चौकी कोतबा में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 153/22 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कपूरनाथ पैंकरा उम्र 62 वर्ष निवासी फरसाटोली दर्रापारा कोतबा ने दिनांक 14 नवंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उक्त दिनांक के प्रातः में वह आरोपी टिलेश्वर साय पैंकरा एवं उसकी पत्नी के साथ खेत में पूजा करने के लिये गया हुआ था। पूजा करने में लगने वाले कुछ सामान का पैसा आरोपी…
Read MoreCategory: होम
कुनकुरी नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारम्भ : ओडिसा ने 3- 0 से जीता उद्घाटन मैच बस्तर को हराकर मैच किया अपने नाम
जशपुर जिले में प्रतिभाओं को उभरने का मिलेगा मैदान इस पर हो रहा तेजी से कार्य – यू.डी. मिंज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर अन्तर्राजीय फुटबॉल स्पर्धा के पहले दिन जोशीले अंदाज में टूर्नामेंट का आगाज किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि चंद्रपुर के विधायक आने वाले थे लेकिन पारिवारिक समस्या के चलते उनका आना नहीं हो पाया जिसके बदले मंचासीन अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर टूर्नामेंट की शुरुआत किया। जिसके बाद विधायक यूडी मिंज ने टॉस कर दोनों टीम को जीत की शुभकामनाएं दी। फटाखे और…
Read Moreआरंग में एक ढाबा संचालक द्वारा प्रताड़ना से तंग आकर की गई आत्महत्या, कांग्रेस के सिर पर चढ़ गया एक और आत्महत्या का पाप – ओपी चौधरी
4 साल में 20 हजार से ज्यादा लोग हुए खुदकुशी करने मजबूर – भाजपा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने आरंग में एक ढाबा संचालक द्वारा कांग्रेस पार्षद के रिश्तेदार और पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस के 4 साल में 20 हजार से ज्यादा लोग आत्महत्या कर चुके हैं और अब एक और बेबस व कांग्रेस प्रताड़ित व्यक्ति की आत्महत्या का पाप कांग्रेस सरकार के सिर सर पर चढ़ गया है।…
Read Moreरायगढ़ जिन्दल अस्पताल ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खिलाड़ी समारू का मेडिकल बुलेटिन किया जारी, यह रही वजह….पढ़ें पूरी खबर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर रायगढ़ जिन्दल अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वारा फरसाबहार विकासखण्ड के समारू केरकेट्टा के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि एपनिया के साथ क्वाड्रिप्लाजिया सर्वाइकल स्पाइन इंजरी के ईलाज के लिए मरीज को एडमिट किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अक्टूबर 2022 को अपराह्न लगभग 3.00 बजे रीढ़ की हड्डी में चोट के मामले में पीएचसी तपकरा से रेफर किए गए मरीज को एंबुलेंस से क्वाड्रीप्लाजिया स्टेट के लिए रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस के साथ लाया गया था। रायगढ़ अस्पताल में भर्ती…
Read Moreबघेल राज में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर, बेमौत मर रहे मरीज – डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी
अप्रूवल में देरी होने से मौत हो जाना सरकार की बड़ी विफलता – भाजपा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हैं कि बार-बार मांगने पर भी स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए राशि नहीं मिलती समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व छत्तीसगढ़ के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा है कि भूपेश बघेल के राज में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर है और मरीज उपचार के अभाव में बेमौत मर रहे हैं। सरकार की लापरवाही लोगों की जान की दुश्मन बनी…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने फरसाबहार के एसडीएम और तहसील कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण : राजस्व प्रकरणों का आनलाइन अपडेट नहीं होने के कारण फरसाबहार तहसीलदार कमलेश मीरी को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज फरसाबहार विकास खंड एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया उन्होंने नामांतरण रिकार्ड दुरूस्ती करण सीमांकन आय जाति निवास और राजस्व के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार फरसाबहार श्री कमलेश मीरी द्वारा राजस्व के लंबित प्रकरणों का आनलाइन नहीं करवाया गया था जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की तहसीलदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा की राजस्व प्रकरणों में किसी भी प्रकार की देरी नहीं चलेगी समय सीमा का…
Read Moreश्रीमद् जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का ध्वजारोहण के साथ जिनेन्द्र भगवान का मंगल अभिषेक
श्री विशुद्ध सागर महाराज के अमृत वचनों से भक्तों ने मंडप का उद्घाटन किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, भिलाई दशहरा मैदान रिसाली में आयोजित श्रीमद् जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ के पहले दिन मंगलवार को आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज जी को भक्तों ने दशहरा मैदान के लिए श्रीफल अर्पण कर नमोस्तू करते हुए निवेदन किया। जहां आचार्य श्री का जगह जगह आत्मीय अभिनंदन छत्तीसगढ़ लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देते हुए गाजे-बाजे के साथ मल्लीनाथ दिगबंर जैन मंदिर से आयोजन स्थल तक त्रिशला महिला मंडल समिति एवं…
Read Moreबड़ी खबर : जशपुर कलेक्टर ने समारू को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को हर संभव सहायता का दिलाया है भरोसा
जिला प्रशासन द्वारा समारु को बचाने के लिए किया गया था पूरा प्रयास समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरगर रायगढ़ जिन्दल अस्पताल के डाक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में घायल समारू का निधन हो गया। जिला प्रशासन द्वारा समारू को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा था।। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने समारू को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि समारू के परिवार को जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा उन्हें किसी भी चीज की कमी नहीं होने देंगे।…
Read Moreबड़ी खबर: शुभारंभ से पहले ही विवादो में घिरी कुनकुरी नॉकआऊट फुटबाल प्रतियोगिता 2022: पूर्व कांग्रेसी स्वर्गीय असलम शेर के लगे पोस्टरो को कार्यक्रम से पहले हटवाना बना विवाद का कारण……देखे वीडियों….
आज ही दोपहर में प्रतियोगिता का शुभारंभ था निर्धारित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी अन्तर्राज्यीय कुनकुरी नॉकआऊट फुटबाल प्रतियोगिता 2022 अपने उद्घाटन से पहले ही पोस्टर हटाने के मामले को लेकर विवाद में आ गई है। प्रथम पुरस्कार को स्पांसर कर रहे रूफी खान के पिता स्वर्गीय असलम शेर के पोस्टर एवं फ्लैक्सी को अचानक उतरवाने की घटना से विवाद की स्थिति निर्मित हुई। जिसके बाद स्पांसर रूफी खान ने प्रथम पुरस्कर की स्पांसरशीप से मना करते हुए स्वयं को स्पांसरशीप से अलग कर लिया है। इस संबंध में अपनी आपत्ती…
Read Moreसड़क एवं निर्माण कार्य समीक्षा : कलेक्टर ने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी, इसका ध्यान रखें.
समय सीमा का ध्यान रखते हुए सड़क निर्माण कार्य को बरसात से पहले पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग, आरईएस, राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग की बैठक लेकर जशपुर जिले के सड़क निर्माण के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए बरसात से पहले सड़क निर्माण को पूर्ण करने के निर्देश दिए और ठेकेदार को भी समय सीमा के भीतर कार्य करने के लिए कहा है| उन्होंने…
Read More