स्वामी आत्मानंद स्कूल : सैजेस जामगांव (एम) के बच्चों ने एस्ट्रो लैब में मुख्यमंत्री को दिखाया कैसे अलग-अलग ग्रहों पर ग्रेविटी का होता है अलग प्रभाव.

मुख्यमंत्री ने सैजेस जामगांव (एम) के एस्ट्रोलैब्स की तारीफ की, कहा विज्ञान की पढ़ाई बहुत बेहतर तरीके से कराई जा रही, 2 करोड़ रुपये की लागत से बने स्कूल भवन का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के जामगांव (एम) में स्वामी आत्मानंद स्कूल के 2 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यहां स्थापित एस्ट्रोलैब भी देखी। यहां पर बच्चों ने मुख्यमंत्री को बताया कि किस तरह…

Read More

एक छोटी सी कोशिश और साथ चल पड़ा कारवां.. 1 हजार 729 स्मार्ट टीव्ही से लगभग 1 लाख 60 हजार बच्चे हो रहे लाभान्वित, शिक्षा के लिए राहें हुई रोशन

जिले के शासकीय स्कूलों में स्मार्ट टीव्ही अभियान में जनसहभागिता रही अभूतपूर्व स्कूलों के डिजिटलाइजेशन से स्मार्ट बनेंगे बच्चे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव एक छोटी सी कोशिश और साथ चल पड़ा कारवां। शिद्दत से की गई एक कोशिश ऐसी कि जिससे शिक्षा के लिए राहें हुई रोशन। जिले के शासकीय स्कूलों में स्मार्ट टीव्ही अभियान में जनसहभागिता अभूतपूर्व रही है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने नवाचार करते हुए जिले भर के शासकीय स्कूलों में स्मार्ट टीव्ही के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई को प्रोत्साहित किया। इस प्रेरणा एवं प्रोत्साहन ने…

Read More

परीक्षा पे चर्चा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनने सम्मिलित हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री के संवाद से विद्यार्थी हुए प्रोत्साहित !

कठिन विषय पर पढ़ाई ज्यादा समय और फ्रेश माइंड पढ़ाई से करें, इससे पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : आज पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह राजधानी रायपुर के कमल विहार स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल पहुंचे। इस विद्यालय में आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा” को एलईडी के माध्यम से प्रसारित किया गया। जहां विद्यार्थियों ने परीक्षा पे चर्चा में मोदी जी का संबोधन सुना। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और सांसद…

Read More

शासकीय बाला साहब देशपाण्डे महाविद्यालय कुनकुरी में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस, नवीन मतदाताओं का तिलक लगाकर, बैच लगाकर अतिथियों द्वारा किया गया सम्मान, सभी नये मतदाताओं को उनका पहला मतदाता परिचय-पत्र किया गया प्रदान !

इस मतदाता दिवस 2023 के स्लोगन “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” से छात्र-छात्राओं को कराया गया संकल्पित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : तहसील कुनकुरी के अन्तर्गत शासकीय बाला साहब देशपाण्डे महाविद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन, कलेक्टर जशपुर के तत्वाधान व अनुविभागीय अधिकारी (रा.) निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कुनकुरी के मार्गदर्शन में 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में नये मतदाता व महाविद्यलयीन विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता से संबंधित वीडियो को प्रोजेक्टर के माध्यम दिखाया गया, जिससे वे सभी मतदान…

Read More

थाना कुसमुंडा के ग्राम रंगबेल प्राथमिक स्कूल में चलाया गया ‘निजात’ जागरूकता अभियान

अभियान के अंतर्गत छात्र–छात्राओं को दी गई विभिन्न कानूनी जानकारियां समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देश पर कोरबा जिले में अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत थाना कुसमुंडा प्रभारी द्वारा प्राथमिक स्कूल रंगबेल में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को अवैध नशे से होने वाले वाले नुकसान के बारे में बताकर नशा मुक्त समाज एवं परिवार बनाने की अपील की गई। विद्यार्थियों से अपील की गई कि स्वयं भी नशे से दूर रहना है, अपने परिवार…

