More

ब्रेकिंग, पत्थलगांव दुर्घटना अपडेट : तीन घायलों का उपचार रायगढ़ में जारी हालात स्थिर, चौथे घायल को न्यूरोसर्जन से उपचार हेतु किया गया रिफर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर/जशपुर. संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक कार्यालय स्व. श्री लखी राम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध किरोड़ीमल शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जशपुर जिले के पत्थलगांव में हुई दुर्घटना के उपरांत 4 मरीजों को स्व. श्री लखी राम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध किरोड़ीमल शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में दिनांक 15 अक्तूबर 2021 को रात को रेफर किया गया था तथा उन्हें यहाँ आपातकालीन चिकित्सा विभाग में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।मरीजो का नाम सहनी राठिया पिता चमरू राठिया…

Read More

पत्थलगांव हादसे में मृत गौरव के घर पहुँच मिला जिला प्रशासन, अस्पताल जाकर घायलों के उपचार की भी ली जानकारी

जिला प्रशासन स्व गौरव अग्रवाल के परिजनों को पूरा सहयोग प्रदान कर रहे हैं, घायलों को बेहतर ईलाज की सुविधा दी जा रही है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पत्थलगांव में घायल मरीजों के स्वास्थ्य सुधार की जानकारी कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल से ले रहे हैं | जिले के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने भी मरीजों को बेहतर सवास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है| घायलों का पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डाक्टरों की निगरानी में ईलाज किया जा रहा है | साथ ही चार घायलों…

Read More

डोंगरगढ़ के कटली शराब दुकान में लूट, नही मिली सफलता, आरोपियों की संख्या 6 से 7 बताई जा रही, सिर्फ शराब की बोतले ही लूट कर ले गए आरोपी, लाकर में रखे लगभग 16 लाख सुरक्षित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव.  डोंगरगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम कटली की अंग्रेजी शराब दुकान में कल रात कुछ अज्ञात चोरों द्वारा दुकान के सुरक्षा गार्ड से मारपीट कर शराब लूटने एवं लाकर में रखे लगभग 16 लाख रुपए ले जाने की खबर सामने आ रही थी। जिस पर पुलिस ने बताया कि लुटेरों द्वारा सिर्फ शराब और एक लाकर ले गए है जो पूरी तरह से खाली था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात डोंगरगढ़ के कटली गांव में स्थित शराब भट्टी में  6 से…

Read More

पटवारी विभागीय परीक्षा में उत्तीर्ण 26 प्रशिक्षु पटवारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कलेक्टर ने जिले के तहसीलों में किया पदस्थ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने पटवारी विभागीय परीक्षा माह जुलाई 2021 के जारी परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण 26 प्रशिक्षु पटवारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक जिले के तहसीलों में पदस्थ किया है। संबंधित अभ्यर्थी को पदस्थापना कार्यालय में आदेश जारी होने के तिथि से 15 दिवस के भीतर अपनी उपस्थिति अनिवार्यत: देनी होगी। इस अवधि के उपरांत किसी भी परिस्थति में उपस्थिति मान्य नहीं किया जाएगा और दस्तावेजों की मूलप्रति एवं स्वप्रमाणित छायाप्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षु पटवारियों को मानपुर तहसील में उपेन्द्र…

Read More

रायपुर रेलवे स्टेशन पर सीआरपीएफ की स्पेशल ट्रेन में ब्लास्ट, 4 जवान घायल

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर. शनिवार की सुबह लगभग 6ः30 बजे झारसुगुड़ा से जम्मू तवी जा रही सीआरपीएफ की स्पेशल ट्रेन जो कि प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी, जिसमें तीन कंपनी 65बीएन, बी/80बीएन और जी/211बीएन की शिफ्टिंग हो रही थी, सामान लोडिंग के दौरान इगनाइटर सेट और एसडी कार्टेज जो कि ट्यूब लॉन्चिंग में यूज होता है, का एक बॉक्स लोडिंग के दौरान स्पेशल ट्रेन के बोगी नम्बर 9 के गेट के पास हाथ से छूट गया जिससे छोटा सा ब्लास्ट हुआ जिसमें 4 जवान घायल हुए थे। जिनमें से…

Read More

पत्थलगांव घटना अपडेट : मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में मृत गौरव अग्रवाल के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की घोषणा की

पुलिस प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले टीआई संतलाल को किया लाइन अटैच और एसआई के.के.साहू को किया निलंबित दो आरोपी बबलू और शिशुपाल साहू के ऊपर एफआईआर दर्ज कर की जा रही है कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत दिवस जशपुर जिले के पत्थलगांव नगर में सड़क हादसे में मृत गौरव अग्रवाल के परिजनों को 50 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। पत्थलगांव विकासखण्ड मुख्यालय में शुक्रवार को लगभग दोपहर 1 बजे के बीच में दुर्गा विर्सजन करने जाने वाले लोगों पर संबलपुर से सिंगरौली…

Read More