मुख्यमंत्री को न्यूयॉर्क में क्लाइमेट वीक एनवाईसी कार्यक्रम में शामिल होने का मिला आमंत्रण

अंतर्राष्ट्रीय समूह ’क्लाइमेट ग्रुप’ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय समूह ‘क्लाइमेट ग्रुप’ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। क्लाइमेट ग्रुप के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को न्यूयॉर्क में 19 से 22 सितंबर तक आयोजित होने वाले क्लाइमेट वीक एनवाईसी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की ओर से शामिल होने का आमंत्रण दिया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ को हरा भरा, स्वच्छ और जलवायु अनुकूल राज्य बनाने की गई विभिन्न पहल को वैश्विक…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ, नक्सल प्रभावित 4 जिलों में डेढ़ दशक से बंद 260 स्कूल फिर हुए शुरू, प्रदेश में 6 हजार 536 बालवाड़ियों का संचालन

मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शुरू हो रहे स्कूलों को प्री-फेब्रिकेटेट स्ट्रक्चर से बनाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बटन दबाकर नक्सल प्रभावित चार जिलों- सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर में डेढ़ दशक से बंद पड़े 260 स्कूलों को फिर से शुरू किया। इन स्कूलों में 11 हजार 13 बच्चों ने प्रवेश लिया है। बीजापुर जिले में सबसे अधिक 158,…

Read More

बंद स्कूलों को दोबारा खोलने पर बस्तर के बच्चों ने मुख्यमंत्री को कहा ‘धन्यवाद कका’, गोलियों की तड़-तड़ के स्थान पर अब गांवों में अआइई… की आवाज गूंज रही

बड़ी संख्या में बरसों स्कूलों के बंद रहने से एक पूरी पीढ़ी शिक्षा से वंचित हुई, अब नए द्वार खुले समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर बस्तर संभाग के चार जिलों में सैकड़ों बंद स्कूलों को दोबारा खोले जाने पर वहां के बच्चों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय में आज ऑनलाइन आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले में पिछले 15 वर्षों में विभिन्न कारणों से बंद 260 स्कूलों को दोबारा खोलने…

Read More

महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने किया महिला परामर्श केंद्र का निरीक्षण

बिछड़े हुए परिवारों से काउंसलिंग के बताए तरीके, काउंसलर से मिलकर बढ़ाया हौसला विगत 1 वर्ष में परिवार परामर्श केंद्र ने 204 परिवारों को पुनः बसाने में किया है सहयोग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक द्वारा आज दिनांक 16 मई 2022 को महिला परामर्श केंद्र कोरबा का निरीक्षण किया गया एवं परिवार परामर्श केंद्र में आए परिवारों से बातचीत कर परिवारिक समस्याओं को जाना एवं परामर्श केंद्र में प्रभारी महिला निरीक्षक श्रीमती गायत्री शर्मा तथा महिला काउंसलर्स से बातचीत उनकी हौसला अफजाई…

Read More

स्कूली बच्चों को वितरण करने हेतु रखे सायकल के पार्ट्स को चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

आरोपी मोहम्मद सलाउददीन हसन के कब्जे से लगभग 5 लाख रूपये कीमत के सायकल का पार्ट्स किया गया बरामद़ थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 227/22 धारा 408 भादवि हुआ था पंजीबद्ध आरोपी को झारखण्ड से किया गया गिरफ्तार, प्रकरण के अन्य आरोपी की पता-तलाश जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी भूपेन्द्र सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी बांसखोह थाना बास्सी जिला जयपुर (राजस्थान) ने दिनांक 21 मई 2022 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि…

Read More

मोदी सरकार की अग्निपथ योजना से सेना और युवा दोनों के भविष्य को खतरा, भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकारें मिलकर युवाओं को दे रही है धोखा- कांग्रेस

मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल, सेना की जरूरतों को भी नहीं कर पा रही है पूरा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मोदी सरकार के द्वारा सेना में शुरू की गई 4 साल के कॉन्ट्रैक्ट नौकरी के खिलाफ देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा सेना भर्ती के लिए बनाई गई अग्निपथ योजना में देश की सेना और युवाओं के भविष्य दोनों का खतरा नजर रहा है। मोदी सरकार के अग्निपथ…

Read More

मोदी सरकार की अदूरदर्शिता के कारण देश में पेट्रोलियम का संकट गहराता जा रहा- कांग्रेस

खेती किसानी का समय शुरू हो रहा किसान को ट्रेक्टर और पम्पों के लिए डीजल नहीं मिल पा रहा परिवहन और आम उपभोक्ता को भी परेशान होना पड़ रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मोदी सरकार की अदूरदर्शिता के कारण देश पेट्रोल डीजल के अभूतपूर्व संकट की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश के 40 प्रतिशत से अधिक पेट्रोल पंप ड्राई हो गए है। बताया जा रहा कि भारत पेट्रोलियम और एचपीसीएल के पास बमुश्किल तीन दिन का स्टॉक बचा हुआ…

Read More

मोदी सरकार, सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ “राहुल गांधी” को ईडी के माध्यम से कर रही है परेशान, तीन दिन तो क्या 30 दिन भी बुलाएंगे तो हम जाएंगे, हम कांग्रेसी हैं डरने वालो में से नहीं – मोहन मरकाम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में भारत के राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वर्तमान केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा राजनैतिक विद्वेशवश सत्ता के ताकत का दुरुपयोग करते हुए केंद्रीय एजेंसियों जैसे- प्रवर्तन निदेशालय, सी.बी.आई. आयकर सहित विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के माध्यम से प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं के विरूद्ध असंवैधानिक रूप से दबावपूर्वक कार्यवाही करते हुए डराने व दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका हम कांग्रेसजन कड़े शब्दों में विरोध करते है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व…

Read More

महिला एवं बाल विकास विभाग जशपुर में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हेतु आवेदन 15 जुलाई तक आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संचालक महिला एवं बाल विकास रायपुर के  द्वारा वर्ष 2023 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री पुरस्कार दिया जाना है। यह पुरस्कार 26 जनवरी को प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार हेतु आवेदन 15 जुलाई 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कला साहित्य, और शिक्षा  के क्षेत्र में, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, और इंजीनियर तथा सार्वजनिक मामलों के सिविल सेवा आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति…

Read More

कांग्रेसियों की नैतिकता गांधी परिवार के अनैतिक आचरण की गुलाम – विष्णुदेव साय

राहुल गांधी के समर्थन में राजभवन मार्च कांग्रेस द्वारा संवैधानिक व्यवस्था पर दबाव बनाने की निम्नस्तरीय कोशिश है, जो अत्यंत निंदनीय है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस द्वारा देश भर में राजभवन मार्च करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में ईडी की पूछताछ का सामना कर रहे राहुल गांधी के समर्थन में राजभवन मार्च कांग्रेस द्वारा संवैधानिक व्यवस्था पर दबाव बनाने की निम्नस्तरीय कोशिश है, जो अत्यंत निंदनीय है। कांग्रेसी भ्रष्टाचार के समर्थन में ईडी दफ्तर के…

Read More