बाल सदन हायर सेकेंडरी स्कूल बालको में हुआ कार्यक्रम, जिले के सभी स्कूलों में कार्यक्रम करने की है योजना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा विद्यार्थियों को पुलिस के साथ जोड़ने हेतु खाकी के रंग स्कूल के संग प्रोग्राम चलाया जा रहा है. विगत सत्र में इस कार्यक्रम को विभिन्न स्कूलों में किया गया था. ग्रीष्मावकाश में उक्त कार्यक्रम बंद हो गया था. पुनः स्कूल शुरू होने पर इस कार्यक्रम को फिर से प्रारंभ किया गया है। आज दिनांक 4 जुलाई 2022 आदर्श बाल सदन हायर…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
जांजगीर-चाम्पा जिले के 19 वें कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने किया पदभार ग्रहण, शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहूँचाकर जन-जन को लाभान्वित करना भी रहेगा उनकी प्राथमिकता में.
कलेक्ट्रेट परिसर में स्मृति स्वरूप लगाए पॉम के पौधे भी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर- चांपा जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज पदभार ग्रहण के पश्चात आज कलेक्टोरेट में शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट में एनआईसी, भूअभिलेख शाखा, रिकार्ड रूम, खनिज शाखा, खाद्य विभाग, सांख्यकी विभाग सहित अधीक्षक एवं अन्य कार्यालयों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि सभी अपने दायित्यों का बेहतर क्रियान्वयन करें। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्मृति स्वरूप पॉम के पौधे भी लगाए। इस…
Read Moreजिले के नवपदस्थ कलेक्टर डोमन सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण, कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर किया माल्यार्पण
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व नवपदस्थ कलेक्टर श्री सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री डोमन सिंह वर्ष 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। कार्यभार ग्रहण के दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा सिंह, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सरस्वती बंजारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रतिमा ठाकरे, डिप्टी कलेक्टर अमिय श्रीवास्तव, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता उपस्थित थे।
Read Moreदर्री पुलिस ने ग्राम चोरभट्टी में लगाया चलित थाना : तुहंर पुलिस तुहंर द्वार, पुलिस संगवारी जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से किया जा रहा जन संवाद
जनता की समस्यायों को उनके निकट पहुंचकर दूर करने का प्रयास किया गया प्रांरभ समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा कोरबा पुलिस को आम जनों से जोड़ने के अभिनव प्रयास किए जा रहें हैं। तुहंर पुलिस तुहंर द्वार, पुलिस संगवारी जैसे कार्यक्रमों के जरिए जनता से सीधे संवाद किया जाकर, उन्हें पुलिस को अपना मित्र और सहयोगी समझाने की पहल की जा रही है। वहीं इस दिशा में चलित थाना लगाकर जनता की समस्यायों को उनके निकट ही पहुंचकर दूर करने का प्रयास भी प्रांरभ…
Read Moreअंधे कत्ल का सुलझा मामला : महिला से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी को किया गया गिरफ्तार, पेश किया जा रहा है न्यायालय में
आरोपी रहा है निगरानी बदमाश, पूर्व में चोरी के प्रकरण में उसे भेजा जा चुका है जेल आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 283/2022 धारा 459,302,376,397 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 03 जुलाई 2022 को थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीभाठा के पास एक महिला की घर में मृत्यु होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतिका का शव पंचनामा कार्यवाही कर मामले की सूक्ष्मता से जांच की गई। शव का पीएम कराया गया, जिसमें डॉक्टर के द्वारा शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतिका…
Read Moreकांग्रेस के मवाली राज में व्यापारी व आम नागरिक दहशत में – भाजपा
प्रदेश में चौतरफा अपराधी हावी हैं और कानून का खौफ पूरी तरह से हो गया है खत्म समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश में हर रोज घटित हो रही आपराधिक घटनाओं के क्रम में राजनांदगांव में एक व्यापारी पर लूट के इरादे से प्राणघातक हमले का हवाला देते हुए कहा है कि कांग्रेस के मवाली राज में आम जनता के साथ साथ व्यापारी भारी दहशत में हैं। उन पर लूट के इरादे से लगातार जानलेवा हमले हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कहीं दिन-दहाड़े ज्वेलरी…
Read Moreग्रामीणों के मूलभूत आवश्यकता को ध्यान में रखकर शासन बना रही विभिन्न योजनाएं – उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल
उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने 85 लाख रुपये से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल आज पुसौर विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों के जनसंपर्क में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 85 लाख 80 हजार रुपये के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल ने गांवों में जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों को संबोधित करते हुये कहा कि ग्रामीण अंचल के विकास एवं ग्रामीणों के मूलभूत आवश्यक सुविधाओं को मांग के अनुरूप प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जा रहा है।…
Read Moreभाजपा का आरोप कमीशनखोरी के लिए खाद की कृत्रिम कमी बना रही है कांग्रेस सरकार
यूरिया की कमी नहीं है तो नैनो के लिए टेंडर क्यों ? संदीप शर्मा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा ने थोक में तरल नैनो खाद की खरीदी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि अब कांग्रेस की राज्य सरकार बर्मी कम्पोस्ट घोटाला करने के साथ ही नैनो खाद घोटाला करने पर आमादा है। मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि कल ही कृषि विभाग ने बयान जारी कर बताया है कि हमे जितना यूरिया चाहिए (6.50 लाख टन) उसका 80% अर्थात 5.26…
Read Moreदेश के जनमत के खिलाफ जा मोदी सरकार अग्निपथ योजना वापस नहीं ले रही, खुद को राष्ट्रवादी होने का दम्भ भरने वाले देश की सेना के साथ भारत के युवाओं का भी भविष्य खराब करने पर तुले – कांग्रेस
पीसीसी अध्यक्ष ने अग्नि वीर को लेकर केंद्र से पूछा 11 सवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश व्यापी चौतरफा विरोध के वावजूद मोदी सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है और अग्निपथ योजना वापस लेने के बजाय भर्ती शुरू कर दिया यह देश के जनमत के खिलाफ फैसला है। खुद को रास्ट्रवादी सरकार का दम्भ भरने वाली भाजपा की केंद्र सरकार अग्निवीर के नाम पर राष्ट्र की सुरक्षा के साथ मजाक कर जा रही है। देश की सेनाओं में राष्ट्र सेवा के साथ…
Read Moreछत्तीसगढ़ के खाली कारतूसों का भाजपा तेलंगाना में उपयोग कर रही – कांग्रेस
भाजपा नेतृत्व ने रमन ,धर्म लाल विष्णु देव को मात्र एक विधानसभा के लायक समझा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य के भारतीय जनता पार्टी के नेताओ को तेलंगाना में जबाबदारी की खबरों पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ के खाली कारतूसों का तेलंगाना में उपयोग करने जा रही है। जो नेता छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की नैया को डुबो चुके है भाजपा उनसे तेलंगाना में चमत्कार की अपेक्षा लगाए बैठी है।जिन नेताओ के 15 साल के भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी के कारण 2018…
Read More