अस्पताल के सभी डॉक्टरों की सूची लगाने, डाइट चार्ट का कड़ाई से पालन करने, साफ-सफाई सहित पार्किंग व्यवस्था को दुरूस्त करने के दिए निर्देश जशपुर, 06 दिसंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने गत दिवस पत्थलगांव के सिविल अस्पताल, सह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के हरेक कमरे एवं वार्डों में जाकर व्यवस्थाओं का जाएजा लिया और मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली इलाज और अन्य सेवाओं के संबंध में चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों से भी चर्चा कर अस्पताल में मरीजों के…
Read MoreCategory: होम
दुलदुला में बैंक मेला: महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
ग्रामीण बैंक दुलदुला, पतराटोली और एसबीआई दुलदुला से बैंक लिंकेज में 116 समूहों को 2 करोड़ 4 लाख और मुद्रा लोन में 30 समूह को 41 लाख रूपए किया गया वितरण बैंक लिंकेज एवं मुद्रा लोन वितरण में प्रगति लाने सभी विकासखण्ड में बैंक मेला का किया जाएगा आयोजन जशपुर, 06 दिसम्बर 2024 / छ.ग. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत् इस वित्तीय वर्ष में गठित-पुर्नगठित स्व-सहायता समूहों की आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाना है। राज्य कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में…
Read Moreपत्नि की हत्या करने का फरार आरोपी पति मनी राम को जशपुर पुलिस ने डाल्टनगंज-झारखंड से किया गिरफ्तार
पारिवारिक विवाद में लात, घूसे एवं डंडे से मारकर पत्नी की हत्या कर फरार चल रहा आरोपी पति, मनी राम उम्र 50 साल निवासी टुकुपखना पाकरगांव थाना पत्थलगांव के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 234/2024 भा.न्या.सं. की धारा 103(1) का अपराध दर्ज। जशपुर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव के मर्ग क्र. 117/2024 धारा 194 बीएनएसएस की मृतिका चांदवती बाई उम्र 45 साल निवासी टुकुपखना पाकरगांव के मर्ग जांच एवं गवाहों के कथन पर आरोपी मनी राम द्वारा पारिवारिक बातों पर से घटना दिनांक 01.11.2024 को…
Read Moreआंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती: जशपुर में 7 दिसंबर को कार्यशाला
जशपुर, 06 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की नियुक्ति के संबंध में 07 दिसम्बर को प्रातः 11.00 बजे जिला पंचायत जशपुर के सभा कक्ष में कार्यशाला आयोजित किया गया है। महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उक्त कार्यशाला में आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया में गठित मूल्यांकन समिति के सदस्यों को उपस्थित होने के लिए कहा है।
Read Moreअवैध कोयला ईंट भट्ठा में खपाने की सूचना पर पुलिस की कड़ी कार्यवाही : 2 टन कोयला सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार.
प्रकरण में धारा 35(3) बीएनएसएस के अंतर्गत की गई कार्यवाही. सूरजपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कारोबार पर शत्-प्रतिशत अंकुश लगाने के सख्त निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए थे, जिसके बाद से ही पुलिस सक्रियता के साथ कार्यवाही करने में लगी हुई है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 04 दिसंबर 2024 को थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम तिवरागुड़ी चोरकीपानी के प्रियांशु गुप्ता के ईंट भट्ठा में अवैध रूप से आमगांव साल्ही खदान से कोयला चोरी कर ईंट भट्ठा में खपाने…
Read MoreBREAKING : जशपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, साईंटांगरटोली का कुख्यात गौतस्कर समशेर अली पशु तस्करी करते रंगे हाथ गिरफ्तार
आरोपी गौ-तस्कर समशेर अली उर्फ सल्लु शाह के विरूद्ध गौ-तस्करी के मामले में पूर्व से स्थाई वारंट भी जारी था समशेर अली उर्फ सल्लु शाह के विरूद्ध पूर्व में थाना कांसाबेल में अप.क्र. 115/21 छ.ग.कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध. आरोपी समशेर अली उर्फ सल्लु शाह उम्र 35 साल निवासी साईंटांगरटोली थाना लोदाम के विरूद्ध पुनः चौकी आरा में छ.ग.कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध…
Read Moreडाकघर शाखा में गबन करने वाले आरोपी तत्कालीन डाकपाल को किया गया गिरफ्तार
आरोपी द्वारा डाक विभाग के विभिन्न खातों में जमा की गई ₹1,71,400 राशि का किया गया गबन विभिन्न आरडी खातों में जमा किए गए राशि को खाते में जमा ना कर आरोपी द्वारा कर लिया गया गबन बलौदाबाजार-भाटापारा/ प्रार्थी योगेश्वर गोधलेकर उप संभागीय निरीक्षक डाकघर बलौदाबाजार द्वारा थाना गिधपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया की आरोपी सतपाल बांधे तात्कालिक शाखा डाकपाल तेलासी एवं वर्तमान डाक सहायक प्रधान दुर्ग द्वारा विभिन्न ग्राहकों द्वारा पोस्ट ऑफिस में खुलवाये गए आरडी खाता में जमा की गई कुल राशि ₹1,71,400 को पोस्ट ऑफिस खाते…
Read Moreमवेशी तस्करी के फरार आरोपी को पकड़ने में थाना बम्हनीडीह/सायबर टीम पुलिस को मिली सफलता : कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर. आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10, पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ), एवं BNS की धारा 325 के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर. गिरफ्तार आरोपी तौफिक कुरैशी उर्फ अदनान पिता शमीम अहमद कुरैशी उम्र 23 साल निवासी राजा तालाब शिव मंदिर के पास रायपुर थाना सिविल लाइन जिला रायपुर. जांजगीर-चांपा : दिनांक 13 नवंबर 2024 को सुबह थाना बम्हनीडीह/सायबर टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी…
Read Moreपुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जिले के 2 आदतन अपराधी को किया गया जिला बदर
आदतन अपराधी संतोष कुमार पाडे एवं कृष्णा उर्फ सोनू चतरे को किया गया जिलाबदर “आपरेशन विश्वास” के तहत बदमाशों पर हो रही लगातार कार्यवाही, कई अन्य बदमाशों के ऊपर कार्यवाही प्रक्रिया में बलौदाबाजार-भाटापारा / “आपरेशन विश्वास” के तहत आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले में बदमाशों पर लगातार कार्यवाही हो रही हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा जिले के 02 आदतन अपराधी को 01 वर्ष की कालावधि के…
Read Moreथाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही : लोन में सब्सिडी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार…कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
आरोपियों के विरुद्ध धारा-420, 34, 120बी भादवि 318 (4), 3(5) BNS के अंतर्गत की गई कार्यवाही. जांजगीर-चाम्पा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी देवप्रसाद साहू निवासी तिलाई थाना जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी दिनेश सरकार, प्रमोद अग्रवाल, अभिजीत बंछोर व उसके साथियों द्वारा नमो एग्रीकल्चर प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी देवेंद्र नगर रायपुर में मछली व मोती पालन करने के लिए लोन लेने से 60% प्रतिशत सब्सिडी दिलाने के नाम पर वर्ष 2023 में अलग-अलग…
Read More