वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹16,390 करोड़ का जीएसटी संग्रह, दर्ज की गई 18 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि रायपुर, 3 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य ने कुल ₹16,390 करोड़ का जीएसटी राजस्व संग्रह कर देशभर में सबसे अधिक 18 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर दर्ज की है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को जीएसटी राजस्व वृद्धि के मामले में पूरे देश में पहले स्थान पर स्थापित करती है। इस क्रम में महाराष्ट्र 16% और तमिलनाडु…
Read MoreCategory: होम
बच्चों के लिए खास! आंगनबाड़ी भवन को बनाया जाएगा सुंदर और आकर्षक, कलेक्टर ने हर्रापाठ आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आदेश
बच्चों को आकर्षित करने सुंदर कलाकृति करने के निर्देश जशपुर 2 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने मनोरा विकास खंड के ग्राम हर्रापाठ में नव निर्माण आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करके सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के लिए आंगनबाड़ी में आकर्षक रूप से रंग रोगन करे और उनके बौद्धिक विकास के लिए भी दिवाल पर चित्रकला करने के निर्देश दिए हैं ताकि बच्चे आंगनबाड़ी के प्रति आकर्षित हो सके जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार…
Read Moreसरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल! जशपुर कलेक्टर ने मनोरा अस्पताल में मरीजों से जाना उनका अनुभव
जिन मरीजों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उनका कार्ड बनवाने के निर्देश जशपुर 2 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने मनोरा विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जिन मरीजों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। उनका कार्ड बनवाने के भी निर्देश दिए हैं। आयुष्मान से कितने मरीजों का ईलाज किया जा रहा है। इसकी भी जानकारी ली। कलेक्टर ने भर्ती मरीजों से चर्चा करके बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की…
Read Moreएक कदम इंसानियत की ओर! मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने दिव्यांग लूखनू राम को व्हीलचेयर देकर बढ़ाया आत्मनिर्भरता का हौसला
दिव्यांग लूखनू राम ने खुशी जाहिर कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर, 02 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय शासन की योजनाओं का आम जनता को लाभ दिलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही असहाय, पीड़ितों और जरूरतमंदों को हर संभव मदद करने प्रयासरत है, ताकि समाज के हर वर्ग को न्याय और विकास का लाभ मिल सके। इसी कड़ी में आज कैंप कार्यालय में एक दुर्घटना की वजह से चलने फिरने में असमर्थ तहसील कुनकुरी के अंतर्गत ग्राम सेन्द्रीमुण्डा निवासी लूखनू राम को व्हील चेयर और…
Read Moreमुन्ना भाई स्टाइल में बड़ा फर्जीवाड़ा : परीक्षा में नकल का नया पैंतरा, पहचान बदली, फोटो बदला लेकिन पुलिस की नजर से नहीं बच सके आरोपी, जीजा की जगह साले ने दी परीक्षा, आरोपी जीजा-साला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल.
थाना पुसौर में अमन सारथी और यादराम सारथी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 82/2025, धारा – 318(4), 319(2), 61(2), 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़. 2 अप्रैल 2025 : पुसौर थाना क्षेत्र में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां दसवीं की ओपन परीक्षा में एक युवक ने फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस‘ की तर्ज पर अपने साले को अपनी जगह परीक्षा देने भेज दिया। मगर उसकी यह चालाकी ज्यादा देर तक छिपी नहीं रह सकी और स्कूल प्रशासन की सतर्कता से परीक्षा कक्ष में ही फर्जीवाड़े का…
Read Moreपहाड़ी इलाकों में ही नहीं, अब जशपुर में भी उग रहे हैं सेब और नाशपाती! कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने खेती का किया निरीक्षण..जानिए कैसे बदल रही किसानों की जिंदगी !
सेब की खेती के लिए जशपुर की जलवायु उपयुक्त, 208 किसान कर रहे फलों की खेती फलों की खेती के साथ मेथी,टमाटर, धनिया,अदरक हल्दी की भी खेती करते हैं किसान जशपुर 2 अप्रैल 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने मनोरा विकास खंड के ग्राम पंचायत करदना में किसानों के द्वारा सेब और नाशपाती की खेती का अवलोकन किया। किसानों से फसल के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों को शासन की सभी महत्वपूर्ण योजना का लाभ देने के भी निर्देश दिए।…
Read Moreजशपुर में सांप के काटने से युवक की मौत, परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत!
जशपुर, 02 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम टांगरगांव निवासी अजीत चौहान का सांप के काटने से 29 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी जमुना देवी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर : प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश का सुनहरा अवसर, 20 अप्रैल को होगी परीक्षा – जानें जरूरी निर्देश!
प्राक्चयन परीक्षा 20 मार्च को, प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाईट से कर सकते हैं डाउनलोड जशपुर, 02 अप्रैल 2025/ प्रयास बालक व कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्राक्चयन परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail पर क्लिक करके 03 से 20 मार्च 2025 तक डाउनलोड कर सकते है। प्रवेश हेतु परीक्षा 20 अप्रैल .2025 दिन रविवार को समय 09.00 बजे उपस्थिति व रिपोर्टिंग तथा कक्ष परीविक्षक द्वारा प्रातः 09.30 बजें से 10.00 बजें तक परीक्षार्थी के ओएमआर सीट भराया जाना है, तथा परीक्षा प्रारंभ एवं…
Read Moreप्रेम संबंध बना जानलेवा : युवक की हत्या, युवक की हत्या कर फरार हुए भाई, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर.
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तराईमार की घटना, पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध क्रमांक 85/2025 दर्ज. रायगढ़. 2 अप्रैल 2025 : धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तराईमार में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आज थाना धरमजयगढ़ में एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी और थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम द्वारा प्रेस कांफ्रेस कर घटना और आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई,…
Read Moreकुनकुरी डेम सफाई घोटाला! 97 लाख की योजना पर सवाल, फाइलें गायब – कौन है जिम्मेदार? नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने भ्रष्टाचार का किया खुलासा, पारदर्शिता की कमी पर उठाए गंभीर सवाल, सीएम विष्णुदेव साय से की हस्तक्षेप की मांग….पढ़ें पूरी खबर….देखें विडिओ…!!
बिना जलशोधन संयंत्र लगाए सफाई का दिखावा, अधिकारियों की मिलीभगत से हो रही घोटालेबाजी! कुनकुरी, 2 अप्रैल 2025 : नगर पंचायत कुनकुरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनयशील ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कुनकुरी डेम की सफाई में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह कार्य जनता के पैसे की बर्बादी है और इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। डेम सफाई में अनियमितताओं का आरोपविनयशील ने बताया…
Read More