छत्तीसगढ़ में अब कुल 24 खेलो इंडिया सेंटर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों को एक और बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया स्कीम के तहत दस नए खेलो इंडिया लघु केन्द्रों की स्थापना की मंजूरी दी गई है। ये दसों केन्द्र अलग-अलग जिलों में एक-एक खेल के लिए खोले जाएंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा हॉकी, कुश्ती, फुटबाल, कबड्डी और तीरंदाजी…
Read MoreCategory: खेलकूद
खेलकूद
अंतरक्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में दुर्ग और कोरबा पूर्व ने जीता खिताब, पॉवर कंपनी में रचनात्मक माहौल बनाने में खेल स्पर्धाओं का बड़ा योगदान -– एमडी मनोज खरे
राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित रायपुर : पॉवर कम्पनी अन्तरक्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता की टीम स्पर्धा में पुरूष वर्ग में दुर्ग और महिला वर्ग में कोरबा पूर्व विजेता रहीं। वहीं प्रतियोगिता के दोनों ही वर्गों में कोरबा पश्चिम उप विजेता घोषित की गई। क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद रायपुर क्षेत्र द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के टीम एवं व्यक्तिगत स्पर्धाओं के विजेताओं को प्रबंध निदेशक श्री मनोज खरे ने पुरस्कार प्रदान किया। समापन अवसर पर श्री खरे ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सभी खिलाड़ियों की…
Read Moreराज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित !
दिनाँक 13 से 15 फरवरी तक रायपुर में किया गया था पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : दिनांक 13 से 15 फरवरी तक राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में किया गया था, जिसमें राज्य के सभी संभाग के साथ साथ छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के खिलाड़ी सम्मिलित हुये थे। जिसमें बिलासपुर संभाग के पुलिस खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। जिसमें बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आरक्षक आशीष यादव…
Read Moreपुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय अग्रवाल द्वारा जिला कराते संघ के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों से की गई मुलाकात, प्रदर्शन के लिये दी बधाई !
जिला जांजगीर-चांपा के कराते खिलाड़ियों ने विशाखापट्टनम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 8 गोल्ड, 5 रजत एवं 4 कास्य पदक जीतकर जिले सहित राज्य का नाम किया रोशन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : दिनांक 08 फरवरी 23 को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा पुलिस कार्यालय में जिले के कराते प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों से सौजन्य मुलाकात की गई। छठवीं अंतरराष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप 23 विशाखापट्टनम स्वर्ण भारती इंडोर स्टेडियम में यूनाइटेड शोतोकान कराते इंडिया के तत्वाधान में विभिन्न देशों के बीच चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें जांजगीर-चांपा जिले के…
Read Moreगणतंत्र दिवस खेल सप्ताह : पुरुष एवं महिला वर्ग में व्हालीबाल, टेबल टेनिस, ब्रिज, कैरम, टेनिस बाल थ्रो, बैडमिंटन और शतरंज स्पर्धाओं का किया गया आयोजन, डगनिया स्थित खेल मैदान में हुआ खेल स्पर्धा का समापन !
छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी क्रिकेट में सिटी सर्कल रही विजेता, महिला क्रिकेट में जनरेशन कंपनी ने मारी बाजी स्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी, गणतंत्र दिवस समारोह में होंगें पुरस्कृत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में ‘गणतंत्र दिवस खेल सप्ताह’ के अंतर्गत पुरुष क्रिकेट में सिटी सर्कल-वन की टीम विजेता रही। महिला क्रिकेट में जनरेशन कंपनी ने बाजी मारी। इन स्पर्धाओं का पुरस्कार वितरण 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में किया जाएगा। सात दिनों से चल रही खेल स्पर्धा का समापन आज डगनिया स्थित…
Read Moreपॉवर कंपनी में खेल सप्ताह का शुभारंभ : खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक – एम.डी. श्री कटियार
गणतंत्र दिवस खेल सप्ताह का 25 जनवरी को होगा समापन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में गणतंत्र दिवस खेल सप्ताह का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि एवं पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एस के कटियार ने किया। कंपनी मुख्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि खेल से टीम भावना का विकास होता है। खेल मैदान से लेकर कार्यस्थल तक टीम भावना का होना आवश्यक है। उन्होंने 18 से 25 जनवरी तक खेल सप्ताह के आयोजन पर खिलाड़ियों को बधाई…
Read Moreजिला स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट का हुआ समापन, संसदीय सचिव यू.डी. मिंज मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित !
पुरुष फाइनल का फैसला पेनल्टी शूट आउट से हुआ जिसमें कुनकुरी आदिवासी क्लब ने करजंटोली की टीम को 07 – 06 से मात दे कर, खिताब अपने नाम किया महिलाओं के फाइनल मुकाबले में जशपुर की टीम ने अंबिकापुर की टीम को चार शून्य से मात दी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी : ग्राम पंचायत भण्डरी में विगत दस दिनों से चल रहे जिला स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट का रंगारंग समापन हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं संसदीय सचिव यू डी मिंज शामिल हुए। आज फाइनल मैच…
Read More33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह : सूरजपुर में सदभावना क्रिकेट मैच का आयोजन, पुलिस प्रशासन व पत्रकार की टीम ने मैच खेलकर दिया यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश !
प्रतियोगिता के विजेता एवं उप विजेता टीम को सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर सम्मानित कर किया जायेगा पुरस्कृत. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : 33वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन रविवार को पुलिस लाईन सूरजपुर के खेल मैदान में पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) की उपस्थिति में पुलिस प्रशासन व पत्रकार के बीच सदभावना क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। आयोजित सद्भावना क्रिकेट मैच में पत्रकार इलेवन व पुलिस इलेवन की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉस जीत कर पहले बैटिंग के लिए उतरी पत्रकार इलेवन की…
Read Moreराज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का हुआ रंगारंग समापन, राज्य में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का सफल आयोजन, 06-79 वर्ष की आयु के लोगों ने लिया हिस्सा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजधानी रायपुर में तीन दिनों से चल रहे राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों का आज रंगा-रंग समापन बलवीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में हुआ। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के समापन समारोह में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर हमारे ग्रामीण इलाकों में प्रचलित खेल जो लुप्त हो रहे थे, उनको प्र्रोत्साहन एवं बढ़ावा देने के लिए राज्य में पहली बार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की गई है। राज्य के ग्रामीण अंचल से लेकर शहरों तक…
Read Moreराज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 : पिट्ठुल के खिलाड़ियों ने किया प्र्रतिभा का शानदार प्रदर्शन, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तीसरे दिन भी रही पारंपरिक खेलों की धूम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तीसरे दिन आज छत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम बूढ़ापारा, रायपुर में पारंपरिक खेल पिट्ठुल और संखली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर के प्रतिभागी शामिल हुए। इस दौरान पारंपरिक खेलों के प्रति प्रतिभागियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। पिट्ठुल प्रतियोगिताओं में 18 वर्ष से कम उम्र के बालक वर्ग में रायपुर संभाग ने बाजी मारी वही बस्तर संभाग ने दूसरा और सरगुजा संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया।…
Read More