प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. आलोक शुक्ला ने किया अम्बेडकर अस्पताल का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने सोमवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अस्पताल में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को समय-सीमा के अंदर पूरा करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। डॉ. आलोक शुक्ला ने अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओंकार खंडवाल को निर्देश दिया कि चिकित्सालय में भर्ती समस्त मरीजों को अंतः रोगी पंजीयन…

Read More

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, मरीजों के बैठने के लिए वेटिंग चेयर उपलब्ध कराने के लिए कहा

सहायक ग्रेड-3 हरीश कुमार देवांगन को लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के लिए कार्रवाई करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, जिला चिकित्सालय बसंतपुर का निरीक्षण कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज किया। उन्होंने मरीजों को ऑनलाईन ओपीडी पर्ची कम्प्यूटर से देने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए। उन्होंने मरीजों के बैठने के लिए वेटिंग चेयर उपलब्ध कराने के लिए कहा तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। सीजीएमएसई के अधिकारी को सीपेज ठीक करने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। कलेक्टर ने…

Read More

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 09 खिलाड़ी लेंगे भाग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2020-21 (पुरूष एवं महिला वर्ग) के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से 9 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस संबंध में संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने उप संचालक आर्गेनाइजेशन सचिव खेल विभाग दिल्ली को पत्र लिखकर चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल करने का आग्रह किया है। छत्तीसगढ़ से जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनके नाम है के.के मण्डलेश्वर, आशुतोष पाण्डेय, रूपेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. नावेद खान, मुकेश…

Read More

सुपोषण के लिए सामुदायिक सहभागिता के जज्बे से अंचल में आई जागृति की लहर

ग्राम ईरागांव के स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अपने बाड़ी के पपीता की पहली फसल कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए दी उपहार स्वरूप बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व की भावना से अभिभूत होकर समूह की महिलाओं ने लिया यह निर्णय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, सघन सुपोषण अभियान मानपुर विकासखंड में विशेष रूप से चलाया जा रहा है। अंचल में सुपोषण के प्रति जागरूकता की बानगी उस वक्त देखने को मिली जब ग्राम ईरागांव के गौठान की जय मां गौ लक्ष्मी स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अपने बाड़ी…

Read More

सहकारिता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में सहकारी कानूनों का हुआ सरलीकरण

बेमेतरा में 96 लाख रूपए की लागत से सहकारी बैंक के नए भवन की घोषणा देवरबीजा बैंक शाखा में एटीएम का शुभारंभ मुख्यमंत्री शामिल हुए सेलूद में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, दुर्ग जिले के सेलूद में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में बेमेतरा में सहकारी बैंक के नए भवन की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने आज की। यह भवन 96 लाख की लागत से बनाया जाएगा। उन्होंने सहकारिता सम्मेलन में कहा कि सहकारिता कानून इतने क्लिष्ट होते थे कि आम जनता को समझ में नहीं आते थे जिसकी…

Read More

सौर ऊर्जा से धान और सब्जी की फसल से हो रही पर्याप्त आमदनी, सिंचाई करने से बिजली की कमी हुई पूरी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, विद्युत लाइन की उपलब्धता पर निर्भर रहे बिना तथा सौर की निःशुल्क सर्व सुलभ उर्जा का उपयोग करते हुए ज्यादा से ज्यादा कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा के दायरे में लाने के लिए ‘सौर सुजला योजना‘ संचालित की गई है। सौर उर्जा का उपयोग करने वाले प्रगतिशील किसानों में से एक रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के गांव कलई के किसान अरविंद लोधी भी शामिल है। पुश्तैनी जमीन पर वर्षों से खेती कर रहे श्री लोधी पूरी तरह बारिश पर ही निर्भर रहते थे। गांव…

Read More

‘आपके द्वार आयुष्मान‘ अभियान में 30 सितंबर तक च्वाइस सेंटरों में निशुल्क बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड

अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर किया जा सकता है संपर्क समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, आपके द्वार आयुष्मान अभियान 2.0 के अंतर्गत रायपुर जिले के समस्त विकासखण्डों के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित च्चोंईस सेंटरों में योजनांतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य निःशुल्क 30 सितम्बर तक किया जा रहा हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को  5 लाख रूपये एवं शेष पात्र परिवारों को डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 50 हजार तक का लाभ मिल सकेगा। योजना के तहत…

Read More

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ भगवान लाल साहनी और सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल 22 सितंबर से 24 सितंबर तक छत्तीसगढ़ राज्य के दौरे पर रहेंगे। उनके साथ आयोग के सलाहकार आनंद कुमार एवं राजेश कुमार भी रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे नई दिल्ली से 22 सितंबर को शाम 6 बजे वायु मार्ग से रवाना होकर 7:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे तथा राज्य अतिथि गृह में विश्राम करेंगे। वे 23 सितंबर को राज्य अतिथि गृह में सवेरे 10 बजे अन्य पिछड़ा वर्ग के…

Read More

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक 4 दिन रायपुर संभाग के प्रकरणों की करेंगी सुनवाई

महिलाओं के उत्पीडन से संबंधित प्राप्त प्रकरणों पर होगी विशेष सुनवाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो                                          रायपुर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, केबिनेट मंत्री दर्जा डॉ किरणमयी 21 से 24 सितम्बर (चार दिन) को रायपुर संभाग के प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। यह सुनवाई 11 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्य निर्वाचन आयोग के समीप शास्त्री चैक के पास राज्य महिला आयोग कार्यालय में होगी। महिलाओं के उत्पीडन से संबंधित प्राप्त प्रकरणों पर सुनवाई करेगी। राज्य महिला आयोग के सचिव ने बताया कि सुनवाई के दौरान सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में…

Read More

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कनिष्ठ अभियंता परीक्षा 26 सितंबर को, महामारी के दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कनिष्ठ अभियंता (सिविल, विद्युत, यांत्रिक, मात्रा सर्वेक्षण एवं सविदा) परीक्षा 2020 पेपर 2 की परीक्षा 26 सितम्बर 2021 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। यह परीक्षा दृष्टि विकलांग अभ्यर्थियों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12.40 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्र शासकीय जे. योगानन्दम छत्तीसगढ़ महाविद्यसलय बैरन बाजार रायपुर में संचालित की जायेगी। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के दिशा निर्देशानुसार सोशल डिस्टेसिंग, सेनेटाईजेशन, मास्क पहनना आदि सभी दिशानिर्देशों…

Read More