जशपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा के लिए नये एम्बुलेंस क्रय हेतु राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने बगीचा विकासखण्ड के सुदूर वनांचल, पाठ एवं पहुंचविहीन क्षेत्र में एम्बुलेंस की आवश्यकता को देखते हुये डीएमएफ मद से नया एम्बुलेंस क्रय करने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जल्द ही नया एम्बुलेंस क्रय कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। नया एम्बुलेंस मिलने से दुर्घटना, मरीजों के रेफरल, परिवहन एवं आपात स्थिति में त्वरित सेवायें मिल सकेगी।

Read More

जिला चिकित्सालय जशपुर एवं सिविल अस्पताल पत्थलगांव में मिलनेलगी सुपर स्पेशलिटी ओ.पी.डी. सेवायें

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण एवं सुचारू संचालन के लिये डीएमएफ मद जिला चिकित्सालय जशपुर एवं सिविल अस्पताल पत्थलगांव में निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी ओ.पी.डी. सेवायें प्रदान किये जाने हेतु जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़ से अनुबंध किया गया है। जिला चिकित्सालय जशपुर में 18 जून को डॉ. डब्ल्यू. ए. नंदा, कॉर्डियोलॉजी, डॉ. अर्जून सिंह, एनेस्थेसियोलॉजी, डॉ. विज्ञान मिश्रा, पैथॉलाजी, डॉ. प्रशांत नायक, ईएनटी विशेषज्ञ, दिनांक 25 जून 2022 को डॉ. एस. के. पाढी, न्यूरो एण्ड स्पाईन, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, आर्थाेपेडिक्स, डॉ. संजीव पुरखायस्थ, जनरल सर्जरी विशेषज्ञ सेवायें…

Read More

भेंट मुलाकात : मैं तोर बर फल लाय हंव, मुख्यमंत्री ने जब भर्ती महिला से कहा, मुख्यमंत्री की स्नेह भरी बातचीत से बहुत खुश हुई और उनकी आंखों में चमक आ गई..

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बटईकेला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने अधिकारियों को दिये निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/रायपुर बटाईकेला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेंट मुलाकात अभियान के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मरीजों से भी मिले। इस दौरान एक महिला बीबी बाई से उन्होंने हालचाल पूछा तथा कहा कि मैं तोर बर फल लेकर आय हंव। शारीरिक कमजोरी के कारण से वार्ड में भर्ती बीबी बाई मुख्यमंत्री की स्नेह भरी बातचीत से बहुत खुश हुई और उनकी आंखों में चमक आ…

Read More

हेल्थ न्यूज : गठिया और मधुमेह के इलाज में उपयोगी मेथी, इसके नियमित सेवन से खून में शर्करा की मात्रा रहती है नियंत्रित

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर घर की रसोई में आमतौर पर उपयोग होने वाली मेथी तड़का लगाने के साथ ही कई रोगों के इलाज में भी बहुत उपयोगी है। इसमें कई ऐसे स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जिससे इसका प्रयोग मसालों के साथ-साथ औषधि के रूप में भी किया जाता है। मेथी के दाने में खूब सारे विटामिन, मिनरल्स और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। मेथी और मेथी के तेल में गांठ को बनने से रोकने के गुण होते हैं। यह गठिया की बीमारी में भी  लाभप्रद है। दरअसल गठिया (अर्थराइटिस) वात…

Read More

ऐतिहासिक पर्यटन स्थल एवं धार्मिक स्थलों पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का होगा आयोजन, अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ली गई बैठक

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल एवं धार्मिक स्थलों पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन भारत सरकार आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली के दिशा-निर्देश के अनुसार किया जा रहा है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ‘‘योगा फार ह्यूमन’’ थीम पर किया जाएगा।  छत्तीसगढ़ की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में 21 जून 2022 को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के संबंध में बैठक ली गई। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग,…

Read More

कैंसर मरीजों और उनके परिजनों में मानसिक समस्या की पहचान और इलाज के लिए दो दिवसीय कार्यशाला हुई प्रारंभ

कार्यशाला के प्रथम  दिवस आज पैलियम इंडिया, विश्व स्वास्थ संगठन,  टाटा मेमोरियल अस्पताल, निमहंस और एम्स नई दिल्ली के विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कैंसर के मरीजों एवं उनके परिजनों में होने वाले मानसिक समस्याओं की पहचान कर उनके इलाज के लिए रायपुर में 9 जून और 10 जून को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। राज्य स्तरीय कार्यशाला के पहले दिन आज मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार,…

Read More

प्रदेश में 21 जून से 5 जुलाई तक गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा, स्वास्थ्य विभाग ने गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा के लिए सभी सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश

सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बनाए जाएंगे ओआरएस-जिंक कॉर्नर, डायरिया पर नियंत्रण व रोकथाम के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर बच्चों में डायरिया को रोकने और इसकी रोकथाम के लिए प्रदेश में 21 जून से 5 जुलाई तक गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा (IDCF – Intensified Diarrhea Control Fortnight) मनाया जाएगा। इस दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस-जिंक कॉर्नर की स्थापना के साथ ही लोगों को डायरिया के बारे में जागरूक करने कई गतिविधियां संचालित की जाएंगी। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी…

Read More

हेल्थ : एंटी-सेप्टिक और एंटी-बायोटिक गुणों से भरपूर है हल्दी : सर्दी, जुकाम और कफ में हल्दी दूध का सेवन लाभकारी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर आम बीमारियों के उपचार से जुड़ी कई चीजें हमारी रसोई में उपलब्ध हैं। उनमें कई गुणों से युक्त हल्दी भी एक है। अपने विशिष्ट औषधीय एवं एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के कारण हल्दी का आयुर्वेद में भी विशेष महत्व है। हल्दी रोगाणुओं को रोकने वाली (रोगाणुरोधक या एंटी-सेप्टिक) होती है। साथ ही यह हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है और कई तरह के संक्रमण की रोकथाम में सहायक है। हल्दी के औषधीय गुण कई बीमारियों के बचाव और उपचार में मदद कर सकते हैं। हल्दी को लेकर किए गए…

Read More

सुपर स्पेशलिटी ओपीडी हेतु 14 लाख 40 हजार की दी गई प्रशासकीय स्वीकृति, तीन स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रतिमाह करेंगे दो विजिट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय जशपुर तथा सिविल अस्पताल पत्थलगांव में सुपर स्पेशलिटी ओपीडी हेतु आने वाले स्पेशलिस्ट डॉक्टर के विजिट हेतु जिला खनिज न्यास निधि से 14 लाख 40 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय जशपुर व सिविल अस्पताल पत्थलगांव में तीन स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रतिमाह में दो विजिट करेंगे। जिसमें वर्तमान में सिविल अस्पताल पत्थलगांव में 8 जून 2022 को न्यूरो, स्पाईन, ऑर्थाेपैडिक, ईएनटी, जिला चिकित्सालय जशपुर में 18 जून 2022 को…

Read More

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पंचायत बगीचा के सभी वार्डो में लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाईल मेडिकल यूनिट की सुविधा प्रारंभ कर दूरस्थ अंचल के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बेहतर साधन उपलब्ध कराया गया है। मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों का खून जांच, थायराइड, मलेरिया, टाइफाइड, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, पल्स, ऑक्सीमीटर के साथ अन्य जांच कुशल लैब टेक्नीशियन एवं अत्याधुनिक सुविधा वाली मशीनों से की जाएगी। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का शिविर सभी वार्डाे में रूट के अनुसार संचालित किया जा रहा…

Read More