Read More

जशपुर : चिन्हांकित प्राचार्यों एवं विषय शिक्षकों की समीक्षा बैठक संपन्न, लगातार हो रही समीक्षा बैठक से शैक्षणिक व्यवस्था में आ रही है कसावट, बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कक्षाएं संचालित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अब बोर्ड परीक्षा का समय नज़दीक आ गया है । सभी प्राचार्य एवं शिक्षक लगन और पूरी निष्ठा के साथ मेहनत कर अध्यापन कार्य संपादित करें । अतिरिक्त और संडे की कक्षा आवश्यकता अनुसार अनिवार्य रूप से लें। कम अच्छे बच्चों पर फोकस करते हुए लगातार लिखित अभ्यास कराएं और उनका मार्गदर्शन करें। उक्त बातें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने जशपुर जिले के हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों की समीक्षा बैठक में कही । उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय के…

Read More

“परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम को लेकर सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं में  प्रतियोगिता को लेकर दिखा अपूर्व उत्साह !

परीक्षा से पूर्व बच्चों में आत्मबल, आत्मविश्वास बढ़ाने परीक्षा को उत्सव के रूप में मानने “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम को चलाया जा रहा है देश भर में समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर पत्थलगांव : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप वर्ष 2018 से ही परीक्षा से पूर्व बच्चों में आत्मबल, आत्मविश्वास बढ़ाने परीक्षा को उत्सव के रूप मानने “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम को देश भर में चलाया जा रहा है। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखी गई पुस्तक “एग्जाम वारियर्स” में विभिन्न प्रकार के पेंटिंग एवं…

Read More

जिला शिक्षा अधिकारी और जिला रोजगार अधिकारी ने स्कुल का संयुक्त निरिक्षण कर स्कूली गतिविधियों का लिया जायजा !

विषय में कमजोर पाये गये छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा तक पृथक रूप से अतिरिक्त क्लास आयोजित कर उन्हें परीक्षा हेतु तैयारी कराने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर सन्ना : कल दिनांक 18 जनवरी 2023 को श्रीमती मधुलिका तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला जशपुर एवं सुश्री दुर्गेश्वरी सिंह, जिला रोजगार अधिकारी, जिला-जशपुर द्वारा संयुक्त रूप से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सन्ना, विकासखण्ड-बगीचा, जिला-जशपुर (छ.ग.) का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं से विषय शिक्षकों से बोर्ड परीक्षा की तैयारी के संबंध…

Read More

शासकीय शालाओं में 20 जनवरी को शाला प्रबंधन समिति की बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य में सभी शासकीय शालाओं में इस सत्र में शाला प्रबंधन समिति की तृतीय बैठक 20 जनवरी को आयोजित करने के निर्देश प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान और जिला मिशन समन्वयकों को दिए हैं। समग्र शिक्षा द्वारा बैठक के लिए तय एजेण्डा के अनुसार स्कूलों में आयोजित होने वाली शाला प्रबंधन समिति की बैठक में चर्चा की जाएगी। तय एजेण्डा के अनुसार बैठक में निपुण भारत अभियान से परिचय (सामग्री का अध्ययन) एवं निपुण भारत शपथ…

Read More

भ.प्र.सं. रायपुर ने नेतृत्व और परिवर्तन प्रबंधन कार्यक्रम के लिए कार्यकारी शिक्षण और विकास के अंतर्गत कैंपस विज़िट का किया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वर्तमान  और भावी  नेताओं में उत्कृष्टता और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अपना योगदान देने के प्रयास के रूप में, भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर ने 8 जनवरी 2023 को विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगों में मंझले और उच्च स्तर के प्रबंधकों के लिए एक दिवसीय कैंपस विज़िट  का आयोजन किया गया। प्रो (डॉ) अनुभा दाधीच. चेयरपर्सन एक्जीक्यूटिव लर्निंग एंड डेवलपमेंट एंड प्रोग्राम डायरेक्टर. के  द्वारा यह बताया गया कि नेतृत्व और परिवर्तन प्रबंधन कार्यक्रम की यह छठी बैच थी और हमने इस समूह के…

Read More