मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : बैगा गुनिया हड़जोड़ सम्मान के लिए चिन्हित व्यक्तियों को मिलेगी प्रति वर्ष 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप अनुसूचित जनजाति वर्ग के बैगा, गुनिया एवं हड़जोड़ के चिन्हित व्यक्तियों को प्रति वर्ष 5,000 रुपए की सम्मान सह-प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना को ‘मुख्यमंत्री बैगा गुनिया हड़जोड़ सम्मान योजना (अनुसूचित जनजाति) वर्ष 2025’ के नाम से जाना जाएगा। योजना के संबंध में 6 नवम्बर को आदिम जाति विकास विभाग द्वारा विस्तृत अधिसूचना जारी…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
धरती आबा की 150वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ में झलकेगा जनजातीय अस्मिता का रंग, 15 दिन चलेगा गौरव पखवाड़ा
जनजातीय गौरव दिवस पर समूचे प्रदेश में 1 से 15 नवम्बर तक मनाया जाएगा “जनजातीय गौरव पखवाड़ा” धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर होंगे विशेष आयोजन रायपुर : भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार इस वर्ष 15 नवम्बर 2025 को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में समूचे देश में “जनजातीय गौरव दिवस” भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 1 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक “जनजातीय गौरव पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…
Read More‘वंदे मातरम’ के 150 वें वर्ष पर ऐतिहासिक आयोजन : 150 साल पूरे हुए ‘वंदे मातरम’ के, रायगढ़ पुलिस लाइन में देशभक्ति से गूंजा आसमान ! राष्ट्रगीत के सम्मान में उमड़ा पुलिसकर्मियों का जोश.
150 वर्ष पूरे हुए राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के, पुलिसकर्मियों ने सामूहिक गायन से दिया सम्मान. रायगढ़ : रायगढ़ में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पुलिस विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिसकर्मियों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन कर देशभक्ति की भावना को जीवंत किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता का प्रतीक है। देश के राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जिला…
Read More“जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी” – मुख्यमंत्री साय का भावनात्मक संबोधन, बोले – मातृभूमि की सेवा ही सर्वोच्च दक्षिणा
मातृभूमि के प्रति समर्पण और अपने कर्तव्यों का सम्यक निर्वहन ही सर्वोच्च दक्षिणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राष्ट्रगीत वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वाल्मीकि रामायण में मातृभूमि को स्वर्ग से भी श्रेष्ठ बताया गया है — “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी”। उन्होंने कहा कि जिस भूमि ने हमें जन्म दिया, पालन-पोषण किया और पहचान दी, उसकी सेवा ही हमारे जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। भारत माता की…
Read Moreछत्तीसगढ़ बनेगा मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और नवाचार हब : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ बनेगा मध्य भारत का टेक्नोलॉजी और नवाचार हब : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने किया ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी का शुभारंभ रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) नवा रायपुर के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम…
Read Moreछत्तीसगढ़ में गूंजा ‘वंदे मातरम्’ : राष्ट्रगीत के 150वें वर्ष पर मुख्यमंत्री साय ने किया सामूहिक गायन, प्रधानमंत्री मोदी ने किया राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का शुभारंभ
वंदे मातरम् मां भारती की साधना और आराधना की प्रेरक अभिव्यक्ति : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मातृभूमि की स्तुति में रचा गया ‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्ति की सबसे प्रबल प्रेरणा : मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की फिज़ा में गूंजा राष्ट्रगीत, वंदे मातरम् के 150वें स्मरणोत्सव का अवसर बना खास मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से आज़ादी की राष्ट्रीय चेतना का किया गया स्मरण पूरे उत्साह के साथ देशभर में मनाया गया ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं…
Read Moreबिलासपुर पुलिस परिवार में भावनात्मक पल : पांच अधिकारी-कर्मचारी की विदाई पर नम हुई आंखें, पुलिसिंग की मिसाल बने पांच रिटायर अधिकारी, एसएसपी बोले—”आपके अनुभव हमारी ताकत हैं”
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने सभी की सेवा का किया सम्मान और स्मृति-चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएँ. बिलासपुर पुलिस के पाँच अधिकारी कर्मचारी सेवानिवृत्त, सभी अधिकारी कर्मचारी ने साझा किये अपने अनुभव. बिलासपुर पुलिस द्वारा उपनिरीक्षक सुरेश कुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक राजकुमार ध्रुव, प्रधान आरक्षक महेश राम भगत, आरक्षक देवनारायण प्रधान, आरक्षक दिलीप कुमार दूबे का विदाई समारोह आयोजित किया गया. बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस द्वारा पांच अधिकारी-कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम…
Read Moreउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से इस्राइल के आर्थिक प्रतिनिधि यैर ओशेरॉफ की सौजन्य भेंट — छत्तीसगढ़-इस्राइल सहयोग पर हुई चर्चा
रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा में अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में इस्राइल के अर्थ मंत्रालय के दक्षिण भारत हेतु आर्थिक एवं व्यापारिक प्रतिनिधि श्री यैर ओशेरॉफ ने सौजन्य मुलाकात की। बैठक के दौरान भारत और इस्राइल के बीच प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार प्रगाढ़ हो रहे मित्रतापूर्ण संबंधों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कृषि नवाचार, सिंचाई तकनीक और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में इस्राइल के अनुभव एवं विशेषज्ञता से राज्य को लाभ मिल सकता है।…
Read Moreउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्यपालकों को पिकअप वाहन की सौंपी चाबी
मत्स्य पालन से बढ़ेगी ग्रामीण आय – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत महोत्सव के अवसर पर पीजी कॉलेज मैदान, कवर्धा में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और हितग्राहियों से संवाद भी किया। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मत्स्य विभाग के स्टॉल पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत दो हितग्राहियों…
Read Moreपोषण की रानी लहरी बाई बैगा को मिला राज्योत्सव सम्मान : मिलेट्स मिशन में मिसाल बनीं आदिवासी महिला, 150 से अधिक मिलेट्स बचाने वाली ‘भारत की मिलेट्स क्वीन’ लहरी बाई को उपमुख्यमंत्री का सम्मान.
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने भारत की मिलेट्स क्वीन लहरी बाई बैगा को किया सम्मानित. रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित कृषि विभाग की मिलेट्स थीम प्रदर्शनी में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भारत की मिलेट्स क्वीन सुश्री लहरी बाई बैगा को सम्मानित किया। डिंडोरी जिले की लहरी बाई 150 से अधिक प्रकार के मोटे अनाजों का संरक्षण कर ‘मिलेट बैंक’ का संचालन कर रही हैं। उनके कार्य को सराहते हुए उपमुख्यमंत्री ने उन्हें साड़ी एवं 1100 रुपए की सम्मान राशि प्रदान की। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर कृषि…
Read More