CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे की पहल, ग्राम पाली में महिला कमांडो टीम का गठन, साइबर जागृति अभियान के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक महिला कमांडो से SP ने किया सीधा संवाद, वीडियो कॉल के जरिए दिया सुरक्षा और जागरूकता का संदेश जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे एवं चौकी नैला प्रभारी रंजीत सिंह कंवर द्वारा ग्राम पाली में महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। इस दौरान साइबर जागृति अभियान एवं महिला- बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
अबूझमाड़ के बोटेर में पहली बार शान से लहराया तिरंगा! कभी नक्सलियों का गढ़ रहा इलाका बना बदलाव की मिसाल, स्वतंत्रता दिवस पर शुरू हुआ ‘साइबर जागृति अभियान’
स्वतंत्रता दिवस पर बोटेर में पहली बार लहराया तिरंगा, ग्रामीणों के बीच ‘साइबर जागृति अभियान’ का शुभारंभ नारायणपुर : स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोटेर में एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला, जब यहां पहली बार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। कभी नक्सल संगठन के शीर्ष नेताओं का आश्रय स्थल रहे इस क्षेत्र में तिरंगे का शान से लहराना अबूझमाड़ में शांति, विश्वास और बदलते परिवेश का प्रतीक बना। इसी अवसर पर थाना ओरछा पुलिस द्वारा ग्राम बोटेर–गुंडेकोट के…
Read MoreOTP, UPI फ्रॉड और ‘डिजिटल अरेस्ट’ पर सरगुजा पुलिस का बड़ा वार! 7 सप्ताह का साइबर जागृति अभियान शुरू, 50 पुलिसकर्मियों ने ली जागरूकता की सेल्फी
छत्तीसगढ़ पुलिस के आह्वान पर सरगुजा पुलिस द्वारा पुलिस लाईन अम्बिकापुर में ‘‘साइबर जागृति अभियान’’ का किया गया आयोजन छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ‘‘साइबर जागृति अभियान’’ प्रदेशभर में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक आयोजन इस अभियान का मुख्य उद्देश्य, सोशल मीडिया के माध्यम से, बड़ी संख्या में जनभागीदारी सुनिश्चित् कर, अधिक से अधिक लोगों को जागृत करना उन्हें साइबर सुरक्षित बनाना है। अंबिकापुर : पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को ‘‘जागरूकता की एक सेल्फी’’ के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा इस अभियान…
Read Moreरायपुर में कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! मुख्यमंत्री साय ने अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, एक ही छत के नीचे जांच से इलाज तक सुविधा
मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने नई कैंसर इकाई में उपलब्ध उपचार सुविधाओं एवं अत्याधुनिक मशीनरी का अवलोकन किया तथा अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्री साय ने डॉ. संदीप दवे के भाई श्री प्रदीप दवे को पुष्प अर्पित…
Read More“अटल जी ने छत्तीसगढ़ को दी पहचान, अब उनके सपनों का प्रदेश बना रहे हम!” पुण्यतिथि पर CM साय का बड़ा संकल्प, सुशासन-अंत्योदय की राह पर विकास का दावा
अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अटल जी के विराट व्यक्तित्व,…
Read Moreसड़क पर मौत का खतरा बन गया गैस रिसाव! पुलिस ने दिखाई जबरदस्त तत्परता, ट्रैफिक डायवर्ट कर CNG टैंकर को सुरक्षित हटाया और टला बड़ा हादसा
गैस रिसाव पर दुर्ग पुलिस का त्वरित एक्शन, एक घंटे में यातायात बहाल किया गया दुर्ग : कल रात्रि लगभग 9 बजे राजनांदगांव बाईपास स्थित डी-मार्ट के सामने अनुराग कूरियर कंपनी के वाहन क्रमांक CG 10 CD 2598 में रखे सीएनजी टैंकर से गैस रिसाव की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने तत्काल सभी थाना एवं यातायात पुलिस टीमों को सक्रिय किया। नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नेहरू नगर गुरुद्वारा तिराहा से यातायात को डायवर्ट किया गया तथा टैंकर के आसपास पर्याप्त पुलिस…
Read Moreनक्सल मोर्चे पर शौर्य की गूंज! नारायणपुर के 32 जांबाजों को वीरता पदक, IPS रॉबिन्सन गुड़िया और संदीप पटेल समेत पुलिस वीरों का स्वतंत्रता दिवस पर गौरवपूर्ण सम्मान
नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान — नारायणपुर पुलिस के अधिकारियों को वीरता पदक नारायणपुर : नारायणपुर पुलिस के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का अवसर है कि नक्सल मोर्चे पर उल्लेखनीय एवं साहसिक कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को प्रतिष्ठित वीरता पदक (Gallantry Medal) से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष कुल 141 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें से 32 अधिकारी एवं जवान नारायणपुर जिले में पदस्थ रहे अथवा वर्तमान में पदस्थ हैं,…
Read Moreअसम की बाढ़ में छत्तीसगढ़ बना मददगार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा 5 करोड़ का सहायता चेक; बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत-पुनर्वास में मिलेगी बड़ी मदद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए 5 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ने सहायता राशि का चेक राज्यपाल श्री रमेन डेका को सौंपा रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्यपाल को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल श्री डेका ने भी मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश…
Read Moreछत्तीसगढ़ में विकास और निवेश की नई संभावनाओं पर मंथन, राज्यपाल रमेन डेका से चेन्नई के पत्रकारों की मुलाकात; बस्तर में नक्सलवाद के बाद बदली तस्वीर और उद्योग-व्यापार के बढ़ते अवसरों पर हुई अहम चर्चा
राज्यपाल श्री डेका से चेन्नई के पत्रकारों ने सौजन्य भेंट की रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में पत्र सूचना कार्यालय चेन्नई के निदेशक श्री पी. अरूण कुमार के नेतृत्व में चेन्नई से आए पत्रकारों के दल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्यों, विशेष रूप से बस्तर में नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेजी से हो रहे विकास तथा उद्योग-व्यापार की बढ़ती संभावनाओं के संबंध में चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद की समाप्ति के पश्चात…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में सजा गरिमामय ‘स्वागत समारोह’, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं; शहीदों के परिजनों, वीरता पदक विजेताओं और विशिष्ट हस्तियों की मौजूदगी में गूंजा राष्ट्रप्रेम
स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’ रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शाम लोकभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी उपस्थित थीं। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री…
Read More