मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-राँची नगड़ी थाना क्षेत्र के सपारोम के समीप अवैध बालू से लदे टर्बो ट्रक को नगड़ी पुलिस ने पकड़ा. इसकी सूचना खनन विभाग को भी दे दी गई. नगड़ी थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने पेट्रोलिंग के दरम्यान थाना क्षेत्र के सपारोम के पास अवैध बालू लदा एक ट्रक (जे एच 01एयू 6542) को पकड़ा और ट्रक को जब्त कर लिया.
Read MoreCategory: झारखंड
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार : 12 अक्टूबर से कार्यक्रम का शुभारंभ, रांची जिला के 16 प्रखंडों और नगर निगम क्षेत्र के 02 वार्ड में लगाया जायेगा शिविर
दो चरणों में पूरे जिला सहित पूरे राज्य में पंचायत स्तर पर आयोजित होगा कार्यक्रम, पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर जरुरतमंदों को किया जायेगा लाभान्वित मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज- रांची राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ कल यानी 12 अक्टूबर से होगा। कार्यक्रम के शुरुआत के पहले दिन रांची जिला के 16 प्रखंडों के प्रखंड एवं पंचायत मुख्यालय में किया जायेगा। रांची नगर निगम क्षेत्र के दो वार्ड में भी शिविर का आयोजन किया जायेगा। राज्य भर…
Read Moreबीबीएमकेयू परीक्षा विभाग का नया कारनामा, पीजी सेमेस्टर टू की छात्रा के एडमिट कार्ड पर फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की तस्वीर लगाकर किया जारी
मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज- रांची/धनबाद बिनोद बिहार महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने पीजी सेमेस्टर टू की छात्रा के एडमिट कार्ड पर बॉलीवुड़ की मशहूर अभिनेत्री एश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर लगाकर जारी कर दिया है। छात्रा का नाम काजल कुमारी है। काजल विवि में अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा है। उसने रविवार को अपना कार्ड विवि के पोर्टल से डाउनलोड किया, तो वह चौंक गयी। काजल बताती है कि परीक्षा फॉर्म भरते समय उसने कोई गलती नहीं की थी। उसने अपनी ही तसवीर अपलोड की थी, लेकिन एडमिट कार्ड…
Read Moreबिजूपाड़ा चौक से बरहे पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 86 लोगों की जमीन का होगा अधिग्रहण
मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-रांची बिजूपाड़ा चौक से बरहे औद्योगिक क्षेत्र पथ का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य परियोजना के लिए 86 लोगों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. इसको लेकर रांची जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है.इस परियोजना के लिए 03.379, 2.644 और 0.526 एकड़ भूमि का अधिग्रहण टांगर, बरहे और हुटार मौजा में किया जायेगा. जिला भू अर्जन कार्यालय की ओर से जारी प्रारंभिक अधिसूचना में कहा गया है कि आगामी 17 अक्टूबर को चिन्हित जमीन को लेकर जिला भू अर्जन पदाधिकारी, रांची के पास किसी तरह की आपत्तियां…
Read Moreभारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर राँची पुलिस की तैयारियां पूरी, सुरक्षा के लिए बनाया गया है अभेद घेरा
जेएससीए स्टेडियम में होने वाले मैच को लेकर दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी किए गए हैं तैनात मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-राँची 9 अक्टूबर यानी रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाना है. इसको लेकर रांची पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. स्टेडियम के बाहर और भीतर पुलिस द्वारा सुरक्षा के लिए अभेद घेरा बनाया गया है. शनिवार को सुरक्षा में प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. जेएससीए स्टेडियम में होने वाले मैच को लेकर दो हजार से…
Read Moreजश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम : डीसी और एसएसपी के संयुक्त आदेश से मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की हुई प्रतिनियुक्ति
जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी पर रांची शहर को 6 अलग-अलग जोन में बांटकर जोनल मजिस्ट्रेट को दी गई है इसकी जिम्मेदारी मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-राँची जश्न-ए-मिलादुन्नबी नौ अक्टूबर को मनाया जायेगा. जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी रविवार की सुबह नौ बजे निकाला जायेगा. रांची के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से जो जुलूस निकलेगा, जो डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा के मजार तक पहुंचेगा. जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. डीसी राहुल सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल ने संयुक्त आदेश जारी कर मजिस्ट्रेट पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति…
Read Moreदुमका पेट्रोल हत्याकांड-2 के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन !
मनीष केसरी,समदर्शी न्यूज-राँची दुमका में पेट्रोल हत्याकांड-2 के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने 8 अक्टूबर को बिरसा चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. महिला मोर्चा की ज़िलाध्यक्ष रूपाली सरकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार हाय हाय, महिला विरोधी हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो के नारे लगाये.
Read Moreस्कॉर्पियो से चार मवेशियों की बंगाल के लिए हो रही थी तस्करी, दो तस्कर किए गए गिरफ्तार !
स्कॉर्पियो संख्या जेएच 01 आर 9390 को पकड़ा गया टोल प्लाजा पर मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-धनबाद मैथन पुलिस ने शनिवार 8 अक्टूबर को टोल प्लाजा के समीप चार मवेशियों से भरा स्कॉर्पियों बरामद किया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने स्कॉर्पियों की जांच-पड़ताल की तो उस पर लदे मवेशियों में एक गाय मरी हुई मिली. बताया जाता है कि सभी गायों को बिहार से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था. ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि गुप्त सूचना पर एक स्कॉर्पियो संख्या जेएच 01 आर…
Read Moreनगर निगम में डेली वेज पर काम करने वाले स्टाफ ने स्थाई नियुक्ति के लिए मेयर को पत्र लिख कर लगाई गुहार
मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-राँची राँची नगर निगम में डेली वेज पर काम करने वाले स्टाफ ने स्थाई नियुक्ति करने की गुहार लगाई है. इसे लेकर डेली वेज कर्मचारियों ने मेयर डॉ आशा लकड़ा को पत्र लिखा है. जिसमें कर्मचारियों ने लिखा है कि कुछ कर्मचारी 10 साल से काम कर रहे है. वहीं कई कर्मचारियों ने नगर निगम में काम करते हुए अपने 20 साल गुजार दिए. इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन न तो स्थाई नियुक्ति कर रहा है और न ही समान काम के बदले समान वेतन दिया जा…
Read Moreरिम्स में इलाज करा रही घायल महिला की हुई मौत, रांची से पोस्टमार्टम के बाद आज बम्हन्डीह गांव लाया जायेगा शव
आपसी विवाद में गंभीरावस्था में घायल महिला को अस्पताल में किया गया था भर्ती मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज- गुमला/कामडारा कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिता पंचायत के बम्हन्डीह गांव में 28 सितंबर को आपसी विवाद में महिला बसंती केरकेट्टा उम्र 45 वर्ष को गांव के ही अजय केरकेट्टा व अनस्तसिया केरकेट्टा ने कुदाल से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। तत्काल गंभीरावस्था में घायल महिला को कामडारा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था बेहतर इलाज के लिये रांची रेफर कर दिया गया था। गंभीरावस्था में परिजनों ने…
Read More