मयाली में शिव महापुराण कथा का दूसरा दिन : तामसिक भोजन से दूर रहने और अपने मन के अहंकार को दूर करने पंडित प्रदीप मिश्रा ने दिया संदेश, कहा- भोले बाबा को बस एक लोटा जल सारी समस्या का हल

हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा मधेश्वर धाम, शिव महापुराण कथा में उमड़ा भक्तों का सैलाब जशपुर, 22 मार्च 2025/ कुनकुरी मयाली में सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर महादेव के पास प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा शिव भक्तों को संगीतमय वातावरण में भोले बाबा… ने बहुत दे दिया है … तेरा शुक्रिया है। शिव भक्ति में झूमते नजर आए श्रद्धालु । आज शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन पंडित श्री प्रदीप मिश्रा ने अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य को मांस मंदिरा तामसिक भोजन से दूर रहने…

Read More

मधेश्वर महादेव की गोद में शिवमहापुराण कथा: पहले दिन शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालु, पंडित प्रदीप मिश्रा के वचनों से गूंजा शिवधाम

कैलाश नहीं जा सकते? तो करें मधेश्वर महादेव के दर्शन, जीवन धन्य हो जाएगा – पंडित प्रदीप मिश्रा मयाली (कुनकुरी), 21 मार्च 2025 : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता पूरा स्थल, भक्तिमय वातावरण और शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालु, यह नज़ारा सचमुच अद्भुत था। श्री शिव महापुराण कथा के वाचन के दौरान पंडित श्री प्रदीप मिश्रा ने जब भगवान शिव की दिव्य कथा सुनाई, तो भक्ति का ऐसा रस घुला कि शिवभक्त झूम उठे। कथा के पहले दिन अपने प्रवचन में पंडित श्री प्रदीप मिश्रा ने कहा, “जो कोई कैलाश…

Read More

नदियों से उठाया पावन जल, सिर पर कलश और हृदय में शिवभक्ति, 11 हजार कलश लेकर निकली मातृशक्ति के उत्साह ने रचा भक्ति का अद्भुत दृश्य!

मधेश्वर महादेव के चरणों में उमड़ी श्रद्धा, मधेश्वर महादेव श्री शिव महापुराण कथा का हुआ भव्य शुभारंभ मयाली (कुनकुरी), 21 मार्च 2025 : शिवधाम मयाली में स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर महादेव के समीप आज से सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 11 हजार से अधिक मातृशक्ति एवं हजारों श्रद्धालु उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। कलश यात्रा का शुभारंभ बेलजोरा नदी से हुआ, जहाँ से श्रद्धालुओं ने जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए मयाली…

Read More

मयाली में पंडित प्रदीप मिश्रा का भव्य आगमन: हेलीकॉप्टर से मधेश्वर महादेव की परिक्रमा और अभिषेक, शिवलिंग पर पुष्पवर्षा कर भक्तों को किया भाव-विभोर

मयाली (कुनकुरी), 20 मार्च 2025 : विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग की पावन भूमि मधेश्वर महादेव, मयाली (कुनकुरी) में प्रसिद्ध श्री शिवपुराण के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का आज हेलीकॉप्टर से आगमन हुआ। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के साथ पंडित मिश्रा हेलीकॉप्टर से कथास्थल के समीप हेलीपेड पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव, श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। हेलीकॉप्टर से की मधेश्वर महादेव की परिक्रमा और किया अभिषेक कथा स्थल पर पहुंचने से पहले, पंडित प्रदीप मिश्रा ने हेलीकॉप्टर से ही मधेश्वर…

Read More

दिल्ली में संत साईं जलकुमार मसंद साहिब का ऐतिहासिक सम्मान :  शहीद हेमू कालानी जन्मोत्सव में संत साईं जलकुमार मसंद साहिब की विशेष उपस्थिति, गौ रक्षा व सनातन धर्म की प्रतिष्ठा का बजा बिगुल, हिंदू राष्ट्र निर्माण का महाअभियान जारी.

सिंधी समाज दिल्ली ने गौ प्रतिष्ठा अभियान में अपना सक्रिय सहयोग करने का दिया भरोसा.     23 मार्च को कानपुर में शहीद हेमू कालानी जन्मोत्सव कार्यक्रम के होंगे विशेष अतिथि. रायपुर/दिल्ली. 20 मार्च 2025 : रायपुर निवासी सिंधी समाज के प्रख्यात देशभक्त संत साईं जलकुमार मसन्द साहिब के दिल्ली पधारने पर पूज्य सिंधी पंचायत झूलेलाल धाम अशोक विहार, भारतीय सिंधु सभा दिल्ली प्रांत, इंडस सिंधु आर्गेनाइजेशन आदि संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष बैठक आयोजित कर उनका भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली सिंधी समाज के वरिष्ठ नेता…

Read More

विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर महादेव का पं. प्रदीप मिश्रा हेलीकॉप्टर से अभिषेक कर पहुंचेंगे कथा स्थल, शिव महापुराण कथा का होगा भव्य आयोजन,“हर हर महादेव” की गूंज से गूंज उठेगा मधेश्वर महादेव धाम!

