रायपुर, 27 नवंबर 2024/ राज्यपाल रमेन डेका ने अपनी संवेदनषीलता का परिचय देते हुए नक्सली हिंसा में घायल हुए कांकेर जिले के जिला रिजर्व फोर्स के दो जवानों श्री खिलेष्वर गावड़े और श्री हिरामन यादव को बेहतर ईलाज के लिए 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है। इसके अलावा सषस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर संचालनालय सैनिक कल्याण बोर्ड को 2 लाख रूपए की राषि भी स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है। उन्होंने आम जनता से भी 7 दिसम्बर को मनाए जाने वाले…
Read MoreCategory: होम
धान खरीदी: जशपुर जिले में अब तक 23914.80 क्विंटल हुई धान की खरीदी, केन्द्रों में खरीदी व्यवस्था से किसानों में खुशी का माहौल
मुख्यमंत्री ने पूरा किया वादा, वादा के अनुरूप किसानों से खरीदी हो रही धान – किसान गणेश यादव जशपुर, 27 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 मे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जिले में निरंतर जारी है और अब जिले के उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक लगातार बढ़ने लगी है। जिले में अब तक 23914.80 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। आज कुनकुरी विकासखण्ड के सेन्द्रीमुण्डा निवासी कृषक गणेश यादव अपना धान बेचने धान उपार्जन केन्द्र नारायणपुर पहुचे। उन्होंने बताया कि नारायणपुर…
Read Moreजशपुर नगरीय क्षेत्र में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जशपुर, 27 नवंबर 2024/ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने आज पूरे भारत में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरूआत की। इसका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक और शिक्षित करना है। इसी परिप्रेक्ष्य में आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन मे जशपुर नगरीय क्षेत्र में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत जय हो कार्यक्रम से जुड़े एनएसएस स्वयं सेवको द्वारा शहर में रैली निकालकर बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता…
Read Moreसंविधान दिवस: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
जशपुर, 27 नवम्बर 2024/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में 26 नवम्बर 2024 को संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती काजल राय संरक्षक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना के द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य श्री बी.के.गुप्ता, सुश्री नेहा जुनेजा, श्रीमती अरपा फातमा, सुश्री स्नेहा बसाक, श्रीमती स्नेहलता एवं संस्था के शिक्षकगण उपस्थित थे। इस दौरान सभी छात्राओं ने प्रार्थना सभा…
Read Moreथाना सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही : डंडा,बेल्ट, राड से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…न्यायालय के समक्ष किया गया प्रस्तुत.
आरोपियों द्वारा शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सकरी के पास प्रार्थी एवं उसके अन्य दो साथियों के साथ की गई मारपीट. थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 871/2024 धारा 296,115(2), 351(2), 3(5),309(6) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर की जा रही है विवेचना. आरोपियों के नाम – 1.अक्षय गिरी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बनगबौद थाना लवन 2.सोनू यदू उम्र 22 वर्ष निवासी इंदिरा कॉलोनी बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार-भाटापारा : दिनांक 24 नवंबर 2024 को प्रार्थी गोविंद राम रात्रे निवासी ग्राम दतान (प) द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत करते हुए थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट…
Read Moreजशपुर : जिले स्तरीय आधार ऑपरेटर्स का प्रशिक्षण हुआ आयोजित, नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये दस्तावेजों किया गया है जारी
नियम से अधिक शुल्क एवं ग़लत दस्तावेज अपलोड किए जाने पर आधार ऑपरेटर पर होगी कार्यवाही जशपुर, 27 नवम्बर 2024/ ज़िला कार्यालय के मंत्रणा सभागार में चिप्स कार्यालय अन्तर्गत संचालित समस्त आधार केंद्रों के ऑपरेटर्स को ज़िला स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, भारत सरकार, यूआईडीएआई अथॉरिटी के प्रतिनिधि के द्वारा आधार पंजीकरण एवं आधार कार्ड में सुधार हेतु नियमों एवं दस्तावेजों में किए गये बदलाव के बारे में जानकारी दी गई। वर्तमान में नये आधार पंजीकरण एवं आधार में त्रुटि सुधार हेतु नये दस्तावेजों की…
Read Moreशासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में मनाया गया संविधान दिवस
जशपुर 27 नवम्बर 2024/ शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुरनगर में संविधान दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान कुंडली, सोनीपत हरियाणा द्वारा अपने प्रमुख कार्यक्रम, ग्राम दत्तक ग्रहण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इस अवसर पर निफ्टेम कुंडली के वीएपी के मेंटर प्रो. प्रसन्न कुमार ने कहा कि संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है, जिस दिन 1949 में भारत का संविधान अपनाया गया था। यह अंततः 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ,…
Read Moreथाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस की कार्यवाही : धारदार चाकू से वार कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार…पेश किया गया न्यायालय में.
आरोपी द्वारा ग्राम ढाबाडीह में पुरानी रंजिश को ले कर सीने एवं पेट में चाकू से वार कर पहुंचाई गई गंभीर चोट. आरोपी- सोहन ध्रुव उर्फ बड़े उम्र 26 साल निवासी ग्राम ढाबाडीह थाना भाटापारा ग्रामीण. थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 618/2024 धारा 109 बीएनएस पंजीबद्ध कर की गई विवेचना. बलौदाबाजार-भाटापारा : दिनांक 26 नवंबर 2024 को प्रार्थी हेमराज डहरिया निवासी ढाबाडीह द्वारा थाना भाटापारा ग्रामीण में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 25 नवंबर 2024 की रात्रि 9:40 बजे लगभग इसका पुत्र रितेश डहरिया मोटर साइकिल से किराना…
Read Moreरात्रि गश्त में सक्रिय जशपुर पुलिस ने चोरों को दबोचा, चोरी के दो बड़े मामले का हुआ खुलासा : चंदन चोरी और मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी गिरफ्तार
आराम निवास जशपुर के बागान से चंदन पेड़ काटकर चोरी करने वाले 3 अन्तर्राज्यीय आरोपी जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों से चोरी का चंदन लकड़ी, लोहे का आरी इत्यादि जप्त, चंदन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 हजार रू. की, शिलाजीत बचने के बहाने दिन में करते थे रेकी, फिर रात में तस्करी का कार्य करते थे, आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अप.क्र. 277/24 भा.न्या.सं. की धारा 303(2) का अपराध पंजीबद्ध, बाहरी फेरी वालों से रहे सावधान, संदेह होने पर तत्काल देवें पुलिस को सूचना, तपकरा…
Read Moreई-रिक्शा चालक का अपहरण कर हत्या का प्रयास : पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार…घटना में प्रयुक्त कार और डंडा बरामद…पढ़ें पूरा मामला.
सरगुजा में सड़क विवाद ने लिया खूनी रूप, ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा आरोपियों क़े कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार एवं डंडा किया गया बरामद, थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपियों के विरुद्ध की गई कड़ी वैधानिक कार्यवाही. गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही. थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 291/24 धारा 140(1), 109, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की गई विवेचना. अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त…
Read More