अवैध शराब परिवहन करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी सुरेश दास के कब्जे से 32 पाव देसी मदिरा एवं सीताराम सागर के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब की गई बरामद

आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत बिर्रा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों पर की जा रही लगातार प्रभावी कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 08 जनवरी 23 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मल्दा के सुरेश दास मनिकपुरी अपने मोटर सायकल में भारी मात्रा मे शराब लेकर मल्दा घिवरा तरफ से बिक्री करने जा रहा है। जिस पर बिर्रा पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को बिर्रा चौक के पास…

Read More

मोटरसाइकिल चोरों पर की जा रही निरंतर प्रभावी कार्यवाही : मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, आरोपियों के कब्जे से चोरी की हुई दो मोटरसाइकल की गई बरामद.

थाना अकलतरा एवं विशेष पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में आरोपी संदीप देवदत्त एवं कृष्ण कुमार को भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा अकलतरा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 08 जनवरी 2023 को थाना प्रभारी अकलतरा को मुखबीर से सुचना मिली थी कि दो संदिग्ध लड़के कोटमीसोनार रेल्वे स्टेशन के आसपास मोटर सायकिल चोरी करने के फिराक में घुम रहे है, जिस पर तत्काल अकलतरा पुलिस स्टाफ एवं विशेष पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर संदेहियों को पुलिस हिरासत…

Read More

दो पक्षों में आपसी विवाद : मामले को सुलझाने गई पुलिस के साथ भी हुई घटना, घटना में सम्मिलित 5 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, अन्य शामिल आरोपियों की पहचान कार्यवाही की जा रही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर दिनांक 01 जनवरी 2023 को थाना एड़का क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गोर्रा में दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ था। घटना में थाना एड़का में अपराध क्रमांक 02/2023,  धारा 147, 148, 294, 323, 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। मामले में पूर्व में दिनांक 03.01.2023  को 3 आरोपियों क्रमशः (1).जयसिंह कावड़े निवासी खड़गांव , (2).रजलाल कावड़े साकिन खड़कागांव, (3).जैलू कोर्राम साकिन खड़कागांव को गिरफ्तार किया गया था। उक्त घटना के दौरान एड़का पुलिस मामले को शांत कराने गई तो उनके साथ हुए…

Read More

तलवारनुमा हथियार लहराकर डराने धमकाने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही

चाम्पा पुलिस की कार्यवाही आरोपी से तलवारनुमा हथियार किया गया बरामद आरोपी ललित राठौर को दिनांक 07.01.23 को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.01.23 को ग्राम सिवनी चांपा में ललित राठौर धारदार तलवार नुमा हथियार लेकर लोगों को डराने धमकाने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल चांपा पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंची जहां आरोपी बाजार चौक सिवनी में तलवार लहराते मिला जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया और उसके कब्जे से…

Read More

अवैध शराब परिवहन करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 11 लीटर शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल किया गया बरामद

आरोपियों के विरुद्ध धारा (34) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री करने वालों पर की जा रही लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दो व्यक्ति धुरकोट जगमहन्त मार्ग में अपने मोटरसाइकिल में अवैध शराब रखकर परिवहन करने की सूचना प्राप्त होने पर जांजगीर पुलिस द्वारा दबिश दिया गया गया जहाँ आरोपी भागवत प्रसाद धीवर उम्र 37 वर्ष एवं राकेश चौरसिया उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी धुरकोट के कब्जे से 11 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी…

Read More

चोरी करने के नियत से घर के अंदर घुसने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के विरूद्ध धारा 457,380,511 भादवि के तहत की गई कार्यवाही आरोपी अजय खुंटे को गिरफ्तार कर दिनांक 07.01.2023 को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 06.01.23  की रात्रि करीबन 01:00 बजे नींद खुलने पर बाहर निकली तो देखी कि ग्राम कुरमा के अजय खूंटे इनके घर के बाड़ी को तोड़ कर घर अंदर घुसकर किचन में छीपा बैठा था जिसे देखकर चिल्लाने पर इसके ससुर आये और अजय…

Read More

आरोपी हत्यारे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी द्वारा चरित्र शंका को लेकर घटना को दिया गया था अंजाम, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल !

आरोपी सम्पत सारथी को बालपुर थाना सरसींवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ से शिवरीनारायण पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टंगिया को किया गया बरामद समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : दिनांक 06 जनवरी 23 को सम्पत सारथी अपनी पत्नी सुरेखा सारथी के उपर चरित्र शंका कर  लकडी के बेंठ एवं लोहे की टंगिया से सिर, गर्दन में गंभीर चोट पहुंचा कर हत्या कर फरार हो गया था। जिसे थाना शिवरीनारायण पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 07 जनवरी 23 को बालपुर थाना सरसींवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़…

Read More

दो अवैध गांजा तस्कर गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल भी हुआ जप्त, आरोपियों के विरुद्ध 20 बी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत हुई कार्यवाही

आरोपी शांत साहू के कब्जे से 05 किलोग्राम एवं योगेश कुमार साहू के कब्जे से 01.100 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती 90000 रुपये किया गया बरामद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मुखबीर से सूचना मिला कि मो०सा० पल्सर में एक व्यक्ति गांजा बिकी करने हेतु सिवनी कोरबा तरफ जाने वाला है, जिसकी सूचना पर थाना चांपा पुलिस द्वारा तत्काल मुखबीर के बताये स्थान रेल्वे ओवर बिज चांपा पहुचकर घेराबंदी किया गया। जहाँ एक व्यक्ति बजाज पल्सर मोटरसाइकिल में आते हुए दिखा जिसे रोकने पर भागने का प्रयास किया गया जिसे…

Read More

ग्राम गोर्रा में दो पक्षों में आपसी विवाद : घटना के दौरान मामले को शांत कराने गई एड़का पुलिस पर भी हुआ हमला, पुलिस घटना में शामिल आरोपियों पर कर रही कार्यवाही..अब तक इतनों की हो चुकी है गिरफ़्तारी..विस्तार से जाननें पढ़ें पूरी ख़बर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर दिनांक 1 जनवरी 2023 को थाना एड़का क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गोर्रा में दो पक्षों में आपसी विवाद हुआ था। घटना में थाना एड़का में अपराध क्रमांक 02/2023 धारा 147, 148, 294, 323, 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। मामले में पूर्व में दिनांक 03.01.2023  को 3 आरोपियों क्रमशः 1. जयसिंह कावड़े निवासी खड़गांव 2. रजलाल कावड़े साकिन खड़कागांव 3.जैलू कोर्राम साकिन खड़कागांव को गिरफ्तार किया गया था। उक्त घटना के दौरान एड़का पुलिस मामले को शांत कराने गई तो उनके साथ…

Read More

हत्यारे बेटे को थाना रामानुजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, डंडे से मारपीट की थी माँ के साथ, माँ ने अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा था दम !

आरोपी बनारसी सिंह के विरूद्ध धारा 302 भादवि के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : दिनांक 03 जनवरी 2023 को ग्राम सागरपुर निवासी श्रीबाई पति रामलखन सिंह को उसका पुत्र बनारसी सिंह के द्वारा डण्डे से मारपीट किया गया था, जिसे उपचार हेतु मेडिकल कालेज अम्बिकापुर ले जाकर भर्ती किए थे। जहां उपचार के दौरान श्रीबाई की मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस सहायता केन्द्र मेडिकल कालेज अम्बिकापुर में शून्य में मर्ग कायमी उपरान्त जांच हेतु थाना रामानुजनगर को भेजा गया। मर्ग जांच पर आरोपी बनारसी सिंह…

Read More