नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार को नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ली, लेकिन इस समारोह में एक ऐसा दृश्य भी देखने को मिला जिसने सबका ध्यान खींच लिया। मंच पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए, तो उन्होंने एनडीए के तमाम नेताओं से मुलाकात की, लेकिन जब बारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आई, तो माहौल अलग ही नजर आया। प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े ही आत्मीय अंदाज में विष्णुदेव साय का हाथ थाम लिया—और बस फिर क्या था! कुछ क्षणों के लिए मंच पर यह दृश्य…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ में तकनीकी नवाचारों को मिलेगा इसरो का सहयोग, इसरो का विशेषज्ञ दल करेगा छत्तीसगढ़ का दौरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज नई दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष डॉ वी नारायणन ने की मुलाक़ात
रायपुर, 20 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज नई दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन वी. नारायणन ने भेंट कर छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग से कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में नवाचारों को बढ़ावा देने पर गहन चर्चा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ में सैटेलाइट आधारित सर्वेक्षण, भू-मानचित्रण (geo-mapping), प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्मार्ट एग्रीकल्चर को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि, जल संसाधन, पर्यावरण संरक्षण…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी. टी. उषा ने की भेंट
छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास को मिलेगा नया आयाम: आईओए विशेषज्ञ दल छत्तीसगढ़ आकर खिलाड़ियों को देगा मार्गदर्शन रायपुर, 20 फरवरी 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती पी. टी. उषा ने सौजन्य भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात में छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास, युवा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, खेल अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और ओलंपिक स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए राज्य की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में खेल प्रतिभाओं को…
Read Moreनया दुकान एवं स्थापना अधिनियम: आर्थिक सशक्तिकरण की नई दिशा
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, राज्य के राजस्व में होगी वृद्धि रायपुर 20 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू किए गए नये दुकान एवं स्थापना अधिनियम को व्यापारिक जगत और नागरिकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इस ऐतिहासिक फैसले से रोजगार के अवसरों में वृद्धि, व्यापारिक गतिविधियों के सुगमतापूर्वक संचालन के साथ ही राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। खासतौर पर, दुकानों को बिना समय सीमा के संचालित करने की अनुमति मिलने से कारोबारियों के लिए व्यापार सुविधाजनक होगा और…
Read Moreजल विजन 2047 के लिए राज्यों के जल मंत्रियों का उदयपुर में द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन : केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री पाटिल ने छत्तीसगढ़ के जल संचयन कार्यों को सराहा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नीति जल संरक्षण और सतत विकास पर है केन्द्रित रायपुर, 19 फरवरी 2025/राजस्थान के उदयपुर में आयोजित राज्य जल मंत्रियों के सम्मेलन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने छत्तीसगढ़ में जल संचयन के लिए जनभागीदारी से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जल संरचनाओं के निर्माण में पूरे देश में अग्रणी स्थान पर है और जल संरक्षण के क्षेत्र में राज्य के नवाचार मॉडल अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया…
Read Moreबिलासपुर पुलिस की कड़ी कार्यवाही : यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही के साथ शैक्षणिक संस्थानों में यातायात शिक्षा अभियान जारी.
यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों में दी जा रही है यातायात की शिक्षा. यातायात जागरूकता कार्यक्रम में नागरिक समुदाय और आमजनों का मिल रहा विशाल जन समर्थन. सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यातयात हेतु हेलमेट, सीट-बेल्ट, बीमा, लाइसेंस और विधिमान्य नम्बर प्लेट की अनिवार्यता का पालन करना कराया जा रहा सुनिश्चित. बिलासपुर. 19 फरवरी 2025 : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के दिशानिर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के विशेष मार्गदर्शन में इन दिनों शहर में यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ताओं पर…
Read Moreअबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025: शांति, फिटनेस, सामुदायिक भावना और बस्तर की अछूती सुंदरता का उत्सव
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन की तैयारियां जोरों पर, 5,000 से अधिक प्रतिभागियों की होगी भागीदारी रायपुर,19 फरवरी 2025// अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 शांति, फिटनेस, सामुदायिक भावना और बस्तर की अछूती सुंदरता का उत्सव मनाने के लिए आयोजित की जा रही है। इस मैराथन की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें 5,000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने, शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को उजागर करने के उद्देश्य से अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 का आयोजन 2 मार्च को नारायणपुर में…
Read Moreरायपुर मेडिकल कॉलेज में शिक्षा का डिजिटल युग! टेली-क्लासेस का हुआ ऐतिहासिक आगाज़, HIV/एड्स पर पहला व्याख्यान LIVE स्ट्रीम!
रायपुर. 19 फरवरी 2025/ पं.ज.ने. स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा देने के लिए एक अभिनव प्रयास किया गया है, जिसमें टेलिकम्यूनिकेशन की आधुनिक तकनीक के माध्यम से टेली-क्लासेस का शुभारंभ किया गया। आज इसके तहत पहला व्याख्यान, छत्तीसगढ़ राज्य के वरिष्ठतम चिकित्सा शिक्षक डॉ. अरविन्द नेरल द्वारा व्याख्यान कक्ष क्र. 02 में दिया गया। यह व्याख्यान एच.आई.व्ही./ एड्स से संबंधित था। इसमें डॉ. नेरल ने एड्स रोग की प्रारंभिक जानकारी एच.आई.व्ही. की संरचना और संक्रमण के फैलाव विषय पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय…
Read Moreछत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला : नया दुकान एवं स्थापना अधिनियम लागू, छोटे दुकानदारों को राहत, कर्मचारियों के अधिकार होंगे मजबूत
श्रम विभाग ने जारी किया आदेश : दुकानों और स्थापनाओं का पंजीयन, अब श्रम विभाग करेगा रायपुर, 19 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने छोटे दुकानदारों को राहत और कर्मचारियों के अधिकारों के संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा की शर्तों का विनियमन) अधिनियम, 2017 और नियम 2021 को पूरे राज्य में लागू कर दिया है। इसके साथ ही पुराना अधिनियम 1958 और नियम 1959 को निरस्त कर दिया गया है। श्रम विभाग के अनुसार, नया अधिनियम पूरे राज्य में…
Read Moreछत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय कूड़ो रेफरी सेमिनार का आयोजन : 120 प्रतिभागियों ने उत्तीर्ण की परीक्षा.
कूड़ो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा प्रथम राज्य स्तरीय रेफरी सेमिनार का आयोजन संपन्न. रायपुर. 18 फरवरी 2025 : कूड़ो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा प्रथम राज्य स्तरीय रेफरी सेमिनार का आयोजन 15 व 16 फरवरी क़ो मठपुरैना हाई स्कूल रायपुर में रखा गया, समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि श्री मुकेश पुरी गोस्वामी शहीद राजीव पाण्डेय अवाडी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी (प्रदेश महामंत्री आपक्स छत्तीसगढ़), अध्यक्ष राजा कौशल, संतोष निर्मलकर अध्यक्ष रायपुर जिला, कमलेश राजपूत सचिव बिलासपुर, डॉ. गणेश मिश्रा, संजय निर्मलकर के आतिथ्य में संपन्न हुआ l प्रदेश भर से 120 रेफर…
Read More