थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस की सक्रियता से जिला बेमेतरा क्षेत्र की दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल किया गया बरामद…सकुशल किया गया परिजनों के सुपूर्द.

पेट्रोलिंग टीम को खोखली बाईपास के पास ग्राम भ्रमण/पेट्रोलिंग के दौरान मिली थी दोनों नाबालिग बालिकाएं. पेट्रोलिंग टीम द्वारा तुरंत बालिकाओं के परिजनों एवं बेमेतरा पुलिस से संपर्क कर उनके परिजनों को यथा स्थिति से कराया गया अवगत. संपूर्ण प्रक्रिया के पश्चात दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल किया गया उनके परिजनों के सुपूर्द. बलौदाबाजार-भाटापारा. ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अवैधानिक कार्यों में लिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है, साथ ही “विजिबल पुलिसिंग” के अंतर्गत संपूर्ण थाना क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग…

Read More

जशपुर के स्वयंसेवी संस्था और समाजसेवी लोगों ने बढ़-चढ़कर जनजातीय गौरव दिवस में आम नागरिकों के लिए फल फूल पेयजल और नाश्ते की उत्तम व्यवस्था की

जशपुर 15 नवम्बर 24/ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जशपुर जिले में जनजातीय गौरव दिवस “माटी के वीर पदयात्रा ” का आयोजन किया गया था। कार्यकम को सफल बनाने में जिले के अधिकारी कर्मचारी और जशपुर जिले के स्वयंसेवी संस्था, समाजसेवी संस्था और रेड क्रॉस के साथ अन्य  समाज सेवी लोगों ने यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों के लिए पेयजल की व्यस्था फल फूल ,केला , चना और गुड़ सहित खाने और जलपान की उत्तम व्यवस्था की गई थी। जिससे यात्रा में शामिल लोगों को किसी प्रकार…

Read More

कलेक्टर ने जनजातीय गौरव दिवस “माटी के वीर” पदयात्रा के सफल संचालन के लिए जशपुर वासियों को दिया धन्यवाद

जशपुर 15 नवम्बर 24/ विगत दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस “माटी के वीर” पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आम नागरिकों , स्वयंसेवी संस्था , समाजसेवी जनप्रतिनिधि, पत्रकार गण ,सम्मानित अतिथियों और कार्यक्रम में शामिल सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनजाति गौरव दिवस का यह भव्य कार्यक्रम सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचा, इसके लिए सभी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने सभी विशिष्ट अतिथियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपने बहुमूल्य समय…

Read More

जशपुर में बुलेट वाहन ठगी मामले में फरार बुलेट शोरूम मैनेजर बैकुण्ठपुर से हुआ गिरफ्तार : जाली दस्तावेज से फायनेंस कराकर वाहनों को अन्य लोगों को विक्रय कर दिए थे ठगी को अंजाम

ठगी का फरार सहआरोपी बुलेट शोरूम मैनेजर मनीष डेविड मुख्य आरोपी शाहरूख खान से दस्तावेज एवं अन्य डाटा प्राप्त कर कूटरचना कर अनेकों वाहन का फायनेंस कराया है, सरगना शाहरूख खान एवं साथी वसीम अकरम को पूर्व में चौकी कोतबा द्वारा गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को जप्त किया जा चुका है, चौकी कोतबा थाना बागबहार में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 124/2024 धारा 420, 467, 468, 471, 379, 34 भा.द.वि. का अपराध दर्ज, सरगना शाहरूख खान के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली अंबिकापुर एवं थाना…

Read More

JASHPUR CRIME : फरसाबहार में जियो टावर से चोरी कर सामान की बिक्री करने वाला आरोपी विदिशा से गिरफ्तार… भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

चोरी के फरार आरोपी भुपेन्द्र डांगी को विदिशा (म.प्र.) से पकड़कर लाई जशपुर पुलिस, आरोपी जियो टॉवर में लगे विभिन्न सामान की चोरी कर कबाड़ियों को कर दिया करता था बिक्री, आरोपी से चोरी का कुछ सामान को पूर्व में किया जा चुका है जप्त, थाना फरसाबहार में आरोपी भुपेन्द्र डांगी उम्र 31 साल निवासी किशनौदा थाना गंजबासौदा जिला विदिशा (म.प्र.) के विरूद्ध अपराध क्रमांक 17/23 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध दर्ज. जशपुर. प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि…

Read More

नगरीय निकाय निर्वाचन 2024 : जशपुर जिले में निर्वाचक नामावली तैयार करने संशोधित कार्यक्रम जारी

जशपुर, 15 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 1 अक्टूबर 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए पूर्व जारी कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए नगर पालिका निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्वाचक नामावली तैयार करने के संशोधित कार्यक्रम अंतर्गत दावे तथा आपत्तियां 13 नवम्बर 2024 से प्राप्त की जाएगी। दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 नवम्बर 2024 अपरान्ह 3 बजे  तक है। दावे-आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि 24 नवम्बर 2024, प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक…

Read More

बाल दिवस : धनागर प्राथमिक शाला के बच्चों को एडिशनल एसपी ने शिक्षा और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक.

वी क्लब स्माइल ने बाल दिवस पर बच्चों का कराया नि:शुल्क रक्त परीक्षण. रायगढ़. शासकीय प्राथमिक शाला धनागर में बाल दिवस के अवसर पर वी क्लब स्माइल द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्री रामगोपाल करियारे ने बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने उन्हें अच्छे और बुरे स्पर्श के बारे में समझाया और इस प्रकार की घटनाओं से निपटने के लिए उन्हें शोर मचाकर सहायता प्राप्त करने या सुरक्षित स्थान…

Read More

हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं जीवन में उल्लास भी भरती हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री शामिल हुए महादेव घाट के कार्तिक पुन्नी मेला में रायपुर, 14 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी रायपुर के पवित्र खारून नदी के तट महादेव घाट पहुंचकर श्री हाटकेश्वर महादेव और मां काली के दर्शन किए। उन्होंने श्री हाटकेश्वर महादेव और मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने पवित्र महादेव घाट में कार्तिक स्नान के लिए जुटे श्रद्धालुओं का अभिवादन कर सभी को कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर…

Read More

राज्य की नई औद्योगिक नीति को हमने रोजगार परक बनाया है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

इस नीति में निर्धारित है विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का लक्ष्य    रोजगार प्रशिक्षण के लिए प्रति माह प्रतिव्यक्ति 15 हजार रूपए का मिलेगा अनुदान राज्य के युवाओं को उद्योगों में रोजगार देने के लिए प्रोत्साहन मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य के नई औद्योगिकी नीति 2024-30 को किया लांच रायपुर, 14 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम नवा रायपुर के मेफेयर रिसार्ट में छत्तीसगढ़ राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 को लांच किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने इस नई नीति को रोजगार परक और विजन-2047…

Read More

जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव-2024 : एक मंच पर दिखी विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों की अनूठी झलक

देश भर से आए नर्तक दलों ने बिखेरी आदिवासी लोक नृत्यों की छटा रायपुर 14 नवम्बर 2024/ राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव में विभिन्न राज्यों से आए लोक नर्तक दलों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सिक्किम, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, नागालैण्ड, उत्तरांचल, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, दमन दीव, गुजरात और राजस्थान के जनजातीय समूह ने पारंपरिक लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी। लोक नृत्य महोत्सव…

Read More