सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बिलासपुर ट्रेन हादसे पर जताया गहरा दुःख. रायपुर : सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सांसद अग्रवाल ने रेल प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता व मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
अबूझमाड़ में माओवादियों के सेफज़ोन ‘कोंगे’ में नारायणपुर पुलिस ने खोला नया सुरक्षा व जन सुविधा कैम्प — ग्रामीणों ने लिया नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प
माड़ बचाव अभियान के अन्तर्गत माओवादियों के शीर्ष नेताओं के आश्रय स्थल ‘‘कोंगे’’ में स्थापित हुआ नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप। ग्रामीणों ने नक्सलवाद की खात्मा और माओवादियों का सहयोग नहीं करने के लिए लिया संकल्प । एक साल के भीतर नारायणपुर के अबूझमाड़ में खुला 13वां ‘‘सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प’’। नारायणपुर पुलिस और बीएसएफ 129 बटालियन ने खोला कोंगे जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प। स्थानीय लोगों को नक्सल हिंसा से निजात दिलाने में मिलेगी मदद; अब निर्भीक होकर जी सकेंगे ग्रामीण। अबूझमाड़ क्षेत्र में हो रहे तेजी…
Read Moreउपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से 5 नवम्बर को जारी होगी महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त — 69 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहुंचेगा ₹647.28 करोड़
69 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में ऑनलाईन ट्रांसफर होंगे 647.28 करोड़ नियद नेल्ला नार योजना में शामिल गांवों की 7658 हितग्राही महिलाओं को मिलेगा पहली बार इस योजना का लाभ महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को अब तक 13024.40 करोड़ रूपए की मदद रायपुर : उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी 69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि जारी की जाएगी। लाभार्थी महिलाओं में 7658…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर ट्रेन हादसे पर व्यक्त किया गहरा दुःख, मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और घायलों को ₹50 हज़ार की सहायता राशि देने की घोषणा
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताया है। उन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने दुर्घटना में दिवंगत हुए यात्रियों के परिजनों को ₹5 लाख तथा घायलों को ₹50 हज़ार की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया…
Read Moreराज्योत्सव 2025 : छत्तीसगढ़ की विकास, संस्कृति और अंजोर विज़न 2047 की झलक देख मंत्रमुग्ध हुए विद्यार्थी और नागरिक
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर जनसंपर्क विभाग द्वारा “छत्तीसगढ़ प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम” थीम पर 25 वर्षों की विकास यात्रा को दर्शाने वाली प्रदर्शनी नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव स्थल पर लगाई गई है। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों , नागरिकों और आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी में कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया, तेंदूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक में वृद्धि, चरण पादुका योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और घर-घर निर्मल जल अभियान जैसी योजनाओं की…
Read MoreInnovation meets Inspiration! छत्तीसगढ़ राज्योत्सव प्रदर्शनी में युवाओं ने देखा विकास का 25 वर्षीय सफर, ‘अंजोर विज़न 2047’ बना चर्चा का विषय
रायपुर : नवा रायपुर अटल नगर में चल रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव-2025 के अंतर्गत राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी, युवाओं और विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी साबित हो रही है। प्रदर्शनी में पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ के विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया है। राजधानी के अलावा आसपास के अन्य जिलों के स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रा पीयूष यादव, नंदना चौबे और चेतना वर्मा और कई विद्यार्थियों…
Read MoreTechStart 2025: छत्तीसगढ़ में इनोवेशन का विस्फोट, ₹7.5 लाख करोड़ निवेश प्रस्तावों से खुल रहे विकास के नए द्वार!
रायपुर : वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा आज नवा रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025’ का सफल आयोजन किया गया। यह राज्य में नवाचार, उद्यमिता और निवेश को जोड़ने वाला एक ऐतिहासिक मंच साबित हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को आईटी, आईटीईएस, डिजिटल इंडस्ट्रीज और नवाचार आधारित उद्यमों का नया केंद्र बनाना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ “नवाचार से संचालित विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है।” उन्होंने कहा कि “टेकस्टार्ट के माध्यम से हम विचारों और निवेशों के…
Read Moreविजन 2047 की ओर सशक्त कदम : छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट 2025 ने खोले नवाचार के नए द्वार
छत्तीसगढ़ बन रहा है टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का नया पावर सेंटर – मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ के युवा नवाचार से रच रहे तकनीकी भविष्य – मुख्यमंत्री ने किया आइडियाथॉन विजेताओं का सम्मान रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नया रायपुर स्थित मेफेयर होटल में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘टेक स्टार्ट’ का यह आयोजन राज्य में नवाचार और तकनीकी उद्यमिता को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर पर उन्होंने ‘आइडियाथॉन 2025’ के विजेताओं को सम्मानित किया…
Read Moreबिलासपुर के पास ट्रेन हादसे से मचा हाहाकार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तुरंत दिए राहत-बचाव के निर्देश, बोले – राज्य सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है
मुख्यमंत्री ने बिलासपुर कलेक्टर से बात कर दुर्घटना की ली जानकारी: प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने दिए निर्देश रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद घटना बताया और कहा कि इस दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के प्रति राज्य सरकार पूरी संवेदना के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर बिलासपुर जिला कलेक्टर से बात कर घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए प्रभावितों की सहायता के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने…
Read Moreछत्तीसगढ़ से कोस्टा रिका को 12 मीट्रिक टन फोर्टिफाइड राइस कर्नेल का निर्यात: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है कि प्रदेश से 12 मीट्रिक टन फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (Fortified Rice Kernel – FRK) का निर्यात कोस्टा रिका को किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान न सिर्फ वैश्विक मंच पर सुदृढ़ हो रही है, बल्कि पोषण, गुणवत्ता और समृद्धि के क्षेत्र में राज्य की साख को नई ऊँचाई भी प्राप्त हो रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में…
Read More