स्व सहायता समूह की महिलाएं गौमूत्र से बना रही जैविक कीटनाशक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर हरेली त्यौहार के अवसर पर जशपुर विकासखंड के बालाछापर और पत्थलगांव विकासखण्ड के बहनाटांगर गौठान में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना गौमूत्र खरीदी का शुभारंभ किया गया था। इसी कड़ी में गौठानों के माध्यम से गौमूत्र की खरीदी निरंतर की जारी है। पशुपालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर विकासखण्ड के बालाछापर गौठान में अब तक समूह द्वारा 604 लीटर गौमूत्र की खरीदी की गई है। इसी प्रकार पत्थलगांव विकासखण्ड के बहनाटांगर में 515…
Read MoreCategory: होम
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता डॉ. सलीम राज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के “नए मुल्ला ज्यादा प्याज खाते हैं” इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और पूछा है-
भूपेश बघेल का मुस्लिम समाज को अपमानित करने वाला बयान क्या भारत जोड़ो यात्रा की रणनीति का हिस्सा हैं ? – सलीम राज कांग्रेस के मुख्यमंत्री भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं या भारत में जहर घोलो यात्रा पर राहुल सोनिया स्पष्ट करें ? समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी डॉ. सलीम राज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नए मुल्ला ज्यादा प्याज खाते हैं इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसे मुस्लिम समाज का अपमान बताया हैं। उन्होंने इस बयान के लिए…
Read Moreसंसदीय सचिव यू.डी. मिंज से मिले आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के लिए आंदोलन के बजाय संवाद का मार्ग होगा बेहतर – यू. डी. मिंज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संसदीय सचिव यू.डी.मिंज के नेतृत्व में मिलेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं का प्रतिनिधि मंडल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर/जशपुर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता संघ की प्रदेश अध्यक्ष सरिता पांडे एवं संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने आज संसदीय सचिव यू डी मिंज के निवास रायपुर में उनसे सौजन्य मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में उन्होंने निवेदन किया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनकी मांगो के संबंध में बातचीत कर उनके लंबित मांगो को पूरा किया जाय। संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं की माँग को लेकर सरकार तक पहुँचाने…
Read Moreभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भव्य स्वागत की तैयारियों का पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया निरीक्षण
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने श्री नड्डा के स्वागत व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान आम लोगों से भी की मुलाकात, सैकड़ों लोग उमड़े समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 9 सितंबर 2022 को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इस बड़े कार्यक्रम की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी कमर कस ली है। देश की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर एक बड़े रोड शो की तैयारी की जा रही है।…
Read Moreआप लोग समझते क्यों नही? हड़ताल है क्या? जो समय पर भी स्कूल नहीं आए..विद्यार्थियों को अपनी कलम उपहार में देकर शिक्षा मे नई क्रांति लाने वाले कलेक्टर ने वही कलम चलाकर अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही के दिए निर्देश
शिक्षकों की अनुपस्थिति से नाराज कलेक्टर रजिस्टर भी अपने साथ ले गए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जिले के शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने लगातार दौरा कर रहे कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज अकलतरा ब्लॉक के स्कूलों, अस्पतालों, आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। ग्राम तिलई में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का जब उन्होंने निरीक्षण किया तो पाया कि स्कूल खुलने के पौन घण्टे बाद भी कई शिक्षक विद्यालय नहीं पहुँचे थे। कलेक्टर ने इस पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मैं बार-बार बोल रहा हूँ, समय पर स्कूल आइए।…
Read Moreभूपेश बघेल ने रख दी है कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ की बुनियाद – नारायण चंदेल
पिछली बार जनता को भ्रमित कर हासिल कर ली थी कांग्रेस ने सत्ता समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ की बुनियाद रख दी है। पिछली बार जनता को भ्रमित कर कांग्रेस ने सत्ता हासिल कर ली थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के आचरण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तानाशाही, भ्रष्टाचार, अराजकता, महिला, युवा, गरीब और किसान विरोधी नीतियों के साथ ही आर्थिक कुप्रबंधन के कारण छत्तीसगढ़ की आने वाली कई पीढ़ियों के कर्जदार बन जाने ने यह प्रमाणित कर…
Read Moreकलेक्टर जनचौपाल में आये आमजनों से चर्चा कर उनकी समस्या से हुए रूबरू : आम जनता की समस्या का वास्तविक निराकरण करें – कलेक्टर
जन चौपाल कार्यक्रम में आवेदकों ने बताई अपनी समस्या समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए जनसामान्य से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनसामान्य की समस्या का निराकरण प्राथमिकता से करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी अपनी सार्थक भूमिका का निर्वहन करें। जिससे जनता और प्रशासन के बीच एक अच्छी छवि का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि जन अपेक्षा के अनुरूप अधिकारी अपना व्यवहार बनाएं।…
Read Moreकलेक्टर ने सुराजी गांव योजना एवं गोधन न्याय योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की : जनसामान्य की आय बढ़ाने की दिशा में कार्य करें – कलेक्टर
शासन की सुराजी गांव योजना को प्राथमिकता देते हुए क्रियान्वित करें गौठानों के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी विकास की गति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुराजी गांव योजना एवं गोधन न्याय योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सुराजी गांव योजना शासन की फ्लैगशिप योजना है। सभी अधिकारी इसे प्राथमिकता देते हुए कार्य करें और जनसामान्य की आय बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। ग्रामीण क्षेत्रों में…
Read Moreजनसामान्य के निकट पहुंचकर शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर करें प्रभावी क्रियान्वयन – कलेक्टर
शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारी करें भ्रमण एवं निरीक्षण 9 सितम्बर को जिले में 6 लाख 50 हजार बच्चों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल दवाई खिलाने के दिए निर्देश साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न, कार्यों में गति लाने के दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह ने नवनिर्मित जिले के लिए सफलतापूर्वक कार्य करने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय के अनुसार जन चौपाल दोपहर 2.30 बजे से सभी अनुविभागों एवं तहसील कार्यालयों में संचालित होगा। विकेन्द्रीकृत…
Read Moreकलेक्टर ने की आश्रम-छात्रावास के निर्माण की समीक्षा : अंचल के विद्यार्थियों के लिए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने आश्रम छात्रावासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कर अंचल के विद्यार्थियों को इसका लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा अंचल के आदिवासी विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अधोसंरचनाओं के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसका लाभ विद्यार्थियों को प्राप्त होना चाहिए। उन्होंने कार्य पूर्ण होने पर तत्काल अधिग्रहण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।…
Read More