जिला चिकित्सालय रायगढ़ का नवीन भवन निर्माण हेतु भेजा जा रहा प्रस्ताव रायगढ़, बीमार परिजन की देखभाल कर रहे थे, अस्पताल की छत से कांक्रीट गिरा, सिर फूटा तो खुद हो गए मरीज के संबंध में खबरें समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी। जिसके संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व.श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ को चिकित्सा महाविद्यालय के संत बाबा गुरू घासीदास जी स्मृति चिकित्सालय भवन में स्थानांतरित करना प्रक्रियाधीन है। वर्तमान भवन का…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
नवरात्र पर्व के संबंध में कलेक्टर ने जारी किया आदेश……जानें क्या और केसे करना होगा आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायगढ़. कलेक्टर भीम सिंह ने कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुये आगामी नवरात्र पर्व के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये है। मूर्ति की अधिकतम ऊंचाई 8 फीट होगी परंतु पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस)से निर्मित मूर्ति बिक्री एवं स्थापित किया जाना प्रतिबंधित रहेगा। मूर्ति स्थापना वाले पंडाल का आकार 15&15 फीट से अधिक न हो। पंडाल के सामने कम से 500 वर्ग फीट की खुली जगह हो। पंडाल एवं सामने 500 वर्गफीट की खुली जगह में कोई भी सड़क अथवा गली…
Read Moreसस्ती दवाई दुकान टेंडर प्रक्रिया जल्द करें पूर्ण-कलेक्टर भीम सिंह
लोगों को गीला-सूखा कचरा अलग देने करें जागरूककलेक्टर सिंह ने ली जिले के नगरीय निकाय की बैठक रायगढ़. नगर निगम और जिले के सभी नगरीय निकायों में सस्ती दवाई दुकान स्थापित करना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इसमें नगर निगम और जिले के सभी नगरीय निकाय टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करें। उक्त बातें कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित नगरीय निकाय की बैठक में कही। कलेक्टर सिंह ने कहा कि सस्ती दवाई दुकान से लोगों को 50 प्रतिशत से ज्यादा छूट पर ब्रांडेड जेनेरिक दवाई…
Read Moreमहापरीक्षा में नगरी विकासखंड के प्रौढ शिक्षार्थियों ने साक्षर बनने दिखाया उत्साह
30 सितम्बर को नगरी विकासखंड में महापरीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो नगरी-धमतरी. पढना लिखना अभियान के अन्तर्गत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राश्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर प्रौढ़ शिक्षार्थियों के लिए 30 सितम्बर 2021 को विकासखण्ड नगरी में आंकलन महापरीक्षा अभियान सफलतापूवर्क सम्पन्न हुआ। आदिवासी वनांचल क्षेत्र स्थित परीक्षा केन्द्रों में प्रौढ़ शिक्षार्थियों ने साक्षर बनने उत्साह दिखाया तथा प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा केन्द्रों में स्वस्फूर्त जाकर महापरीक्षा में सम्मिलित हुये। नगरी विकासखण्ड…
Read Moreजगदलपुर के संक्षिप्त समाचार………..
तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती हेतु बस्तर जिले में समिति का गठन जगदलपुर. बस्तर संभाग में तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की भर्ती के लिए संभाग स्तर पर गठित विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से जिले में रिक्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। संभागायुक्त जीआर चुरेन्द्र द्वारा दिए गए निर्देशानुसार कलेक्टर रजत बंसल द्वारा भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जिला स्तर पर समिति का गठन किया गया है। अपर…
Read Moreराजधानी रायपुर की संक्षिप्त ख़बरें………..
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जिला स्तरीय हितग्राही चयन समिति की बैठक 4 अक्टूबर को रायपुर. जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, रायपुर की जिला स्तरीय हितग्राही चयन समिति की बैठक आगामी 4 अक्टूबर को समय 11:30 बजे से कलेक्टोरेट परिसर स्थित कक्ष क्रमांक 34 में आयोजित गई है। इसमें अंत्यावसायी निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदकों का चयन किया जाएगा। कोविड-19 के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों/आश्रितों से प्राप्त, आवेदन पत्रों/प्रकरण के निराकरण एवं स्वीकृति के लिये समिति का गठन रायपुर. कोविड-19 के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों/आश्रितों को पचास…
Read Moreघरेलू हिंसा की शिकायत पर घर तक जांच में पहुंची महिला आयोग की सदस्य
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरोरायगढ़. रायगढ़ निवासी एक महिला द्वारा घरेलू हिंसा की शिकायत की खबरें मीडिया में प्रकाशित होने पर छत्तीसगढ़ महिला आयोग ने इसका स्वत: संज्ञान लिया। आयोग की अध्यक्ष डॉ.किरणमयी नायक के निर्देश पर महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय प्रकरण की जांच के लिए रायगढ़ आयी। यहां वे महिला के घर पहुंची। जहां प्रकरण से जुड़ी पूरी जानकारी ली। प्रकरण में उभयपक्षों द्वारा पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया गया है। जिसकी विवेचना की जा रही है। एक अन्य प्रकरण में महिला के पति द्वारा दूसरी शादी किया गया।…
Read Moreआज के संदर्भ में गांधी जी की शांति की अवधारणा और संभावना विषय पर आयोजित विचार संगोष्ठी को मुख्यमंत्री ने किया सम्बोधित
शांति और अहिंसा के लिए हर हाथ को काम और सभी को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार मिले: मुख्यमंत्री राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों के अनुरूप लोगों के स्वावलंबन, उन्हें अधिकार देने और रचनात्मक कार्यों से जोड़ने की पहल, ग्राम स्वराज्य और स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ गांधी जयंती 2 अक्टूबर से गौठानों में गोबर से बिजली बनाने का काम होगा शुरू, छत्तीसगढ़ की गौठान समितियों का भी होगा अब अपना पॉवर प्लांट समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शांति और अहिंसा की अवधारणा के…
Read Moreपोषण कार्यशाला संपन्न: सघन सुपोषण अभियान को महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, एम्स, यूनिसेफ तथा समाजसेवियों के समन्वित प्रयासों से मिली गति – कलेक्टर
स्थानीय स्तर पर उपलब्ध चना, मुर्रा, गुड़, स्थानीय भाजियां बच्चों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट भी अभियान की सफलता के लिए जनसहभागिता जरूरी पोषण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं किया गया सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित पोषण कार्यशाला में शामिल हुए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पोषण माह का आयोजन सफल रहा। जिले के तीन विकासखंड मोहला, मानपुर एवं छुईखदान में सघन सुपोषण अभियान चलाया गया है और जनसहभागिता से…
Read Moreमहापरीक्षा अभियान में प्रदेश भर के 2 लाख से अधिक शिक्षार्थी हुए शामिल नन्हें बच्चों के साथ माताओं ने भी दी परीक्षा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. पढ़ना लिखना अभियान अन्तर्गत प्रौढ़ शिक्षार्थियों के आकलन के लिए राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान में प्रदेश के 2 लाख से अधिक शिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। बुनियादी साक्षरता परीक्षा प्रदेश के 28 जिलों के चिन्हांकित 121 विकासखंड और 105 नगरीय निकायों के ग्राम पंचायत एवं वार्ड में महापरीक्षा अभियान का आयोजन किया गया। परीक्षा की उल्लेखनीय बात यह रही कि कहीं कई महिलाओं ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ, कहीं सास-बहू ने, कहीं बुजुर्ग एवं दिव्यांग ने परीक्षा दी। कोरबा जिले में पिता, पुत्र और पुत्रवधू ने एक साथ…
Read More