सभी बच्चों को मेहनत और लगन से प्रवीण सूची में स्थान बनाने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल ने आज जशपुर विकासखण्ड के संकल्प शिक्षण संस्थान और स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर का आकस्मिक निरीक्षण करके विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए अपना 100 प्रतिशत देते हुए 10वीं, 12वीं की बोर्ड प्रवीण सूची में स्थान बनाकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन करने के लिए कहा है। कलेक्टर कोचिंग का लाभ उठाते हुए कड़ी मेहनत और लगन से आई.आई.टी., एनआईटी एवं चिकित्सा महाविद्यालय में…
Read MoreCategory: होम
जशपुर कलेक्टर ने नगर पालिका के कम्पोस्ट सेंटर का किया निरीक्षण, टांके में पर्याप्त मात्रा में कैचुवा डालने के लिए कहा
नगरीय निकाय के अधिकारियों को खाद बनाने में तेजी लाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल ने आज जशपुर विकासखण्ड के नगर पालिका के कम्पोस्ट सेंटर का निरीक्षण करके गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव, नगरीय निकाय के अधिकारीगण उपस्थित थे।. कलेक्टर ने अधिकारियों को खाली टाका में गोबर भर के खाद बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खाद बनाने के लिए…
Read Moreजशपुर कलेक्टर और एसपी ने गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण
कांटा-बाट, कम्प्यूटर सहित सारी सुविधाएं व्यवस्थित करने के दिए निर्देश धान को बारिश से बचाने के लिए त्रिपाल की भी व्यवस्था रखने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज जशपुर विकासखण्ड के गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करके तैयारी का जायजा लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर, खाद्य विभाग, विपणन विभाग और सहकारिता विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। उन्होंने धान रखने के लिए चबुतरे की साफ-सफाई, कांटा-बाट, कम्प्यूटर आपरेटर के साथ जरूरी सुविधाएं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने…
Read Moreलोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जशपुर की लैब को एनएबीएल मान्यता हुआ प्राप्त, अब आम जनता भी करा सकेंगें पानी की जाँच
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल मार्गदर्शन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के दिशा-निर्देश में जिले में जल जीवन मिशन अंर्तगत् लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु सार्थक पहल किया जा रहा है। इसी कड़ी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन अंर्तगत संचालित जिला स्तरीय लैब को पानी की बेहतर जॉच करने के कारण एनएबीएल सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। अब इस लैब की टेस्ट रिपोर्ट प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर मान्य होगी। जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला मे एनएबीएल प्रमाणिकता के साथ 11 पैमानों पर…
Read Moreछत्तीसगढ़ ओलंपिक : राजनीति की खातिर खिलाड़ियों की जान से खिलवाड़, 50 लाख मुआवजा दे सरकार – ओपी चौधरी
छत्तीसगढ़ ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का बीमा कराया जाए,यदि किसी खिलाड़ी की मृत्यु होती है तो 50 लाख का मुआवजा दिया जाए यदि कोई खिलाड़ी अपंगता का शिकार होता है तो उसे 25 लाख रुपए की बीमा राशि दी जानी चाहिए समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने घरघोड़ा इलाके में छत्तीसगढ़ ओलंपिक के अंतर्गत हो रहे खेल आयोजन में अव्यवस्था और खराब सड़क के कारण समय पर इलाज न मिलने से एक युवा खिलाड़ी की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है…
Read Moreअवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देशी मदिरा 06 लीटर 300 एमएल. की गई बरामद, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड में
आरोपी कलीराम राठौर के विरूद्ध थाना जांजगीर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 12 अक्टूबर 2022 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खोखरा निवासी कलीराम राठौर अवैध रूप से प्लेन शराब की बिक्री कर रहा है, जिसकी सूचना पर जांजगीर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहॉ आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करना पाये जाने पर, आरोपी के कब्जे से देशी प्लेन शराब 06 लीटर 300 एमएल. बरामद किया गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर…
Read Moreभारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर ने मनाया तेरहवां स्थापना दिवस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर ने व्यापार, वाणिज्य और उद्योग के प्रति समर्पित और राष्ट्र निर्माण और विदेशों में राष्ट्र की वृद्धि में अपनी भूमिका के प्रति सामाजिक रूप से जागरूक और सिद्धांतवादी अग्रणियों को तैयार करने में एक ज़बरदस्त समर्थक बनने के बाद, 11 अक्टूबर को अपना तेरहवां स्थापना दिवस मनाया। इसके 1600 से अधिक पूर्व छात्र, विश्व में कॉर्पोरेट जगत के विभिन्न प्रकार के क्षेत्रो पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल रहे हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुश्री श्यामला गोपीनाथ, निदेशक मंडल के अध्यक्ष, भा.प्र.सं रायपुर…
Read Moreनन्हें गोपाल को मिला जन्म प्रमाण पत्र, अब हो सकेगा स्कूल में दाखिला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर कुन्दन कुमार के त्वरित पहल से नन्हें गोपाल को जन्म प्रमाण मिल गया अब उसका दाखिल स्कूल में हो जाएगा जिससे वह शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।दरअसल मंगलवार को कलेक्टोरेट में आयोजित जनचौपाल में अम्बिकापुर के माता राजमोहनी वार्ड निवासी श्रीमती मानकुंवर पति श्री धरमपाल ने अपने 6 वर्षीय पुत्र के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की गुहार कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार से लगाई। उन्होंने बताया कि वह एक अत्यंत गरीब व परित्यक्ता महिला है। उसके पुत्र का जन्म 2016 में हुआ है, आंगन बाड़ी केंद्र से…
Read Moreविश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
चित्रकला, नुक्कड़ नाटक एवं संगोष्ठी के माध्यम से मानसिक रोग से बचाव एवं इलाज के बारे में लोगों को किया गया जागरूक समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कोरबा जिले की जनता को जागरूक करने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के मार्ग निर्देशन में जिला पंचायत कोरबा एवं स्व.बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा में विभिन्न गतिविधि चित्रकला, नाटक नुक्कड़, संगोष्ठी आदि के माध्यम से जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन…
Read Moreस्वास्थ्य मंत्री ने किया जनपद सभाकक्ष एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण, सभाकक्ष में एसी की होगी व्यवस्था
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव ने बुधवार को उदयपुर के जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष एवं ग्राम सलका में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत पूजा अर्चना कर एवं फीता काट कर लोकार्पण किया। सभाकक्ष का सौंदर्यीकरण जनपद विकास एवं समग्र याद से करीब 13 लाख रुपये की लागत से किया गया है। यह सभाकक्ष जनपद स्तर पर संभाग का सबसे बड़ा और सुसज्जित सभाकक्ष है। उन्होंने सभाकक्ष में एसी की व्यवस्था हेतु राशि उपलब्ध कराने की बात कही। प्राथमिक स्वास्थ्य…
Read More