महाधिवक्ता कार्यालय हेतु सहायक ग्रंथपाल तथा शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) के पद पर भर्ती के लिए लिखित और कौशल परीक्षा 27 फरवरी को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. महाधिवक्ता छत्तीसगढ़, कार्यालय बिलासपुर में सहायक ग्रंथपाल तथा शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) के पद पर भर्ती हेतु पूर्व में विज्ञापित पद हेतु 27 फरवरी 2022 को शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, राजीव गांधी चौक, बिलासपुर में लिखित तथा कौशल परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई है। पात्र अभ्यर्थी आवश्यक जानकारी तथा प्रवेश पत्र हेतु इस कार्यालय की वेबसाइट  advocategeneral.com  एवं कार्यालय के सूचना पटल से प्राप्त कर सकते हैं।

Read More

राज्य में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए अकादमिक निरीक्षण व्यवस्था लागू होगी

राज्य स्तर से संकुल स्तर और शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को स्कूल निरीक्षण की जिम्मेदारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. राज्य में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए अकादमिक निरीक्षण की व्यवस्था लागू की जाएगी। राज्य स्तर से लेकर संकुल स्तर तक इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। समग्र शिक्षा द्वारा आज वेबीनार के माध्यम से आकादमिक निरीक्षण के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। यह व्यवस्था राज्य में कोविड लॉकडाउन के बाद विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में आई गिरावट में सुधार लाने की दृष्टि से लागू की जा रही…

Read More

स्कूल शिक्षा विभाग में स्थानांतरण के लिए अब ऑनलाईन आवेदन अनिवार्य, एनआईसी की वेबसाईट पर करना होगा आवेदन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी स्थानांतरण अब एनआईसी द्वारा निर्मित वेबसाईट के माध्यम से होंगे। स्वैच्छिक स्थानांतरण चाहने वाले व्यक्तियों को ऑनलाईन आवेदन करना होगा। इसके बाद यदि वे चाहें तो इस आवेदन को प्रिंट करके कागज पर भी प्रेषित कर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन नहीं किए जाने की स्थिति में केवल कागज पर किए गए आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा आज इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक स्थानांतरण की एण्ट्री संचालनालय लोकशिक्षण…

Read More

नव संकल्प प्रशिक्षण संस्थान जशपुर में सुपर 60 विशेष क्लास के आयोजन के लिए पंजीयन प्रारंभ

चयन के लिए 24 फरवरी को परीक्षा आयोजित जिले के शासकीय महाविद्यालय बगीचा, पत्थलगाव, कुनकुरी एवं जशपुर में होगी परीक्षा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के डी.एम.एफ. मद से संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान में बैंकिंग, एसएससी एवम रेलवे की भर्ती के लिए सुपर 60 स्पेशल क्लास प्रारम्भ किया जा रहा है। संस्थान के प्राचार्य डॉ विजय रक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के शिक्षित बेरोजगार छात्र-छात्राओं को बैंकिंग, रेलवे, एयरफोर्स, एसएससी की विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी और शासकीय क्षेत्र…

Read More

ब्रेकिंग : झारखण्ड के लोहरदगा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, दो जवान घायल

समदर्शी न्यूज़ डेस्क लोहरदगा झारखंड के लोहरदगा में सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ कोबरा का दो जवान घायल हो गया है। आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों का नाम दिलीप कुमार और नारायण दास है। ब्लास्ट में घायल दो जवान को मेडिका में भर्ती कराया गया है। दोनों जवान खतरे से बताए जा रहे हैं। दोनों सीआरपीएफ कोबरा 203 बटालियन का जवान है। दिलिप के पांव उड़ गया है, जबकि दूसरे का कमर…

Read More

कलेक्टर और एसपी ने पुलिस लाइन जशपुर में बलवा मॉक ड्रिल प्रशिक्षण का निरीक्षण किया

कलेक्टर और एसपी ने जवानों को विभिन्न परिस्थितियों में भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को सुरक्षित रखने के टीप दिए कानून व्यवस्था में तत्परता एवं सजगता के लिये पुलिस अधि./कर्मचारियों का बलवा-ड्रील अभ्यास कराकर बलवाईयों से निपटने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज जशपुर पुलिस लाइन में बलवा मॉक ड्रिल प्रशिक्षण अवलोकन किया. कलेक्टर ने जवानों को आपातकालीन स्थिति में कैसे लोगों को सुरक्षित बचाना है. इन महत्वपूर्ण बातें की जानकारी दी गई. पुलिस…

Read More

गांजा को विक्रय करने के उद्देश्य से अवैध रूप से अपने पास रखने वाले आरोपी को एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना बागबहार में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 24/2022 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध आरोपी मादक पदार्थ गांजा 110 ग्राम कीमती रू. 1000 /- जप्त     समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबीर से थाना बागबहार को सूचना मिली कि ग्राम कुकुरभुका का रहने वाला नेहरू चौहान अपने पास विक्रय करने के लिये मादक पदार्थ गांजा को रखा है, तत्काल दबिश देने पर मिल सकता है, इस सूचना पर तत्काल थाना बागबहार से स.उ.नि. रामनाथ राम द्वारा हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को लेकर मौके…

Read More

मोदी सरकार के कुनीतियों से बढ़ी बेरोजगारी के चलते 25,000 से अधिक ने की खुदकुशी – कांग्रेस

मोदी सरकार की स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत पैकेज, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना भी जमूला ही निकली समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्यसभा में बेरोजगारी के कारण आत्महत्या करने वालों के आंकड़ा पेश होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के कुनीतियों से उतपन्न आर्थिक एवं रोजगार संकट के चलते 25 हजार लोग आत्महत्या करने मजबूर हुये। दो करोड़ रोजगार देने का वादा कर सत्ता मिलने के बाद मोदी सरकार ने देश के युवाओं के साथ धोखा किया है। मोदी की…

Read More

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार से देश में होगी महंगाई नियंत्रित – कांग्रेस

विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद पेट्रोल डीजल के दाम कम करने मजबूर हुई थी मोदी सरकार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, डेलॉय टच तोहमात्सु इंडिया रिपोर्ट के अनुसार चुनाव के बाद पेट्रोल डीजल के दाम बेहद तेजी से बढ़ने वाले हैं। इसपर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश में महंगाई मोदी प्रायोजित है पेट्रोल डीजल रसोई गैस से लेकर खाद्य सामग्री के बढ़े दामों के पीछे मोदी सरकार की मुनाफाखोरी की नीति ही जिम्मेदार…

Read More

आदिवासी उत्पीड़न की जिम्मेदार भाजपा ने गुंडा धूर की मूर्ति पर भी धूर्तता दिखा दी- कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक द्वारा जारी आडियो विजुअल बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि पंद्रह साल तक आदिवासियों के उत्पीड़न, शोषण का काला अध्याय लिखने वाली भाजपा अब अमर शहीद आदिवासी जननायक गुंडा धूर की प्रतिमा स्थापित किये जाने के अवसर पर भी राजनीतिक धूर्तता दिखाने से बाज नहीं आई। कांग्रेस हमेशा से आदिवासियों, दलित, शोषित, पीड़ित, वंचित, पिछड़े तबके, गरीब, मजदूर, किसान के साथ रही है। और कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार समाज के इस बहुत अहम…

Read More