जिला चिकित्सालय जशपुर में स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर स्क्रीनिंग, हर्निया का निशुल्क स्क्रीनिंग एवं उपचार कैम्प आयोजन 20 मई को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित एनसीडी कार्यक्रम अंतर्गत जिला चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु अस्पताल में 20 मई 2023 को पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति  चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से डॉ. मंजु सिंह विभाग अध्यक्ष सर्जरी विभाग, डॉ. अमित अग्रवाल एसोसिएट प्रोफेसर सर्जरी विभाग एवं स्त्री रोग विभाग एम्स रायपुर से तथा विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. प्रज्ञा जैन, डॉ. चेतन के एम डॉ. हर्षद धनश्याम बागड़े के द्वारा स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का निःशुल्क जांच किया जाना है। लक्षण युक्त मरीजों से अधिक से अधिक संख्या में…

Read More

जशपुर : हाइड्रोसील ऑपरेशन कैंप का आयोजन 15, 16 एवं 17 मई को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिला को हाइड्रोसील मुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला के विशेषज्ञ डॉ. भूपेश भगत और डॉ. सिलबेस्तर तिर्की को फरसाबहार में 15 मई, लोदाम में 16 मई और बगीचा में 17 मई 2023 को हाइड्रोसील मरीजों का ऑपरेशन करने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही संबंधित खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को कैंप के दौरान आवश्यक ऑपरेशन संबंधित लॉजिस्टिक एवं कर्मचारियों की ड्यूटी विकासखण्ड स्तर पर लगाने के लिए कहा है।

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की ली बैठक : सभी विभाग को समन्वय स्थापित कर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने के दिए निर्देश

शैक्षणिक संस्थानों में तम्बाकू मुक्त घोषित करने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विगत दिवस कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक लेकर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जानकारी ली। उन्होंने जिले को तंबाकू मुक्त करने के लिए स्कूल, कॉलेज एवं विद्युत संस्थानों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभाग को तंबाकू नियंत्रण के लिए समन्वय स्थापित कर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने कहा। कलेक्टर ने जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में तम्बाकू मुक्त घोषित किए जाने…

Read More

जन-जन तक पहुंचे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश.

मोतियाबिंद मुक्त जिला के लिए 15 से 30 मई तक किया जाएगा सघन सर्वे समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर जगदलपुर : कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य से संबंधित शासन की प्राथमिकता वाली सभी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने बुधवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बस्तर जिले को मोतियाबिंद मुक्त जिला बनाने के लिए मिशन मोड…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सभी विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की विभागीय कामकाज की समीक्षा : मानव संसाधन बढ़ाने भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के दिए निर्देश

मरीजों को निर्बाध सेवाएं उपलब्ध कराने राज्य और स्वशासी बजट का पूर्ण उपयोग करने कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज सभी विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में मानव संसाधन बढ़ाने भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में मरीजों को निर्बाध सेवाएं उपलब्ध कराने राज्य और स्वशासी बजट का पूर्ण उपयोग करने को कहा। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा…

Read More

फॉरेंसिक  मेडिसिन में 05 एम.डी. सीट्स के लिये एन.एम.सी. से हरी झंडी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पं.जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सीकोलॉजी (F.M.T.) विभाग में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के लिये नेशनल मेडिकल कौंसिल से लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) हुआ है। इसके अनुसार महाविद्यालय में इसी शैक्षणिक सत्र 2023-24 से एम.डी. में अधिकतम 05 सीटों पर प्रवेश दिया जा सकेगा। इस पाठ्यक्रम के लिये महाविद्यालय के आवेदन पर एन.एम.सी. की टीम ने 05 जनवरी 2023 को फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में फैकल्टी, उनके अनुभव, शोध प्रकाशन, शिक्षण सुविधायें और उपलब्ध अधोसंरचना संतोषजनक एवं…

Read More

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जशपुर जिले के सभी विकासखंड में रेडक्रॉस दिवस का हुआ  आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिला रेडक्रॉस  सोसायटी जशपुर के द्वारा जिलें के सभी विकासखंड मुख्यालय में भी रेडक्रॉस दिवस का  आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय जशपुर में कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला जशपुर के मार्गदर्शन सर्व प्रथम जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिला समन्वयक (रेडक्रॉस) रूपेश कुमार पाणिग्राही सहित 23 लोगो ने शिविर में रक्त दान कर किया । इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजीव जैन और संजय अग्रवाल के सहयोग से जिला चिकित्सालय के सभी मरीज को फल…

Read More

राजभवन में विश्व रेडक्राॅस दिवस पर कार्यक्रम आयोजित : रेडक्राॅस का उद्देश्य मानवता की सेवा – राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजभवन में आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में विश्व रेडक्राॅस दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत सक्रिय रूप से कार्य करने वाले नि-क्षय मित्रों एवं जिलों के जिलाधीशों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। साथ ही रेडक्राॅस सोसायटी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा…

Read More

जिला अस्पताल में विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

स्वास्थ्य शिविर में 734 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व 77 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी जांजगीर-चांपा के तत्वाधान में  मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने रेडक्रास दिवस की सभी को शुभकामनाएं देते हुए शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज का निर्माण प्रशासन के साथ-साथ स्वयं सेवी संगठन, जनप्रतिनिधि, आमजनों की सहभागिता से होता है। शिविर के माध्यम से…

Read More

विश्व थैलेसीमिया दिवस पर मेडिसिन विभाग में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर 8 मई को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर के मेडिसिन विभाग में पीजी छात्रों द्वारा विभागाध्यक्ष डॉ. डी. पी. लकड़ा, डॉ. आर. एल. खरे, डॉ. वाई. मल्होत्रा, डॉ. हिमेश्वरी, डॉ. नेमेश की उपस्थिति में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मरीजों को थैलेसीमिया रोग के बारे में बताया गया और इसके आनुवंशिक परीक्षण, रोकथाम, सावधानियों, परामर्श और प्रबंधन के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में एक संवादात्मक सत्र में डॉक्टरों द्वारा…

Read More