थाना प्रभारी जूटमिल ने ली कोटवारों की बैठक और क्षेत्र में समाज के प्रेरणा-स्रोतों का किया सम्मान. रायगढ़. 08 जून 2025 : रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग ने एक सराहनीय पहल करते हुए समाज के उन नागरिकों को सम्मानित किया जो अपने-अपने क्षेत्रों में प्रेरणा का स्रोत बनकर कार्य कर रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर की अगुवाई में आयोजित इस दो-चरणीय कार्यक्रम में जहां एक ओर ग्राम कोटवारों की बैठक लेकर उनकी भूमिका की समीक्षा की गई, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षकों,…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
श्यामा प्रसाद मुखर्जी से मोदी तक का राष्ट्रवादी मार्ग, भाजपा की 11 वर्षों की उपलब्धियों का जन-जागरण अभियान प्रारंभ, रामराज्य की पुनर्स्थापना का बिगुल, संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में बृजमोहन बोले – ‘मोदी हैं, तो मुमकिन है’.
‘संकल्प से सिद्धि तक’ एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण को समर्पित अभियान, श्यामा प्रसाद मुखर्जी से मोदी तक, राष्ट्रवाद की चेतना और संकल्प का सफर – सांसद बृजमोहन अग्रवाल. रायपुर में संकल्प से सिद्धि कार्यशाला, 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान. रायपुर. 8 जून 2025 : “संकल्प से सिद्धि” केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि नए भारत की दिशा में उठाया गया राष्ट्रवादी संकल्प है। रायपुर में आयोजित इस कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 प्रारंभ.
आईआईएम रायपुर में दो दिवसीय शिविर का आयोजन रायपुर. 8 जून 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 आज आईआईएम रायपुर में प्रारंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर (आईआईएम) के सहयोग से दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात आज ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन’, संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण तथा सक्षमता से सततता तक : विकास के लिए सार्वजनिक वित्त…
Read Moreमद्दी के मार्गदर्शन में बेवरेजेस कॉर्पोरेशन में अब घोटालों और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री साय, विस अध्यक्ष डॉ. सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव समेत प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व महापौरों की उपस्थिति में मद्दी ने सम्हाला बेवरेजेस कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष पद रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरोसा व्यक्त किया है कि छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीनिवास राव मद्दी के कार्यकाल में पूरी ईमानदारी के साथ यह विभाग पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करेगा और प्रदेश का राजस्व बढ़ाने का कार्य होगा। श्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाजसेवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम से की सौजन्य भेंट
रायपुर 7 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाजसेवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरविंद नेताम से सौजन्य मुलाकात की। श्री नेताम को हाल ही में संघ मुख्यालय के प्रतिष्ठित आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, जिसे मुख्यमंत्री ने गौरव की बात बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऐसे आयोजन समाजों को और अधिक नजदीक लाने में सहायक होते हैं और जन-जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी प्रोत्साहित करते हैं। भेंट के दौरान श्री नेताम ने बताया कि अपने उद्बोधन में…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोनपैरी में आयोजित कबीर जयंती समारोह एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा – संत कबीर ने अपने उपदेशों से समाज को नई राह दिखाई
प्रदेश में गौशाला का नाम ‘गौधाम’ करने की घोषणा रायपुर 7 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अभनपुर विकासखंड के सोनपैरी गांव में आयोजित कबीर जयंती महोत्सव एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को कबीर जयंती की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरुकुल भवन के लिए 20 लाख रुपये, प्रदेश में गौशाला का नाम ‘गौधाम’ करने तथा सोनपैरी स्कूल में बाउंड्री वाल निर्माण की घोषणाएँ कीं। साथ ही सामुदायिक भवन निर्माण, भुताही पारा से आश्रम तक नाली…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का किया शुभारंभ, कहा- आम की खेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार
आम महोत्सव के आयोजन से फलों और उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए किसान होंगे प्रोत्साहित 9 जून तक चलेगा राष्ट्रीय आम महोत्सव रायपुर, 07 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आम की खेती किसानों की आय बढ़ाने की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। किसान जितने ज्यादा आम के पौधे लगाएंगे, उतना ज्यादा फायदा होगा। आम और उद्यानिकी फसलों की खेती से हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को पूरा करने में मदद मिलेेगी। मुख्यमंत्री आज…
Read Moreकेन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से आज नई दिल्ली में भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी
गृह मंत्री ने कहा – इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ, जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित रायपुर 7 जून 2025/ केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से आज नई दिल्ली में भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के संबंध में की चर्चा
दोनों परियोजनाओं से लगभग 7 लाख हेक्टेयर भूमि में हो सकेगी सिंचाई बस्तर के चहुमुखी विकास के लिए अहम् साबित होगी परियोजना रायपुर, 07 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के राष्ट्रीय परियोजना के रूप में निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा की है । उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग लंबे समय से नक्सल प्रभावित रहा है, इसी वजह से संभाग सिंचाई साधनों के विकास में पिछड़ गया है, संभाग में सिंचाई साधनों की समस्या…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल
रायपुर 7 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्री मद्दी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्री मद्दी सामाजिक रूप से लंबे समय से सक्रिय हैं और उनके पास विभिन्न पदों पर कार्य करने का गहरा अनुभव है। मुझे…
Read More