समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना रीपा के संबंध में समीक्षा बैठक ली और जिले के सभी विकासखंड में रीपा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, सभी जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि गांव में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिले के 8 विकासखंडों दो-दो गौठानों कुल 16 गौठानों का चयन किया गया है।…
Read MoreCategory: होम
स्थानीय बोली में विडियो बनाकर लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य कुपोषण और नशामुक्ति के लिए जागरूक करें- जशपुर कलेक्टर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समाज कल्याण विभाग, महिला बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, यूनीसेफ, नेहरू युवा केन्द्र, लाईवलीहुड कॉलेज, पंचायत विभाग, जय हो टीम एवं अन्य विभागों की बैठक ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव और अन्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने गठित टीम को विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा, जिले के लोगों और अन्य दूरस्थअंचल क्षेत्रों में स्वच्छता, कुपोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विवाह पर रोक, नशामुक्ति एवं सामाजिक कुरीतियां को दूर…
Read Moreमरिया गोरेती टोप्पो को मिला तत्काल अंत्योदय राशन कार्ड, एसडीएम बगीचा ने छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड तत्काल बनाने के दिए निर्देश
राशन कार्ड बनने पर खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा : जिला प्रशासन द्वारा जिले के छूटे हुए सभी पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता से राशन कार्ड बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशन में एसडीएम बगीचा व खाद्य विभाग द्वारा नगरीय निकाय बगीचा भोरू भैया केतकर वार्ड निवासी मरिया गोरेती टोप्पो के राशन कार्ड के आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें पात्रतानुसार दो दिवस के भीतर अंत्योदय राशन कार्ड बना कर प्रदान किया। सुबानी…
Read Moreमेन रोड पर चक्का जाम कर आवागमन बाधित करने वाले छः आरोपीगण चढ़े पुलिस के हत्थे, किए गए गिरफ्तार !
आरोपियों द्वारा दिनांक 26 दिसंबर 22 को पनोरापारा बुडगहन मेन रोड पर चक्का जाम कर किया गया था मार्ग अवरुद्ध आरोपियों के विरूद्ध थाना बलौदा पुलिस ने की धारा 147,341 भादवि के अंतर्गत कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26 दिसंबर 22 को सुबह पनोरापारा बुडगहन मेन रोड में एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी। जिसके कारण उनके परिजनों द्वारा रोड को दोनो तरफ से जाम कर दिया था। किसी को भी आने…
Read Moreसुरक्षित परिवहन के विभिन्न पहलुओं पर अध्ययन हेतु छत्तीसगढ़ यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित !
राज्य के 50 चुनिदा अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न आयामों का दिया गया प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम ‘‘ सड़क सुरक्षा में सीएमवीआर और सीएमवीए की भूमिका** विषय पर एशियाई परिवहन विकास संस्थान (AITD) एवं अंतर्विभागीय लीड एजेंसी(सड़क सुरक्षा) द्वारा सुरक्षित परिवहन के विभिन्न पहलुओं पर अध्ययन हेतु छत्तीसगढ़ यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 09.01.2023 से 11.01.2023 तक ट्रांजिस्ट मेस में आयोजित किया गया। ए.आई.जी ट्रेफिक संजय शर्मा…
Read Moreतलवार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार !
थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : बीते मंगलवार को थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पर्री में एक व्यक्ति तलवार लेकर लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भय दिखाकर डरा-धमका रहा है। सूचना से पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की पुलिस टीम के द्वारा ग्राम पर्री में घेराबंदी कर विजय पिता झेलसाय उम्र…
Read Moreसूरजपुर में 33वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ, लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पूरे सप्ताह होंगे विविध आयोजन !
हरी डण्डी दिखाकर यातायात जागरूकता रथ किया गया रवाना समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : 33वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने, दो पहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित करने, दुर्घटना से बचाव के उपाय से लोगों को अवगत कराने, यातायात नियमों की जानकारी सहित यातायात संबंधी विविध आयोजन सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सूरजपुर पुलिस के द्वारा किया जाएगा। सूरजपुर में 33वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ बुधवार, 11 जनवरी 2023 को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर…
Read Moreपरिवार परामर्श केन्द्र द्वारा सदस्य/काउंसलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर 11 प्रकरणों की सुनवाई की गई !
सुनवाई उपरांत 03 प्रकरण में आपसी समझौता किया गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : दिनांक 10 जनवरी 2023 को जिला मुख्यालय जशपुर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में 11 प्रकरणों की सुनवाई के लिये सदस्य/काउन्सलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान तीन प्रकरण में दोनों पक्ष उपस्थित हुए एवं तीन प्रकरणों में आपसी समझौता किया गया। चार प्रकरण में केवल एक पक्ष उपस्थित हुआ शेष चार प्रकरणों में कोई पक्ष उपस्थित नहीं हुआ। परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक में मामलों की…
Read More33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह : 11 जनवरी से 17 जनवरी 2023 तक चलने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मुख्यालय जशपुर में किया गया
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने हेतु निकाली गई मोटर साइकिल हेलमेट रैली समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : आज दिनांक 11 जनवरी 2023 को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर (IPS) के निर्देशन एवं विधायक जशपुर विनय भगत के मुख्य आतिथ्य तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उमेश कश्यप, अतिरिक्त कलेक्टर जशपुर आई एल ठाकुर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेंद्र सिंह परिहार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूरज चौरसिया, सामाजिक…
Read Moreमोटर साइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया, 7 मोटर साइकिल बरामद, 6 आरोपी किए गए गिरफ्तार, दर्री पुलिस ने की करवाई !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा सभी थाना चौकियों को विशेष हिदायत दी गई थी, साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्ग निर्देशन में अलग-अलग दल बनाकर थाना प्रभारियों को चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए निर्देशित किया गया है। दर्री क्षेत्र में विशेषकर एचटीपीएस कॉलोनी एरिया और उसके आस पास बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सीएसपी दर्री रॉबिंसन गुडिया के नेतृत्व में दर्री पुलिस ने अपना ध्यान इस क्षेत्र में फोकस कर…
Read More