पंचतत्व में विलीन हुआ युद्धवीर का पार्थिव शरीर, जशपुर अंचल शोकमग्न

राजकीय सम्मान के साथ बांकी नदी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार छोटू बाबा अमर रहे, जय जूदेव के घोष के साथ निकली अंतिम यात्रा अंतिम यात्रा के मार्ग में लोगो ने दी नम आंखों से विदाई सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर, दिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव की अंतिम यात्रा विजय विहार पैलेस से अपने निर्धारित समयानुसार बांकी नदी मुक्तिधाम के लिये निकली। मार्ग में समर्थकों एवं नगरवासियों सहित जशपुर अंचल के लोगो द्वारा नम आंखो से विदाई देते हुए अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। अंतिम यात्रा के मार्ग में लोग सड़क…

Read More

छोटुबाबा के निधन पर जशपुर अंचल शोक में डूबा, अंतिम विदाई देने जिले के व्यावसायिक प्रतिष्ठान रहे बंद

अपने प्रिय नेता को अन्तिम विदाई देने पहुंच रहे जशपुर विजय विहार पैलेस सागर जोशीसमदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर .स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के सबसे छोटे पुत्र एवं भाजपा के पूर्व विधायक दिवंगत युद्धवीर सिंह को नम आंखों से विदाई देने की दुःखद बेला में पूरा जशपुर अंचल शोक मग्न है। अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देने जिले के समस्त नगरों, कस्बों एवं ग्रामों में समस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे गए हैं। जिले के जशपुर मुख्यालय सहित कुनकुरी, चराईडांड, पतराटोली, कांसाबेल, आदि नगर व कस्बे पूरी तरह बंद हैं। उनकी…

Read More

’ई-पंजीयन से नीलिमा के सपने हो रहे पूरे’ गांव में सड़क बनाने मिली 12 लाख 52 हजार की राशि

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुकी नीलिमा को विश्वास था कि डिग्री के बाद नौकरी लग जायेगी, लेकिन डिग्री के बाद जब वर्षों तक कोई नौकरी नहीं मिली तो नीलिमा का सपना मानों टूट ही गया। इस बीच जब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने और विकासकार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने ई-श्रेणी पंजीयन प्रणाली लागू की, तो नीलिमा की आस फिर से जाग गई। इस योजना से इंजीनियरिंग में स्नातक कुमारी नीलिमा साहू को मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना से पक्की सड़क बनाने…

Read More

प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं से पीड़ित 9 परिवारों को मिली आर्थिक सहायता राशि

आरबीसी 6-4 के तहत 36 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत जगदलपुर , कार्यालय कलेक्टर राजस्व शाखा के द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदाओं-दुर्घटनाओं के कारण 09 पीड़ित परिवारों को 36 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई। बस्तर विकासखण्ड के ग्राम नारायणपाल के निवासी जगत की मृत्यु इन्द्रावती नदी के पानी में डूबने से, ग्राम सुधापाल के निवासी खीती मौर्य की मृत्यु सांप काटने से, ग्राम कुम्हली के निवासी चैतुराम की मृत्यु केनाल नाला के पानी में डूबने से, ग्राम मधोता के निवासी…

Read More

नदी तट वृक्षारोपण: महानदी के 52 हेक्टेयर तथा महाननदी के 100 हेक्टेयर रकबा में 1.67 लाख पौधों का रोपण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राज्य में चालू वर्षा ऋतु के दौरान नदी तट वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत महानदी के 52 हेक्टेयर रकबा में 57 हजार 200 पौधे तथा महाननदी के 100 हेक्टेयर रकबा में 01 लाख 10 हजार पौधे का रोपण किया गया है। गौरतलब है कि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में इस वर्ष नदी तट वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 28 विभिन्न नदियों के तट पर लगभग 11 लाख पौधों का रोपण हुआ है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश…

Read More

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए 55 बच्चे भर्ती, सभी को उपलब्ध कराया गया है अलग-अलग बिस्तर, कोई भी बच्चा कोरोना संक्रमित नहीं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, सूरजपुर जिला चिकित्सालय में विभिन्न बीमारियों और शारीरिक तकलीफों के इलाज के लिए पिछले तीन दिनों में 55 बच्चे भर्ती हुए हैं। इन सभी बच्चों का अलग-अलग बिस्तरों पर उपचार चल रहा है। इन बच्चों में कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं है। सूरजपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में निमोनिया पीड़ित शून्य से तीन वर्ष तक के 37 बच्चों का इलाज चल रहा है। वहां चार नवजात शिशु जन्मजात पीलिया और पांच नवजात लो बर्थ वेट (जन्म…

Read More

बस्तर अंचल में जहां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खुले हैं, वहां बच्चों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था की जाएगी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

राज्य सरकार आदिवासी अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर से बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री से बस्तर से आए सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर अंचल में जहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुले हैं, वहां बच्चों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था भी की जाएगी। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में बस्तर से आए सर्व आदिवासी…

Read More

पटवारी श्रीमती पूनम टोप्पो निलंबित, शासकीय कार्य के लिए राशि की अवैध मांग के मामले में कलेक्टर ने की कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, कलेक्टर सरगुजा ने तहसील लुण्ड्रा के पटवारी हल्का नंबर 28 ससौली की पटवारी श्रीमती पूनम टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने यह कार्यवाही पटवारी श्रीमती टोप्पो द्वारा ग्रामीणों से बी-1 में नाम सुधारने, फौती एवं नामांतरण हेतु अवैधानिक ढंग से राशि की मांग किए जाने के मामले में की है। गौरतलब है कि पटवारी श्रीमती टोप्पो द्वारा एक ग्रामीण से बी-1 में नाम सुधारने, फौती एवं नामांतरण के लिए मोटी रकम की मांग का ऑडियो-वीडियो आज सोशल मीडिया में वायरल होने…

Read More

समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केन्द्र सेरीखेड़ी का शुभारंभ 23 सितम्बर को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, रायपुर जिले के विकासखण्ड धरसींवा के अंतर्गत कल्पतरू मल्टि युटिलिटी सेंटर सेरीखेड़ी में स्थापित समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केन्द्र ‘सी.एम.टी.सी‘  का 23 सितम्बर को दोपहर 3 बजे किया जाएगा।  धरसींवा की विधायक श्रीमति अनिता योगेन्द्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में एवं अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर श्रीमति डोमेश्वरी वर्मा की अध्यक्षता में केन्द्र का शुभारंभ किया जावेगा।  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के शुभ अवसर पर निर्मित सी.एम.टी.सी केन्द्र में बिहान की महिला समूहों, सामुदायिक संवर्गों एवं विभागीय…

Read More

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष 22 से 24 सितंबर तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ भगवान लाल साहनी और सदस्य श्री कौशलेंद्र सिंह पटेल 22 सितंबर से 24 सितंबर तक छत्तीसगढ़ राज्य के दौरे पर रहेंगे। उनके साथ आयोग के सलाहकार आनंद कुमार एवं राजेश कुमार भी रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे नई दिल्ली से 22 सितंबर को शाम 6 बजे वायु मार्ग से रवाना होकर 7:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे तथा राज्य अतिथि गृह में विश्राम करेंगे। वे 23 सितंबर को राज्य अतिथि गृह में सवेरे 10 बजे अन्य पिछड़ा वर्ग…

Read More