हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने की कोशिश नाकाम: दर्जनों CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने सुलझाई सनसनीखेज वारदात, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

रायपुर : थाना गंज क्षेत्र में दिनांक 28.05.2026 की रात्रि लगभग 12:30 बजे एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। घायल युवक आशीष गरुड को गंभीर अवस्था में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसके बाएं हाथ, बाएं पैर एवं सिर पर गंभीर चोटें पाई गईं। घटना के संबंध में प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना गंज में हत्या के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। उपचार के दौरान घायल आशीष गरुड की स्थिति लगातार गंभीर बनी रही…

Read More

हत्या के दोषियों पर न्याय का बड़ा प्रहार : गवाह पलटे, लेकिन सबूत बोले….17 हत्या मामलों में 29 दोषियों को मिली सख्त सजा, 5 महीने में 29 अपराधियों को भेजा गया सलाखों के पीछे.

सूरजपुर में माननीय न्यायालय ने 17 हत्या के मामलों में 29 अभियुक्तों को सुनाई कठोर कारावास की सजा. सूरजपुर : सूरजपुर जिले में हत्या जैसे गंभीर अपराधों के मामलों में न्यायालयों ने सख्त रुख अपनाते हुए पिछले पांच महीनों में 17 हत्या प्रकरणों के 29 दोषियों को कठोर कारावास की सजा सुनाई है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) लागू होने के बाद वैज्ञानिक, डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर न्यायालयों द्वारा लगातार दोष सिद्ध किए जा रहे हैं। कई मामलों में गवाहों के मुकरने के बावजूद मजबूत साक्ष्यों के आधार…

Read More

सुशासन तिहार बना आजीविका का संबल: मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता, अब बढ़ेगा कारोबार और मजबूत होगी परिवार की आर्थिक स्थिति

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता रायपुर : सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के पात्र व्यक्तियों तक लगातार पहुंचाया जा रहा है। ये शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन का प्रभावी माध्यम सिद्ध हो रहे हैं। इसी कड़ी में, जनपद पंचायत धमधा के ग्राम मलपुरी कला निवासी श्री भरत निषाद के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। श्री निषाद लंबे समय से मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े हैं…

Read More

ट्रिपल इंजन सरकार का विकास मॉडल ज़मीन पर: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने 1 करोड़ 8 लाख रुपये के नए कार्यों की रखी आधारशिला, कोरबा के वार्डों में बदलेगी विकास की तस्वीर

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य उद्योग मंत्री लखनलाल देवंागन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया इन विकास कार्यो का भूमिपूजन रायपुर : नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री जोनांतर्गत वार्ड क्र. 52, 53, 54 एवं 58 में 01 करोड़ 08 लाख रूपये के नये विकास कार्य कराये जायेंगे, आज प्रदेश के उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य तथा…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : ₹6.79 लाख सालाना आय, लेकिन दिखाए सिर्फ ₹75 हजार! फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाकर सरकारी योजना में कराया प्रवेश, जशपुर में शिक्षक पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शासकीय शिक्षक ने फर्जी तरीके से अपनी आमदनी छुपा आय प्रमाण पत्र बना, अपनी पुत्री को जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना के तहत, निःशुल्क कराया था एडमिशन गरीब एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों के अधिकारों का हनन कर योजना का अनुचित लाभ लेने वाले आरोपी शिक्षक को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार। जशपुर : जशपुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में संचालित शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का दुरुपयोग करने वाले एक आरोपी शिक्षक के विरुद्ध जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर…

Read More

चार दशक से अधिक की गौरवशाली प्रशासनिक यात्रा को मिला सम्मानपूर्ण विराम: आईएएस महादेव कावरे को सहकारिता विभाग ने दी भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके योगदान को किया नमन

दीर्घ प्रशासनिक सेवाओं के बाद महादेव कावरे को भावभीनी विदाई सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं रायपुर : आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने पर आज नवा रायपुर में भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सहकारिता विभाग राजपत्रित अधिकारी संघ एवं अपेक्स बैंक एम्प्लाइज यूनियन द्वारा आयोजित इस समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, कुशल नेतृत्व तथा जनहितकारी कार्यों को स्मरण करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी। बीजापुर जिले के मूल निवासी श्री…

Read More

रायगढ़ पुलिस एवं साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई : ओडिशा से आ रहा था नशे का जहर ! रायगढ़ में खपाने से पहले 98 इंजेक्शन के साथ आरोपी तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

“ऑपरेशन आघात” के तहत नशीली इंजेक्शन की तस्करी पर रायगढ़ पुलिस का एक और बड़ा प्रहार ओडिशा से लाकर रायगढ़ में बेचने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 98 प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन जब्त चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई, चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया “ऑपरेशन आघात के तहत नशे के सौदागरों पर लगातार प्रहार, आमजन भी दें सूचना—एसएसपी शशि मोहन सिंह” रायगढ : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा…

Read More

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान, स्मार्ट पंजीयन मॉडल से साकार हो रहा है “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” का विजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में पंजीयन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव सुनील त्रिपाठी, सहायक संचालक जनसंपर्क रायपुर : छत्तीसगढ़ में सुशासन और नागरिक सुविधाओं को केंद्र में रखकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं। इसी दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में पंजीयन विभाग में ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी सुधारों की शुरुआत की गई है। राज्य सरकार का उद्देश्य पंजीयन प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी, तकनीक आधारित तथा नागरिकों के लिए पूरी तरह…

Read More

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान : 13 किलोमीटर पैदल चलकर स्वास्थ्य टीम पहुंची बड़ेपल्ली, 227 ग्रामीणों की जांच

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ के तहत दंतेवाड़ा जिले के सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम 13 किलोमीटर का कठिन पहाड़ी रास्ता पैदल तय कर बैलाडीला क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम बड़ेपल्ली पहुंची और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 227 ग्रामीणों की जांच की गई। इस दौरान मलेरिया, सिकल सेल, हीमोग्लोबिन, मधुमेह, रक्तचाप सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। जरूरतमंद मरीजों को…

Read More

वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर : डोंगनाला का हरिबोल स्वयं सहायता समूह बना महिला सशक्तिकरण का प्रेरक मॉडल

हर्बल उत्पादों के जरिए आत्मनिर्भर बनीं 12 आदिवासी महिलाएं करोड़ों का कारोबार कर रची सफलता की नई इबारत रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी वन धन विकास केंद्र (वीडीवीके) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से कोरबा जिले के कटघोरा वन प्रभाग अंतर्गत डोंगनाला की आदिवासी महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। डोंगनाला का हरिबोल स्वयं सहायता समूह आज हर्बल उद्यमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का एक आदर्श बनकर उभरा है। दिहाड़ी मजदूरी से सफल उद्यमिता तक का सफर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन…

Read More