जिला मुख्यालय जशपुर सहित पूरे थाना/चौकी क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया, जशपुरनगर में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, कलेक्टर जशपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकगण सहित अधिकारी/कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्रायें बहुत संख्या में उपस्थित रहे, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों द्वारा रक्षित केन्द्र जशपुर में एकता के प्रतीक केबरूप में वृक्षारोपण किया गया, लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी एवं देश की एकता-अखंडता हेतु उनके योगदान पर प्रेरणादायक उद्बोधन कर जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को प्रशस्ति…
Read MoreCategory: होम
आस्था और भक्ति का संगम : जशपुर में होगी श्री श्याम बाबा के जन्म दिवस की धूम, इत्र वर्षा और 56 भोग से सजेगा जशपुर, कल मनाया जाएगा श्याम प्रभु का भव्य जन्म दिवस.
जय श्री श्याम : श्री श्याम बाबा का मनाया जाएगा कल भव्य जन्म दिवस. जन्म उत्सव में भजन संध्या, 56 भोग, श्याम रशोई और इत्र वर्षा का किया गया है आयोजन. जशपुर के पवन भूमि से बाबा को मीठे-मीठे भजनों से लगाए जाएंगे अरदास. जशपुर : जशपुर की पवित्र भूमि पर कल श्री श्याम बाबा का भव्य जन्म दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर कॉलेज रोड, जशपुरनगर में भजन संध्या, 56 भोग, श्याम रसोई और इत्र वर्षा का आयोजन होगा। भक्तगण बाबा को मीठे भजनों से अरदास लगाएंगे और सभी…
Read Moreशोध से शिखर तक: आईआईएम रायपुर में ‘पुस्तक लेखन कार्यशाला’ में उभरे अकादमिक लेखन के नए आयाम, स्प्रिंगर नेचर व आईआईएम बंगलूरु के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, अनुसन्धान, प्रकाशन तथा पुस्तकालय समिति द्वारा आयोजन भारतीय प्रबन्ध संस्थान बंगलूरु के प्राध्यापकों तथा स्प्रिंगर नेचर के प्रमुख सम्पादकों द्वारा विशेषज्ञ व्याख्यान उद्देश्य: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं एएसीएसबी अभिलक्ष्यों के अनुरूप शैक्षणिक लेखन एवं प्रकाशन को प्रोत्साहन रायपुर : भारतीय प्रबन्ध संस्थान रायपुर द्वारा “पाठ्यपुस्तकों एवं संदर्भ ग्रन्थों के लेखन के माध्यम से विद्वत्-पूँजी सृजन” विषय पर पुस्तक लेखन कार्यशाला का आयोजन 29 अक्तूबर 2025 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, अनुसन्धान, प्रकाशन एवं पुस्तकालय समिति के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोजित चट्टोपाध्याय थे।…
Read Moreकुनकुरी क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी सौगात — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईब व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए दी 37 करोड़ 9 लाख रुपए की मंजूरी, क्षेत्र के किसानों ने जताया आभार.
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में एक और बड़ा कदम उठाते हुए जशपुर जिले के विकासखंड कुनकुरी की ईंब व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के लिए ₹37 करोड़ 09 लाख 63 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। इस स्वीकृति से कुनकुरी क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधे लाभ मिलेगा।योजना के पूर्ण होने के बाद 3323 हेक्टेयर के विरुद्ध 1453 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे फसलों की…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम की सौजन्य मुलाकात, जनजातीय विकास पर हुई विस्तृत चर्चा
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री जुएल ओराम का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री श्री जुएल ओराम से छत्तीसगढ़ में जनजातियों के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने श्री ओराम को राज्य में आदिवासी समुदाय के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सहित समग्र विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की…
Read Moreआंवला नवमी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया पूजन, बोले – वृक्ष हमारी समृद्धि और संस्कृति के आधार हैं
रायपुर : आंवला नवमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ आंवला वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने आंवला नवमी के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में आंवला वृक्ष को दिव्य और औषधीय गुणों से युक्त माना गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आंवला नवमी, जिसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है, धन, आरोग्य और समृद्धि…
Read Moreअब सरपंच भी बनेंगे गणतंत्र दिवस के वीआईपी! केंद्र सरकार देगी उन पंचायतों को सम्मान, जिन्होंने बदली विकास की तस्वीर
केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में 90 प्रतिशत से अधिक कवरेज वाली पंचायतों के सरपंच गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में होंगे सम्मानित हर जिले से दो सर्वश्रेष्ठ पंचायतों का किया जायगा चयन जशपुर : केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में “संतृप्ति” यानी पात्र लाभार्थियों का 90 प्रतिशत या उससे अधिक कवरेज करने वाले पंचायतों के सरपंचों को भारत सरकार के द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के दिन विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा चयन के लिए नौ प्रमुख योजनाओं को चिन्हित…
Read Moreगुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान — एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल, नए छत्तीसगढ़ की झलक देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुए प्रभावित
एकता नगर (गुजरात) : गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज आयोजित एकता परेड में इस वर्ष छत्तीसगढ़ की झांकी “बस्तर की धरती – संस्कृति, सृजन और प्रगति की गाथा” ने सभी का मन मोह लिया। यह झांकी छत्तीसगढ़ के जनजातीय जीवन, परंपराओं और विकास यात्रा का जीवंत प्रतीक बनकर उभरी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने परेड में सम्मिलित सभी झांकियों का अवलोकन किया और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलकियों की सराहना की। प्रधानमंत्री की उपस्थिति में प्रदर्शित छत्तीसगढ़…
Read More‘भारत की ताकत हमारी एकता’ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में दौड़ लगाकर दिखाया राष्ट्रभक्ति का जोश, बच्चों संग लिया अखंड भारत का संकल्प
विविधता में एकता ही भारत की असली ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रनायकों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े हमारी भावी पीढ़ी – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ:स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों के साथ ‘एकता दौड़’ में हुए शामिल राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा…
Read Moreराज्योत्सव और रायपुर बंद के मद्देनज़र पुलिस सतर्क — आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने अधिकारियों की ली बैठक, दिए सख्त निर्देश
31 अक्टूबर को रायपुर बंद के आह्वान पर पुलिस की बड़ी तैयारी — बदमाशी, हुल्लड़बाज़ी करने वालों पर टूटेगा कानून का शिकंजा रायपुर : आगामी राज्योत्सव के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा कल दिनांक 31.10.2025 को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना द्वारा रायपुर बंद के आह्वान के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा आज दिनांक 30.10.2025 को सिविल लाईन स्थित सी/04 भवन के सभाकक्ष में रायपुर के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों की बैठक…
Read More