समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 21 सितंबर/ श्री राम कथा आयोजन समिति व श्री हरि कथा समिति एवं समस्त नगरवासियों के तत्वावधान में स्थानीय शिव मंदिर परिसर में नव दिवसीय श्री राम कथा का 20 सितम्बर को कलश यात्रा के साथ आयोजन का शुभारंभ हुआ। नौ दिवसीय श्री राम कथा के व्यासपीठ पर परमपूज्य श्री नृत्यगोपाल दास जी महाराज के परम शिष्य पूज्य श्री देवकीनंदन दास जी के द्वारा राम कथा की जायेगी। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शिव मंदिर परिसर के कथा पंडाल में श्री राम कथा की जायेगी। नौ दिन…
Read MoreCategory: धर्म/आध्यात्म
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित गणेश पूजा में सम्मिलित हुई विधायक गोमती साय : की सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा.
सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए बच्चों को विधायक के हाथों किया गया पुरुस्कृत. समदर्शी न्यूज़ जशपुर/पत्थलगांव, 15 सितंबर / दीनदयाल आवासीय कॉलोनी मदनपुर इंजको में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा विराजित की गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस मूर्ति की स्थापना कर एवं यहां भव्य तरीके से सजाया गया पंडाल और विधि विधान पूर्वक हो रही पूजा अर्चना को देखने शनिवार को स्वयं क्षेत्र की विधायक श्रीमती गोमती साय पहुंची। उक्त अवसर पर कॉलोनी…
Read Moreएकता क्लब जशपुर का गणेश पूजा उत्सव : 15 सितंबर की भव्य महाआरती में सम्मिलित होंगे श्रीमती कौशल्या साय और विजय आदित्य सिंह जूदेव.
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 14 सितंबर / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव जशपुर में एकता क्लब द्वारा महाराजा चौक स्थित विघ्नहर्ता गणेश भगवान के स्थापित पंडाल में पूजा अर्चना एवं महाआरती में 15 सितंबर को सम्मिलित होंगे। एकता क्लब के अध्यक्ष अभिनव सोनी ने बताया की समिति द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार नगर के एकता क्लब गणेश पंडाल में पूजा अर्चना एवं महाआरती के लिए यशस्वी सीएम विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं राजकुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव को…
Read Moreमुख्यमंत्री निवास बगिया : राधाष्टमी के अवसर पर हुआ विशेष पूजन का आयोजन, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने किया विधि-विधान से पूजन.
भक्तगणों ने भजन गा कर किया राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का गुणगान. समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 11 सितंबर / मुख्यमंत्री निवास ‘बगिया’ में राधाष्टमी के पावन पर्व पर विशेष पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने किया, जिन्होंने विधि-विधान के अनुसार राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना संपन्न कराई। कार्यक्रम में शामिल भक्तगणों ने पूरे भक्ति-भाव के साथ इस पूजन में भाग लिया, जो प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। राधाष्टमी पूजन का विशेष महत्व – राधाष्टमी हिन्दू धर्म में एक…
Read Moreमुख्यमंत्री के प्रयास से जशपुरवासियों को श्रीराम दर्शन का सौभाग्य : 204 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना
मुख्यमंत्री के प्रयास से प्रदेश भर में श्रद्धालुओं को निरंतर प्रभु श्री राम के दर्शन का मिल रहा सौभाग्य समदर्शी न्यूज़ जशपुर 10 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम प्रभु श्री राम के दर्शन लिए निरंतर जा रहा हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले से भी श्रद्धालु आज रवाना हुए। जशपुर जिले के सभी 8 विकास खंड से लगभग 204 श्रद्धालुओं को आज अम्बिकापुर के लिए रवाना किया गया है। वहां से ट्रेन से अयोध्या के लिए…
Read Moreमुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 7 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अपने रायपुर निवास में पूरे विधि विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वन एवं जल वायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित निवास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी इस अवसर पर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Read Moreमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने बगिया में मनाया तीज पर्व : पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि की ईश्वर से कामना की
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 7 सितंबर/ तीजा पर्व बगिया में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने शिव पार्वती माता की विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की ईश्वर कामना की। बगिया में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मिलकर तीज पर्व का उत्साह मनाया। तीज़ पर्व, विशेषकर महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व खासकर महिलाओं के लिए समर्पित है और इसे विभिन्न नामों से मनाया जाता है, जैसे कि हरितालिका तीज, कजरी तीज, और हरितालिका तीज। तीज पर्व का महत्व महिलाएं इस दिन विशेष पूजा और व्रत करती हैं।…
Read Moreजशपुर में गूंजा तीजा का जयघोष, महिलाओं ने मनाया पर्व : कौशल्या साय का संदेश – तीजा महिलाओं के संकल्प शक्ति और दृढ़ता का प्रतीक
भाजपा महिला मोर्चा का जिला स्तरीय तीजा महोत्सव संपन्न समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 5 सितंबर/ तीजा सुहागिन महिलाओं का त्यौहार है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रख कर अपने पति और संतान की दीर्घायु की कामना करती है। यह पवित्र त्यौहर भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों का प्रतीक है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने उक्त बातें कही। वे शहर के वशिष्ट कम्युनिटी हाल में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय तीजा महोत्सव को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थी। उन्होनें कहा कि भारत धर्म,संस्कृति…
Read Moreश्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव : महाकुल समाज की अनूठी परंपरा, पर्व की मची धूम, नगर भ्रमण के साथ खेला गया दही कादो.
सभी घरों में भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना करते हुए माखन मिश्री का भोग लगाकर की गई गांव की सुख समृद्धि की मनोकामना. समदर्शी न्यूज़ दोकड़ा/कुनकुरी, 27 अगस्त / श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन मंगलवार को भी जिले में जन्माष्टमी महोत्सव की धूम मची हुई थी। जिले भर में अनेक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर बड़ी उत्साह के साथ धूम-धाम से मनाया गया। विशेष कर महाकुल समाज द्वारा अनेक स्थानों पर विशेष रूप से श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। यहां के गरीयादोहर में…
Read Moreकंवरधाम श्रीकृष्ण राधा मंदिर : विश्व शांति और सौहार्द्र का प्रतीक है जन्माष्टमी महापर्व – श्रीमती कौशल्या साय
पमशाला के श्रीकृष्ण राधा मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी समारोह में सम्मिलित हुई श्रीमती कौशल्या साय. विधि विधान से पूजा कर मांगा प्रदेशवासियों की खुशहाली व तरक्की का आशीर्वाद. समदर्शी न्यूज़ जशपुर/कुनकुरी, 27 अगस्त / ईब नदी की पावन धारा के तट में स्थित कंवरधाम के श्रीकृष्ण राधा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म महोत्सव जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर सोमवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्म-पत्नी श्रीमती कौशल्या साय की उपस्थित में भगवान श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री का भोग लगा कर पूजा अर्चना…
Read More