भाजपा नहीं चाहती आरक्षण संशोधन विधेयक पर राज्यपाल हस्ताक्षर करें, आरक्षण विधेयक पर भाजपा को बेनकाब करने कांग्रेस जनता के बीच जायेगी – मोहन मरकाम

भाजपाई कांग्रेस सरकार को श्रेय न मिले इसलिये राजभवन में विधेयक रोके रखने का दबाव बना रहे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आरक्षण संशोधन विधेयक पर कांग्रेस भाजपा को बेनकाब करने जनता के बीच जायेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के दबाव के कारण ही राजभवन में आरक्षण संशोधन विधेयक रुका है। यह विधेयक पूरी तरह से संवैधानिक है। विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित है। इस विधेयक में राज्य के सभी वर्गो के हितों का ख्याल रखा गया है। कांग्रेस सरकार को आरक्षण लागू करने का श्रेय…

Read More

भगवा शांति सद्दभाव का प्रतीक भाजपाई उसको वैमनस्यता का पर्याय बनाते है, बजरंगी होने का मतलब भगवान बजरंग बली होना नहीं अरूण साव माफी मांगे – सुशील आनंद शुक्ला

भगवा सर्वोच्च त्याग का प्रतीक भाजपाई बताये वे किस नैतिकता से पहनते है? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा उठाये गये सवाल कि भगवा सर्वोच्च त्याग का प्रतीक है। बजरंगी और भाजपाई किस नैतिकता से भगवा पहनते है? प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा में साहस हो तो इस सवाल का जवाब दे। बजरंगी और भाजपाई तथा संघियो ने ऐसा क्या त्याग किया है वे किस नैतिकता से भगवा पहनकर आतंक फैलाते है? भगवा सनातन हिन्दू धर्म में संत महापुरूष…

Read More

निजात अभियान के अंतर्गत थाना करतला क्षेत्र के ग्राम पीडिया के शासकीय हाई स्कूल में चलाया गया  जागरूकता कार्यक्रम !

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर में ग्राम घिनारा के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शासकीय महाविद्यालय करतला के लगभग 70 विद्यार्थियों एवं स्टाफ की उपस्थिति में चलाया गया निजात अभियान समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत थाना करतला के ग्राम घिनारा के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शासकीय महाविद्यालय करतला विद्यार्थियों एवं स्टाफ को  हमर बेटी-हमर मान, अभिव्यक्ति एप्प,  साइबर क्राइम, गुड टच-बैड टच, यातायात के नियमों के बारे में विस्तृत…

Read More

सिंहदेव की व्यथा बता रही है कि कांग्रेस में 2003 जैसी भगदड़ मचेगी – नारायण चंदेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान के हवाले से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। श्री चंदेल ने कहा कि सरगुजा के सूरजपुर में वरिष्ठ मंत्री श्री सिंहदेव ने व्यथित होकर कहा है कि उन्हें चुनाव के पहले अपने भविष्य को लेकर बड़ा फैसला लेना पड़ेगा। यह इस बात का संकेत है कि छत्तीसगढ़ में एकला चलो की नीति चल रही है। सरकार में कोई टीमवर्क नहीं है। इसके पहले भी सरकार के वरिष्ठ…

Read More

बौखलाई सरकार करा रही कांग्रेसी गुंडों से पथराव, जनता ने भूपेश सरकार का पतन कांग्रेस के भाग्य में लिख दिया है – ओपी चौधरी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने पूर्व मंत्री तथा भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर की सभा में पथराव को कांग्रेस की कायरतापूर्ण हरकत निरूपित करते हुए कहा है कि पूरे छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी अपने विपक्ष धर्म को निभाते हुए इस भ्रष्टाचारी कांग्रेस को हटाने के लिए कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान चला रही है और प्रत्येक विधानसभा में हमारे वरिष्ठ नेता प्रवास कर रहे हैं। भिलाई में वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर की सभा थी। उस सभा में  उनके साथ-साथ पूर्व मंत्री दयालदास बघेल,…

Read More

भूपेश बघेल ने अपने बयान से बता दिया है कि वे हिंदुओं से कितनी घृणा करते है, बजरंगबली और भगवा के अपमान पर मुख्यमंत्री माफी मांगें – अरुण साव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा है कि बजरंगबली और भगवा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जो बयान आया है, वह निंदनीय है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। उन्हें यह अहसास ही नहीं है कि वे एक राज्य के मुख्यमंत्री हैं और उन्हें हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का न तो कोई अधिकार है और न ही एक मुख्यमंत्री को ऐसा अमर्यादित आचरण शोभा देता।विचित्र…

Read More

आपरेशन मुस्कान  : विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 36 नाबालिक गुम इंसानो जिसमें 32 बालिका एवं 4 बालक को खोज निकाल पुलिस नें, 7 राज्यों एवं छत्तीसगढ़ राज्य के 4 जिलों में टीमें भेजी गई थी

नाबालिक गुम इंसानो की दस्तयाबी हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आपरेशन मुस्कान जिला जांजगीर चांपा में दिनांक 21.11.22 से 20.12.22 तक चलाया गया विशेष अभियान नाबालिक गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था, जिसमें 01 उप निरीक्षक, 08 सहायक उप निरीक्षक, 08 प्रधान आरक्षक एवं 09 आरक्षकों को लगाया गया था। सभी टीमों का नोडल अधिकारी  अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को नियुक्त गया था समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार नाबालिक गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु दिनांक 21.11.22 से 20.12.22 आपरेशन मुस्कान…

Read More

नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में, आरोपी के कब्जे से अपहृता को जम्मू कश्मीर से किया गया बरामद

आरोपी अरुण कश्यप उम्र 19 वर्ष निवासी कन्हाई बन्द के विरुद्ध चौकी नैला में अपराध क्रमांक 752 / 2022 धारा 363, 366, 376 भादवि 4. 6 एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है चौकी नैला क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15-16.10.22 के दरमियानी रात्रि इसकी नाबालिक बालिका को  ग्राम कन्हाईबंद निवासी अरुण कश्यप अपने साथ बहला फुसलाकर भगा कर ले गया। पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 752/22 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में…

Read More

रास्ता रोककर छेडछाड करने वाला आरोपी गिरफतार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में, महिला सम्बन्धी अपराधों में की जा रही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी

 थाना बिर्रा पुलिस नें आरोपी भरत देवांगन निवासी किकिरदा के विरुद्ध अपराध कमांक 177/2022 धारा 354, (क) 323, 341, भादवि पंजीबद्ध कर की कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है थाना बिर्रा क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने थाना बिर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि  दिनांक 19.12.22 को नदी से नहा कर वापस अपने घर जा रहे थे उसी दौरान ग्राम किकिरदा निवासी भरत देवांगन पीड़िता का रास्ता रोककर हाथ बाह  पकड़कर छेड़खानी किया। पीड़िता के चिल्लाने पर पीड़िता का भाई बीच-बचाव करने आया तो…

Read More

प्राणघातक हमला करने वाला घटना दिनांक से फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी

आरोपी गोविंद यादव निवासी नवापारा को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मोती महतो द्वारा रिपोर्ट कराया कि दिनांक 07.01.2022 को प्रार्थी को गांव केवा एवं नवापारा के गोविंद यादव एवं उसके साथियों द्वारा एक राय होकर डण्डा लाठी राड से लैस होकर अनाधिकृत रूप से उनके कमरे में घुसकर तुम लोगों को यहां काम करना है तो 100000रू. देना पड़ेगा कहकर उगाही करने लगे नहीं देने पर अपने हाथ में रखे लाठी डण्डा राड से प्राण घातक…

Read More