राजधानी की कानून व्यवस्था ध्वस्त, सरकार राजनीति में व्यस्त – भाजपा

एक हफ्ते में चार हत्याकांड बता रहे हैं कि अपराधधानी बन गया रायपुर – सुंदरानी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने राजधानी रायपुर में एक सप्ताह में चार हत्याकांड पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि राजधानी की कानून व्यवस्था ध्वस्त है और सरकार राजनीति में व्यस्त है। अपना प्रदेश सम्हल नहीं रहा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूसरे राज्य में कांग्रेस का ठेका ले रहे हैं। ताम्रध्वज साहू केवल गृहमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं, व्यवस्था पर…

Read More

विधायक और कलेक्टर की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित: जशपुर कलेक्टर ने सभी लोगों को जिले में शांति बनाएं रखने व सहयोग की अपील की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधायक जशपुर विनय भगत, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत, एसपी राजेश अग्रवाल, एडिशनल एसपी श्रीमती प्रतिभा पांडेय, एसडीएम बालेश्वर राम सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं समाज प्रमुख उपस्थित थे। बैठक में विगत दिवस जिले में  घटित आपराधिक घटना के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस प्रकार की घटना की रोकथाम के लिए समाज प्रमुखों से सुझाव लिए गए। विधायक श्री भगत ने कहा कि…

Read More

गौ मांस बेचने का मामला : जशपुर जिले की सद्भावना बिगाड़ने और अशांत करने वाले असामजिक तत्वों के विरुद्ध हो कड़ी कारवाई- संसदीय सचिव

जशपुर में गौ मांस खुलेआम बेचने की घटना की कड़ी निंदा की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नगर जशपुर में गौ मांस बेचने के प्रकरण में संसदीय सचिव यू डी मिंज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जशपुर जैसी शांत जगह में जहर घोलने का काम कुछ असामाजिक तत्व कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर कड़ी कारवाई की जानी चाहिए. जशपुर में गौ मांस खुलेआम बेचने की घटना की कड़ी निंदा करता हूँ. उन्होंने कहा कि जिले भर में गौ मांस बेचने वालों पर सख़्ती की जानी चाहिए उन्होंने कहा…

Read More

मौसम अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 0.8 मिमी वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 0.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 10 जून तक औसत वर्षा 27.6  मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 0.0 मिमी, मनोरा में 0.0 मिमी, कुनकुरी में 0.0 मिमी, दुलदुला में 0.0 मिमी, फरसाबहार में 5.6 मिमी, बगीचा में 0.5 मिमी, कांसाबेल में 0.0 मिमी, पत्थलगांव में 0.8 मिमी एवं सन्ना में 0.0 मिमी वर्षा हो चुकी है।

Read More

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2022-23 की ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई तक

ड्राफ्ट प्रपोजल 25 जुलाई एवं सेन्सन ऑर्डर लॉक करने हेतु 10 अगस्त 2022 तक तिथि निर्धारित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग मेडिकल, कॉलेज, आई.टी.आई, बी.टी.आई, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक कॉलेज में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों एवं प्राचार्यों, संस्था प्रमुखों आदिवासी विकास विभाग द्वारा सूचित करते हुए बताया गया है कि शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही ीजजचरूध्ध्चवेजउंजतपब.ेबीवसंतीपचण्बहण्दपबण्पद  बेबसाईट पर ऑनलाईन किया जाना है। जिसके लिए विद्यार्थी नवीन एवं…

Read More

जशपुर जिले में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं का किया जा रहा है प्रचार-प्रसार

कला जत्था टीम के माध्यम से लोखण्डी, लोदाम और मनोरा में लोगों को दी जा रही  योजनाओं की जानकारी  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जनसम्पर्क विभाग के दिशा-निर्देश में छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उदे्दश्य से जिले के गांवों एवं हाट बाजारों में कला जत्था के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज वैदही एजुकेशन इंस्टीट्यूट एण्ड रिसर्च टेक्नोलॉजी सोसायटी, के कला जत्था दल द्वारा जशपुर विकासखण्ड के…

Read More

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जशपुर जिले के 172 ग्राम पंचायतों में लगाया गया है सोलर ड्यूल पंप, अब प्रत्येक संयंत्र से 40 से 50 परिवारों को मिल रहा है शुद्ध पेयजल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में  अब तक 172 ग्राम पंचायतों के कुल 402 पारा मोहल्ले एवं टोलों में पेयजल हेतु सोलर ड्यूल पंप की स्थापना की जा रही है। इस योजना के द्वारा प्रति संयंत्र से 40-50 परिवारों को शुद्ध पेयजल उनके घरों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे लोगों तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति आसानी से की जा सके। इसी कड़ी में मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत ओरडीह के मेन बस्ती  में जल जीवन मिषन के अंतर्गत 48 परिवारों को शुद्ध…

Read More

डेयरी उद्यमिता विकास योजना से जशपुर जिले की सारूडीह स्व-सहायता समूह को हर माह हो रही 1 लाख की आमदनी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में स्व-सहायता समूह को विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में वर्ष 2019-20 राज्य पोषित डेयरी उद्यमिता विकास योजना अंतर्गत सारूडीह चाय बगान स्व-सहायता के समूह को कुल तीन इकाई 6 नग गाय  पशुधन विकास विभाग जिला जशपुर की ओर से अनुदान राशि रू. 2.7972 लाख प्रदाय किया गया। समूह के सदस्य ने बताया कि समूह को 6 नग गाय से प्रतिदिन 45 से 50 लीटर दूध प्रतिदिन प्राप्त होता होने लगा।  जिसका विक्रय…

Read More

सामुदायिक बाड़ी से जुड़कर जशपुर जिले की मॉडल गौठान रजौटी के चम्पा स्व-सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से बन रही है सम्बल, 1 लाख 35 हजार प्राप्त कर चुके आमदनी

महिलाओं ने आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन का जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में गौठान के माध्यम से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने विभिन्न प्रकार के आजीविका मूलक योजनाओं से जोड़ा जा रहै। जिससे वे आत्मनिर्भर बन सके और अपने परिवार की आर्थिक मदद प्रदान कर सके। इसी कड़ी में कांसाबेल के मॉडल गोठान ग्राम रजौटी  गौठान की चम्पा स्व-सहायता समूह की महिलाएं मल्टीएक्टीविटी के तहत गोठान की उपलब्ध भूमि में सामुदायिक बाड़ी में सब्जी उत्पादन…

Read More

टाउन हाॅल जगदलपुर में की गई ’’अबुआ दिशुम अबुआ राज बिरसा मुण्डा’’ नाटक की प्रस्तुति, नाटक की जीवंत प्रस्तुति से दर्शक हुए अभिभूत

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जगदलपुर भारत सरकार के दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर के तत्वावधान में बस्तर जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार 9 जून को टाउन हाॅल जगदलपुर में देश के महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा के जीवन एवं संघर्षों पर आधारित ’अबुआ दिशुम अबुआ राज बिरसा मुण्डा’ नाटक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन उपस्थित थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री धर्मपाल सैनी ने किया। कलेक्टर श्री रजत बंसल, दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर के सहायक संचालक श्री गोपाल बेतवा सहित…

Read More