समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस जशपुर ब्लॉक के ग्राम हाथीसार पंहुचकर ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, एसपी राजेश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना सहित अन्य फ्लैग शीप योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने…
Read MoreCategory: जशपुर
कलेक्टर ने जशपुर के पर्यटन स्थल देशदेखा का किया आकस्मिक निरीक्षण, पर्यटकों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
पर्यटन स्थल की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे- कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस जशपुर जनपद के किनकेल पंचायत स्थित देशदेखा पर्यटन स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक जशपुर राजेश अग्रवाल, जनपद सीईओ प्रेम सिंह मरकाम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने देशदेखा पर्यटन स्थल स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस हेतु स्थल की नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां आने वाले…
Read Moreपुलिस विभाग में हुआ तबादला : 9 पुलिस अधिकारियों की हुई नवीन पदस्थापना, जशपुर में डी. रविशंकर होंगें नए पुलिस अधीक्षक….देखे पूरा आदेश…
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा 7 जुलाई को जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित भारतीय पुलिस सेवा एवं राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को नवीन पदस्थापना देते हुए आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार जशपुर जिला के नये पुलिस अधीक्षक भारतीय पुलिस सेवा के 2009 बैच के अधिकारी डी. रविशंकर होंगें। देखे पूरा आदेश….
Read Moreघरेलू विवाद में पत्नी की लकड़ी डंडा से मारकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा किया गया जप्त
बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरपानी की घटना, गिरफ्तार आरोपी असारू राम को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है आरोपी के विरुद्ध थाना बगीचा में अपराध क्रमांक 110/2022 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आलोक राम उम्र 18 साल निवासी डूमरपानी ने दिनांक 06 जुलाई 2022 को थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसकी मां मृतिका उम्र 46 साल आरोपी असारू राम को दूसरा पति बना कर रखी है…
Read Moreनाबालिग घर से निकली और हो गई लापता, पुलिस ने सायबर सेल की मदद से ढुंढा तो पता चला दुष्कर्म की पूरी घटना….आरोपी पर पुलिस से पास्को एक्ट का मामला दर्ज कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में…..
16 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर, अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी परमेश्वर बरगाह को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना पत्थलगांव में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 187/2022 धारा 363, 366(क), 376(2)(एन) भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र निवासी प्रार्थी पिता ने दिनांक 08.06.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 07.06.2022 को किसी कार्य से घर से बाहर निकली…
Read Moreभूमि विवाद में जमीन मालिक परिवार पर सामूहिक प्राणघातक हमला करने वाले तीन महिलाओं सहित आठ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल..!
खेत-डांड़ में हल चलाने की बात को लेकर एक राय होकर डंडा, तीर-धनुष, बिसार, सौर प्लेट लोहा से मारपीट कर, अमर्यादित व्यवहार कर, धमकी देते हुये जान से मारने की नियत से प्राणघातक चोट पहुंचाने वाले 05 पुरूष एवं 03 महिला को थाना बगीचा पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना बगीचा में आरोपीगण कन्दरू राम, रामदेव राम, बिफना राम, रामसाय राम, कलुआ राम एवं अन्य 03 महिलाओं के विरूद्ध अपराध क्रमांक 108/2022 धारा 147, 148, 149, 294, 506 (बी), 323, 307 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर पुलिस…
Read Moreजमीन को लेकर चल रहा था पड़ोसी से विवाद, अकेला बैठा देख डंडे से इतना मारा की हो गई मौत, पुलिस ने हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार….कुनकुरी के रायकेरा ग्राम का मामला….पढ़े पूरी खबर….
पुआल रखने व रास्ता देने की बात पर बांस लकड़ी डंडा से मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपी को कुनकुरी पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा किया गया जप्त आरोपी भरत राम के विरुद्ध थाना कुनकुरी में अप.क्र.135/2022 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यू ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.07.2022 के दोपहर में शिवराम रौतिया उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम रामसागर अपने घर के पास स्थित…
Read Moreआईटी की कार्रवाई से भाजपा के आरोपों की हुई पुष्टि – भरत सिंह सिसोदिया
कांग्रेस के राज में पूरे प्रदेश में आपराधिक तत्व, कानून व्यवस्था पर हो गए हैं हावी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी नहीं, राजनीतिक गिरोह है। इसमें कोल, रेत, गांजा, दवा माफिया से होने वाली काली कमाई को बांटने के लिए लोग आपस में भिड़तें हैं। रायपुर में मुख्यमंत्री के उप सचिव, सूर्यकांत तिवारी और उनके पार्टनर के खिलाफ की गई आईटी की कार्रवाई के बहाने भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा हमला करते हुए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भरत सिंह सिसोदिया ने उक्त बातें कहीं। उन्होनें कहा कि…
Read Moreजिला परियोजना समन्यक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता फील्ड वर्कर हेतु 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मई 202 को अनुसूचित जाति एवं अन्य वन परम्परागत वन निवासी, वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम, 2006 एवं नियम, 2007 यथा संशोधित नियम 2012 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में मानव संसाधन के रूप में, जिला परियोजना समन्वयक के 01 एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता फील्ड वर्कर के 01 पद की नियुक्ति हेतु सूचना प्रकाशित किया गया था। सहायक आयुक्त ने बताया कि निर्धारित अवधि तक प्राप्त आवेदन…
Read More‘‘दामिनी’’ एप्प लोगो को बचायेगा आकाशीय बिजली से बिजली गिरने से पहले मिल सकेगी जानकारी, किसानों को मिलेगा मौसम पूर्वानुमान की जानकारी
एप्प को प्ले स्टोर से किया जा सकता है डाउनलोड समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अब आकाशीय बिजली गिरने से पहले ही लोगों को सूचना प्राप्त हो सकेगा। साथ ही किसान घर बैठे मौसम की पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त करेंगे। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान पुणे द्वारा मोबाइल एप्प ‘‘दामिनी’’ लांच किया गया है। जिससे आकाशीय बिजली गिरने की अलर्ट मिलने के साथ ही किसानों को मौसम के हर पल की जानकारी मिलेगी। इस एप्प से खेतों में काम कर रहे किसानों या खुले…
Read More