मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री नारायणा हॉस्पिटल में मेगा निःशुल्क आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी का किया शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल में आयोजित निःशुल्क मेगा आर्थोपेडिक एवं स्पाइन सर्जरी तथा तीन दिवसीय स्पाइन एवं आर्थोपेडिक कांफ्रेंस का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उपस्थित डॉक्टर्स को डॉक्टर्स डे की बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही श्री नारायणा हॉस्पिटल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर हॉस्पिटल से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में श्री नारायणा हॉस्पिटल की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस…

Read More

छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए संजीवनी का काम कर रही है मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, देश का पहला राज्य जहां उपचार के लिए मिल रही है 20 लाख रूपए तक की राशि

बड़ी संख्या में किडनी, लीवर एवं बोनमैरो ट्रांसप्लांट के लिए मिल रहे हैं आवेदन 30 माह में 2429 मरीजों को मिला मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ योजना के तहत अब तक 43 करोड़ 30 लाख रूपए की दी जा चुकी है स्वीकृति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होने वाले खर्च को बचाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर 1 जनवरी 2020 से मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की शुरूआत की गई।…

Read More

CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में आज 12 हजार 117 सैम्पलों की हुई जांच, प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 1.04 प्रतिशत,

आज 29 जून की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 1.04 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 12 हजार 117 सैंपलों की जांच में 126 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के 16 जिलों से 126 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया. प्रदेश के 08 जिलों में 01 से 10 के मध्य कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही तथा 03 जिले…

Read More

योग शिविर : खैरागढ़ विश्वविद्यालय में तनाव प्रबंधन पर विशेष ध्यान संध्या, वैज्ञानिक पद्धति से योग सीख रहे शिविरार्थी

इस विशेष शिविर में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी के अतिरिक्त नगर के गणमान्य नागरिक भी हो रहे हैं लाभान्वित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर शुरू किये गये दस दिवसीय विशेष योग शिविर के नौंवे दिन वैज्ञानिक पद्धति से जल नेती एवं कुंजल षट्कर्म कराया गया। शाम को विशेष ध्यान संध्या का भी आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के योग अनुदेशक डॉक्टर अजय पांडेय के द्वारा संचालित किये गये इस विशेष शिविर में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी…

Read More

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कोविड-19 संक्रमण नियंत्रण हेतु सचिवों, कमीश्नरों, कलेक्टरों और विभागाध्यक्षों को लिखा पत्र

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कोविड-19 के संक्रमण नियंत्रण के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई हेतु समस्त विभागों के सचिवों, समस्त कमीश्नरों, कलेक्टरों और विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने भेजे गए पत्र में लिखा है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अवगत कराया गया है कि नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़े तुलनात्मक रूप से कम हो रहे हैं, किन्तु आगामी कुछ माह…

Read More

कलेक्ट्रेट परिसर में नज़र आएगी हरियाली, लगाए गए पौधे, कलेक्टर, एडीएम सहित सभी अधिकारियों ने लगाए पौधे

पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले के आम नागरिकों से भी पौधे लगाकर उसके बड़ा होने तक देखभाल करने की अपील की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट परिसर जांजगीर-चांपा में आने वाले दिनों में हरियाली ही हरियाली नज़र आएगी। हरे-भरे पौधे यहाँ आने वालों को सुकून के साथ ठंडी छाया भी देगी। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए परिसर में बरगद सहित अन्य पौधे लगाए और मिट्टी, पानी डालकर सभी पौधों को बड़ा होने तक निरंतर देखरेख करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण…

Read More

कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन के निर्देश : राज्य के सभी हवाई अड्डों तथा अर्न्तराज्यीय बार्डर चेक पोस्ट पर होंगे कोविड सैम्पल चेकिंग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु हवाई अड्डों एवं अर्न्तराज्यीय बार्डर चेक पोस्ट पर अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के कोविड सैम्पल चेकिंग करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार राज्य के सभी हवाई अड्डो पर आने वाले यात्रियों के लिए कोविड सैम्पल चेकिंग किया जाए। इसी तरह  अन्य राज्यों से अर्न्तराज्यीय बार्डर चेक पोस्ट के माध्यम से आने वाले यात्रियों के लिए परिवहन विभाग के समन्वय से…

Read More

एमएमयू से 1 लाख 31 हजार से अधिक लोगों को अपने मोहल्ले में मिला निःशुल्क ईलाज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अम्बिकापुर नगर निगम में कुल 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा प्रतिदिन अलग अलग क्षेत्र में भ्रमण कर निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा प्रदान किया जा रहा है। निगम क्षेत्र में अब तक स्लम मोहल्लों में कुल 1 हजार 808 कैम्प लगाकर 1 लाख 31 हजार 782 लोगों का निःशुल्क ईलाज किया गया है। इनमें से 85 हजार 864 लोगों को ईलाज कर दवा वितरण, 27 हजार 354 लोगों का निःशुल्क लैब टेस्ट तथा 10 हजार 804 लोगों का श्रम…

Read More

मानसिक चिकित्सालय में मरीजों की सुविधायें बढ़ाने कई निर्णय : कमिश्नर की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित

वर्तमान में अस्पताल में 159 मरीजों का भर्ती कर उपचार किया जा रहा है, प्रतिदिन लगभग 70 मरीजों का किया जाता है ओपीडी में भी इलाज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कमिश्नर डॉ. संजय अलंग की अध्यक्षता में आज यहां उनके कार्यालय के सभाकक्ष में सेंदरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय की जीवनदीप समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मरीजों के लिए अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से कई निर्णय लिये गये। इनमें अस्पताल में जीवनदीप समिति द्वारा उपलब्ध कराये गये ईईजी मशीन से मरीजों की जांच के लिए…

Read More

कोविड टीकाकरण महाअभियान : छूट गए लोगों का वैक्सीनेशन प्रारंभ, बनाए गए 457 वैक्सीनेशन सेंटर, उत्साह के साथ टीका लगवाने पहुंच रहे लोग

पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा टीकाकरण केंद्र पहुंचकर लोगों को कर रहे प्रोत्साहित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देशानुसार जिले में कोविड  टीका लगवाने से अब तक छूटे हुए लोगों के टीकाकरण के लिए वैक्सीनेशन महाअभियान शुरू हो गया है। टीकाकरण के लिए सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कुल 457 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है। महाभियान में एक दिन में अधिक से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण से छुटे हुए 12 वर्ष से अधिक उम्र के…

Read More