गुस्से में आकर घर में रखे लोहे का टांगी से अपने दामाद के सिर में वारकर हत्या करने वाले आरोपी बहादुर राम को चौकी सोनक्यारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

चौकी सोनक्यारी थाना सन्ना में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 14/2022 धारा 302 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध।  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.01.2022 को प्रार्थी अजीत कुजूर उम्र 35 साल निवासी घाघरा का थाना बगीचा में जाकर सूचना दिया कि मृतक वाल्टर कुजूर दिनांक 12.01.2022 को घाघरा गांव में एक व्यक्ति की शादी में गया हुआ था, शादी में हड़िया एवं शराब पीकर शाम 06ः30 बजे घर वापस आते समय रोड किनारे पक्की नाली में गिरने से उसके सिर में चोंट लगने…

Read More

युवती को शादी करने का झांसा देकर विगत 4 वर्षों से दुष्कर्म करने के आरोपी चंदन ताम्रकार को थाना कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

थाना कुनकुरी में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 18/2022 धारा 376(2)(एन) भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध   सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी, घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अंबिकापुर जिला सरगुजा छ.ग. की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने थाना अंबिकापुर में दिनांक 13.12.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इसे पूर्व परिचित कुनकुरी निवासी चंदन ताम्रकार द्वारा वर्ष 2018 से शादी करने का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया एवं अब शादी करने से इंकार कर अपनी शादी किसी अन्य जगह तय कर रहा है। घटना स्थल थाना कुनकुरी…

Read More

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री प्राणशंकर मिश्र को उनके घर पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री प्राण शंकर मिश्र के घर पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए और नमन करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री प्राण शंकर मिश्र ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया श्री मिश्र 93 वर्ष के थे और  लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे बिते शुक्रवार 4 फरवरी को शाम को उनका निधन हो गया…

Read More

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्राण शंकर मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जशपुर निवासी प्राण शंकर मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मिश्र ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Read More

जशपुर कलेक्टर और एसपी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्राण शंकर मिश्र के निधन पर व्यक्त किया शोक और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री प्राण शंकर मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है | उन्होंने कहा कि श्री मिश्र ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है| स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी जशपुर निवासी प्राण शंकर मिश्र का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। वे करीब…

Read More

जल जीवन मिशन के तहत चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण समुदाय के हितग्राही लेंगे भाग ग्रामीण क्षेत्रों की वाटर सप्लाई में ग्राम पंचायत व समुदाय की अहम भूमिका

07 से 10 फरवरी तक होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,   जशपुर, ” हर घर जल ” क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से उपलब्ध कराने हेतु केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। जिसके तहत सभी गाँवों में पाइप जलापूर्ती के माध्यम से “हर घर नल से जल” उपलब्ध कराया जाना है। ” हर घर जल ” का रख – रखाव व संचालन की पूर्ण जिम्मेदारी समुदाय व ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की होगी । जिसके तहत पूरे…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने विभिन्न विकासखण्डो के धान खरीदी केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण, धान खरीदी के आखिरी दिनों में भी किसानों को किसी प्रकार की नही होनी चाहिए परेशानी – कलेक्टर

अंतिम चरणों में अवैध धान की खेप पर रोक लगाने के लिए विक्रय हेतु आने वाले किसानों का भौतिक सत्यापन करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज  जशपुर, मनोरा, कुनकुरी सहित अन्य विकासखण्डो के धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण  कर धान उर्पाजन केन्द्र में अब तक हुए धान खरीदी, टोकन वितरण, बारदाना उपलब्धता, मिलर्स द्वारा धान उठाव एवं किसानों को राशि भुगतान के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली।  इस अवसर पर संबधित विकासखण्ड के अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, समिति प्रबंधक उपस्थित थे।…

Read More

जशपुर जिले में एक तिहाई क्षमता के साथ खुलेंगे पुस्तकालय, कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा अनिवार्य

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने कोरोना वायरस (कोविड-19) एवं नये वेरियण्ट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु  आम जनता के सार्वजनिक गतिविधियों पर आगामी आदेश पर्यन्त युक्तियुक्त प्रतिबंध अधिरोपित किये  है। उन्होंने अधिरोपित प्रतिबंधों की समीक्षा करते हुए उपरोक्त आदेश कंडिका 10 में आंशिक संशोधन कर जशपुर जिले में पुस्तकालयों को आगामी आदेश तक एक तिहाई क्षमता के साथ कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए शर्त संचालित करने कहा है। उन्होंने कहा कि आदेश की शेष शर्त यथावत् रहेगी।

Read More

धान खरीदी किसानो ने साझा किये अपने अनुभव, किसान हरीश पैंकरा ने कहा धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नही हुई वहीं धान खरीदी केन्द्रों में अच्छी व्यवस्था से संतुष्ट कृषक भक्तुसाय पैंकरा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी के लिए किसानों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी नही हो रही है। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में 07 फरवरी 2022 तक किसानों से धान खरीदी की जा रहे है ताकि जिले के ऐसे किसान जिन्होंने अपना धान समिति में विक्रय नहीं कर पाए है वे भी आसानी से केन्द्र में अपने धान का विक्रय कर सकेगें। इसी कड़ी में फरसाबहार…

Read More

जशपुर जिले में किसानों से धान खरीदी करने हेतु की गई है उत्तम व्यवस्था, जिले के किसान धान विक्रय कर जाहिर कर रहे है अपनी प्रसन्नता

टोकन प्राप्त करने, धान की तोल करने सहित अन्य सहायता खरीदी केंद्र में प्राप्त हुई – किसान जगेश्वर जिले में धान खरीदी के आखिरी दिनों में भी किसानों का रखा जा रहा पूरा ध्यान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में समर्थन मूल्य पर 01 दिसम्बर 2021 से किसानों से धान खरीदी की जा रही है। जिसके लिए जिले में समिति के माध्यम से किसानों के लिये सभी व्यवस्था प्रदान की गई है। किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं…

Read More