छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बड़ी बैठक: युवाओं, आदिवासियों, स्टार्टअप्स और शहरी विकास को लेकर 12 महत्वपूर्ण फैसले

रायपुर, 11 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 जुलाई 2025 को मंत्रालय महानदी भवन, रायपुर में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन, युवाओं के सशक्तिकरण तथा पारदर्शी प्रशासन को बढ़ावा देने हेतु कई ऐतिहासिक एवं दूरगामी निर्णय लिए गए। इस बैठक में रोजगार, शिक्षा, शहरी विकास, स्टार्टअप नवाचार, मोटरयान कराधान, भू-राजस्व सुधार, आदिवासी सशक्तिकरण और राज्य पुलिस सेवा के प्रबंधन सहित कुल 12 प्रमुख बिंदुओं पर विचार कर नीतिगत निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद के निर्णयों से स्पष्ट…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार की ऐतिहासिक कार्रवाई : भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का संदेश, 22 आबकारी अधिकारियों का तत्काल निलंबन, भ्रष्टाचार पर कड़ी चोट

हमारा उद्देश्य जनता को पारदर्शी, जवाबदेह और ईमानदार प्रशासन देना : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्ठा के बल पर सुशासन का मानक स्थापित करना हमारी सरकार का उद्देश्य: मुख्यमंत्री रायपुर 11 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी दृढ़ता से लागू कर रही है। इसी क्रम में राज्य शासन ने आबकारी विभाग से जुड़े एक बहुचर्चित मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 अधिकारियों को निलंबित किया है।…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा में सड़क दुर्घटना पर जताया शोक, घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के जिला प्रशासन को दिए निर्देश

रायपुर 11 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कवर्धा जिले के आगरपानी के पास हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के दुःखद निधन और चार अन्य के घायल होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने  घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Read More

लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

₹37.50 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण रायपुर 11 जुलाई 2025/ नारायणपुर जिले में ₹37 लाख 50 हजार के इनामी कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के ऊपर ₹50 हजार रुपए से लेकर ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि “लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं।” हमारी सरकार में अब तक कुल 1476 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा…

Read More

मानकों की समझ बढ़ाने बीआईएस ने रायपुर में आयोजित की कार्यशाला, ISI व CRS सर्टिफिकेशन से जुड़े पहलुओं पर हुआ विस्तृत मार्गदर्शन

संवेदीकरण विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न:खाद्य एवं नापतौल विभाग के अधिकारी हुए शामिल रायपुर, 11 जुलाई 2025/ भारतीय मानक ब्यूरो, रायपुर द्वारा संवेदीकरण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने की। कार्यशाला में विभाग से जुड़े खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा नापतौल विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता दर्ज की। भारतीय मानक ब्यूरो, रायपुर शाखा कार्यालय के निदेशक एवं प्रमुख श्री एस. के. गुप्ता ने सचिव महोदया को…

Read More

‘ऑपरेशन तलाश’ बना जीवन बदलने वाला अभियान : मां की गोद, बेटे की आवाज, खोई बेटियां—सबको मिलाया ‘ऑपरेशन तलाश’ ने, सरगुजा पुलिस ने गुम 129 बिछड़े लोगों को तलाश कर मिलाया अपनों से.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा गुम इंसान के मामलों में गंभीरतापूर्वक की गई कार्यवाही. अभियान के अंतर्गत गुम इंसान के परिजनों से संपर्क कर एवं तकनिकी सहायता का उपयोग कर कुल 129 गुम इंसान किये गए दस्तयाब. अभियान के तहत 100 महिला एवं 29 पुरुष गुम इंसानों को पुलिस टीम द्वारा खोज निकाल कर परिजनों को सौपा गया. थाना अंबिकापुर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सार्वधिक 27 गुम इंसानों को किया गया बरामद. अंबिकापुर. 11 जुलाई 2025 : सरगुजा पुलिस ने गुम इंसानों को खोजने…

Read More

कोलकाता में TTF के मंच पर चमका छत्तीसगढ़ पर्यटन, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत ने मोहा मन

रायपुर, 10 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों में आज एक महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ी है। कोलकाता में चल रहे ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ) में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने अपनी विशिष्ट और समृद्ध विरासत के साथ शानदार उपस्थिति दर्ज करायी। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने कोलकाता के टूर ऑपरेटर एवं ट्रेव्हल्स एजेंट को छत्तीसगढ़ के टूर पैकेज के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री…

Read More

मानसून चैलेंज का सुपर प्लान : बारिश से अब नहीं रुकेगी रेल, सिग्नल सिस्टम से लेकर पॉवर बैक-अप तक हर मोर्चे पर तैयार है रेलवे, ट्रैक से लेकर रिले रूम तक रेलवे ने कर ली अभेद्य तैयारी.

मानसून के दौरान संरक्षित रेल परिचालन की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की सतर्क पहल. बिलासपुर. 10 जुलाई 2025 : मानसून के मौसम में जब तेज बारिश और नमी रेलवे सिस्टम के लिए बड़ी चुनौती बनती है, तब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग पहले से ही मुस्तैद होकर तकनीकी और संरचनात्मक सुधारों के जरिए ट्रेनों के संचालन को सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने में जुट गया है। जलभराव से बचाव से लेकर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तक, विभाग ने हर…

Read More

फिर से महिला स्व-सहायता समूहों को मिला रेडी टू ईट निर्माण का कार्य : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेडी टू ईट निर्माण एवं वितरण हेतु रायगढ़ में 10 महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपे अनुबंध पत्र बच्चों के पोषण अभियान के साथ महिलाओं की आर्थिक समृद्धि को मजबूती देगी यह पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ जिले के सभी 2709 आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी टू ईट फूड का महिला स्व सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा वितरण रायपुर 10 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए रेडी टू ईट निर्माण का कार्य पुनः महिला स्व-सहायता समूहों को…

Read More

बारिश में बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य का अनुपम नजारा, सैलानियों के लिए मानसून ट्रैकिंग का विशेष आयोजन

रायपुर, 10 जुलाई 2025/ मानसून आते ही छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले का प्राकृतिक नजारा देखते ही बनता है। यहां प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है। हरियाली, झरने और जंगलों का माहौल दिल को खुश कर देता है। इस मौसम में आप परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने के साथ बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं। बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासनं द्वारा मानसून ट्रैक की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए मानसून के मौसम…

Read More