कुसमी की महिलाएं बन रही हैं स्वावलंबी, स्थानीय उत्पादों के जरिए कर रही हैं आर्थिक तरक्की, मुख्यमंत्री को महिला समूह की सदस्यों ने भेंट किए प्राकृतिक उत्पाद

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाएं भी राज्य के हर हिस्से में स्वसहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक तरक्की की नई राह तैयार कर रही हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर बसेे कुसमी जैसे क्षेत्र की महिलाएं भी शामिल हैं। आज बलरामपुर जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सामरी क्षेत्र की सीता महिला स्वसहायता समूह एवं कुसमी क्षेत्र की दुर्गा महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। महिलाओं के द्वारा मुख्यमंत्री को…

Read More

आम की ठंडी छांव में लोगों से मुख्यमंत्री की ‘भेंट-मुलाकात‘, आम जन की समस्याओं और मांगों से हुए रू-ब-रू, कुसमी के लिए की अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं

हाई स्कूल में मैदान समतलीकरण, शौचालय निर्माण और प्रकाश की होगी व्यवस्था सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नई तकनीक की एक्सरे मशीन लगाने को मंजूरी आईटीआई में प्रारंभ होंगे नए ट्रेड: आईटीआई का बनेगा नया भवन कुसमी-सामरी-बलरामपुर पहुंच मार्ग में कंठी घाट के पास करीब 8 किलोमीटर सड़क का होगा डामरीकरण कुसमी में लगेंगे आलू, टाउ और मिर्ची के प्रोसेसिंग प्लांट समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुसमी में आम जनता से रूबरू चर्चा के लिए आयोजित ‘भेंट-मुलाकात‘ में कुसमी के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। नगर पंचायत…

Read More

जवान की शहादत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्त किया शोक, प्रदेश सरकार के पास नक्सलियों के खिलाफ कोई रणनीति नहीं : विष्णुदेव साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने नारायपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर हुए नक्सली हिंसा में शहीद जवान को विनम्र श्रध्दांजलि अर्पित की है और घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। सर्चिंग ऑपरेशन में निकले पुलिस के जवानों पर अचानक नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस मुठभेड़ में कांकेर जिला के निवासी जवान सालिकराम शहीद हो गए तथा कई जवान घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास नक्सलियों के खिलाफ लोहा लेने की कोई मजबूत…

Read More

बाबा के घर में भूपेश की दस्तक, बस्तर में बाबा की धमक, कांग्रेस के गृहयुद्ध का परिणाम – विष्णुदेव

छत्तीसगढ़ की जनता के पैसे पर कांग्रेस को महाभारत करने का कोई हक नहीं है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरगुजा और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बस्तर दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि बाबा के घर में भूपेश की दस्तक, बस्तर में बाबा की धमक, कांग्रेस के गृहयुद्ध का सबब है। भूपेश बघेल का यह भ्रमण विशुद्ध रूप से राजनीतिक है और सिंहदेव भी इसीलिए जवाबी चुनौती दे रहे हैं। जनता के धन पर कांग्रेस का सत्ता संघर्ष…

Read More

श्रीमती उज्ज्वला बघेल ने संभाला पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी का पदभार

होल्डिंग के ट्रांसमिशन कंपनी के विलय के बाद होंगी पहली प्रबंध निदेशक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग से जारी आदेश के अनुपालन में 4 मई 2022 को श्रीमती उज्ज्वला बघेल ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला। राज्य शासन के आदेशानुसार आगामी आदेश पर्यंत उन्हें प्रबंध निदेशक पदस्थ किया है। ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के होल्डिंग कंपनी का विलय छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में करने का निर्णय लिया है। श्रीमती बघेल विलय के पश्चात्…

Read More

आचार निर्माण कर गंगा स्व-सहायता समूह की महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर, आचार विक्रय से समूह को 50 हजार का हुआ शुद्ध मुनाफा

आम, कटहल, अदरक, लहसुन, मिर्च व मेथी सहित अन्य किष्म के आचार का कर रही हैं निर्माण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं का कौशल विकास कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिससे महिलाएं स्वावलंबी बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सके। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के तहत जिले के गोठानों में कार्यरत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से जोड़ा…

Read More

बड़ी ख़बर : एमडीएम के 350 उपेक्षित डाटा एन्ट्री आपरेटर ने की समान कार्य समान वेतन एवं नियमितीकरण की मांग

डाटा एन्ट्री आपरेटर संघ द्वारा 5 मई से मई 6 तक 2 दिवसीय कलम बंद हड़ताल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में मध्याह्न भोजन योजनांतर्गत 350 कम्प्यूटर ऑपरेटर विगत 10-12 वर्षो से छ.ग. राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत राज्य कार्यालय में 02, जिला कार्यालय में 56 एवं विकासखण्ड कार्यालयों में 292 की संख्या में कार्यरत है। स्कूल शिक्षा विभाग के मध्याह्न भोजन योजनांतर्गत समस्त कार्य के अलावा स्थापना से संबंधित सभी कार्यों को भी कम्प्यूटर ऑपरेटरों के द्वारा किया जाता है। जिनके विभिन्न समस्याओं एवं प्रमुख…

Read More

किम जोंग के नक्शे कदम पर चल रहे हैं भूपेश बघेल और कांग्रेस – विष्णुदेव

विधायक के भ्रष्टाचार पर मुंह खोलने पर युवा आयोग के सदस्य को पार्टी से बाहर करना सिद्ध कर रहा है कि भूपेश को भ्रष्टाचार पसंद है इंदिरा गांधी के अलोकतांत्रिक आदर्श पर चलने वाली कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में लगा रखी है सेंसरशिप समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस विधायक के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवा आयोग के सदस्य को पार्टी से छः साल के लिए बाहर कर दिये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के नरवा में…

Read More

परसा कोयला खदान के समर्थन में फिर से ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन, रोजगार की मांग को लेकर की नारे बाजी

परसा खदान को शुरू कराने को लेकर ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को किया आंदोलन, हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर खदान खोलने और नौकरी देने के लिए प्रर्दशन किया। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अंबिकापुर परसा कोयला खदान खोलने के लिए प्रदेश सरकार की अनुमती मिलने के बाद जहाँ  ग्रामीण अपने रोजगार के प्रति आशान्वित हो गए हैं, वहीँ  बाहरी एनजीओ के लोग पुनः ग्रामीणों की उम्मीदों में पानी फेरने के फिराक में लगे हुए है। परसा कोयला परियोजना के ग्राम जनार्दनपुर, साल्हि, परसा, घाटबर्रा, फत्तेपुर इत्यादि गाँव के हजारों…

Read More

शराब बंदी का वादा तोड़ कर छत्तीसगढ़ को बार में बदल डालने का इरादा, हद कर दी आपने – भाजपा

सरकार शराब से कमाई करना चाहती है, नागरिकों के स्वास्थ्य से उसे कोई लेना देना नहीं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री धरम लाल कौशिक ने कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित इकाइयों के लिए रियायती दर पर होटल बार लायसेंस प्रदाय किए जाने का निर्णय लिए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि वादा तोड़ छत्तीसगढ़ को बार में बदल डालने का इरादा  हद कर दी आपने। हाथ में गंगाजल लेकर छत्तीसगढ़ में शराब बंदी लागू करने का वादा…

Read More