मयाली (कुनकुरी), 19 मार्च 2025 : जशपुर जिले के श्रद्धालुओं और शिवभक्तों के लिए यह एक अद्भुत, दुर्लभ और दिव्य आध्यात्मिक अवसर होने जा रहा है। प्रख्यात श्री शिव महापुरण कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा 21 मार्च को विशेष हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से मधेश्वर महादेव धाम पहुंचेंगे। यहां पहुंचकर वे विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर महादेव का पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक करेंगे, जो एक अद्वितीय आध्यात्मिक अनुष्ठान होगा। इसके साथ ही वे 21 मार्च से 27 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे…

Read More

शिव महापुराण कथा: श्रद्धालुओं के लिए जशपुर प्रशासन की विशेष व्यवस्था, 40 बसों को 7 दिन का स्पेशल परमिट जारी, जानें किराया व रूट विवरण!

शिव महापुराण कथा: श्रद्धालुओं को आयोजन स्थल तक लाने 40 बसों को 7 दिन का दिया गया परमिट जशपुर, 19 मार्च 2025/ मयाली नेचर कैंप, मधेश्वर पहाड़ी के समीप शिव महापुराण कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा 21 मार्च से 27 मार्च तक अपने दिव्य वचनों से श्रद्धालुओं को शिवभक्ति से ओतप्रोत करेंगे। इस कथा वाचन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। श्रद्धालुओं की सुविधां के लिए और किसी भी प्रकार अव्यवस्था न हो इसकी पूरी तैयारी जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। जिसके तहत 40 बसों…

Read More

शिव महापुराण कथा के दिव्य शुभारंभ पर मयाली (कुनकुरी) में 21 मार्च को होगी ऐतिहासिक कलश यात्रा!

दिनांक 21 मार्च 2025 को प्रातः 7:00 बजे कलश यात्रा रामसागर – गंझार – भंडरी मार्ग में बेलजोरा नदी स्थल पुलिया के पास से होगी प्रारंभ कुनकुरी, 16 मार्च 2025: आध्यात्मिक जागरण और धर्मप्रेमियों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान करते हुए, मधेश्वर महादेव शिव पुराण कथा समिति द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 21 मार्च से 27 मार्च 2025 तक मधेश्वर धाम, मयाली, कुनकुरी, जिला जशपुर (छ.ग.) में संपन्न होगा। इस धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध कथावाचक पं. श्री प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) शिव…

Read More

गिनाबहार में 42 घंटे का श्री हरी अखंड कीर्तन संपन्न, भक्तिरस में डूबा पूरा क्षेत्र, सम्मिलित हुए विजय आदित्य सिंह जूदेव !

गिनाबहार में 42 घंटे तक गूंजते रहे भजन, श्री हरी अखंड कीर्तन में उमड़ा भक्तों का सैलाब. गिनाबहार में 42 घंटे का श्री हरी अखंड कीर्तन संपन्न, धार्मिक भक्ति की बही गंगा. कुनकुरी. 13 मार्च 2025 :  ग्राम गिनाबहार में भक्तिमय माहौल के बीच 42 घंटे का श्री हरी अखंड कीर्तन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में ग्रामवासियों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से सहभागिता की। कार्यक्रम में ग्रामवासियों के आमंत्रण पर बजरंग दल के जिला अध्यक्ष कुमार विजय आदित्य सिंह जूदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल…

Read More

कुनकुरी के मयाली स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मदेश्वर महादेव पर्वत की गोद में होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा, भूमि पूजन के साथ आयोजन की तैयारियां हुई प्रारंभ

कुनकुरी, 10 मार्च 2025 : कुनकुरी के ग्राम मयाली स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में विख्यात मदेश्वर महादेव पर्वत की पावन धरा पर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत करने वाला शिव महापुराण कथा का दिव्य आयोजन होने जा रहा है। इस विशाल धार्मिक आयोजन में सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ‘सीहोर वाले‘ शिव महिमा की कथा का वाचन करेंगे। यह भव्य आयोजन आगामी 21 मार्च से 27 मार्च 2025 तक चलेगा। भूमि पूजन के साथ तैयारियों को मिली गति आज सोमवार, 10 मार्च 2025 को…

Read More