मनरेगा से बनी डबरी बदल रही किसानों की जिंदगी, कृषक अयोध्या खेती एवं मछली पालन कर व्यतीत कर रहे एक खुशहाल जीवन

डबरी निर्माण से खेती के साथ ही मछली पालन एवं साग-सब्जियों का उत्पादन कर अर्जित कर रहे अतिरिक्त आमदनी- किसान अयोध्या किसान अयोध्या ने डबरी निर्माण के लिए प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को दिया सहृदय धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत् हर हाथ को काम प्रदान कर ग्रामीणों की जिंदगी सतत बदल रही है। मनरेगा से जुड़कर ग्रामीणों को जो आर्थिक संसाधन प्राप्त हुए हैं, उनसे  उनकी आर्थिक स्थिति में में काफी वृद्धि हुई हैं। गांव-गांव में मनरेगा से ज्यादा से ज्यादा…

Read More

जशपुर जिला पुलिस एवं जिला व्हॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान में ”विष्वास अभियान“ के अन्तर्गत रक्षित केन्द्र जशपुर में व्हॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें ले रही भाग, जिसमें जशपुर अनुभाग (रानीदाह) में 03 टीम, कुनकुरी अनुभाग (ईब) में 03 टीम, पत्थलगांव अनुभाग (किलकिला) में 03 टीम, बगीचा अुनभाग (कैलाश) में 03 टीम साथ ही जिला पुलिस बल, सी.आर.पी.एफ. 81 वीं वाहिनी मुख्यालय, सीएएफ पण्डरापाठ एवं नगरसेना की 01-01 टीम है। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला पुलिस एवं जिला व्हॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान में ”विश्वास अभियान“ के अन्तर्गत आज दिनांक 19 दिसम्बर रविवार को रक्षित केन्द्र जशपुर में व्हॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता की शुरूआत की गई। व्हॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का…

Read More

जशपुर जिला स्तरीय परामर्शदात्री की बैठक 21 दिसम्बर को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के अध्यक्षता में आगामी 21 दिसम्बर 2021 को जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की तिमाही बैठक आयोजित की गई है। उक्त बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दोपहर 3.00 बजे आयोजित होगी। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

Read More

जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के चेक पोस्ट पर अपने ड्यूटी से नदारत 10 कर्मचारियों को नोटिस जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी केन्द्रों में अवैध धान की आवक पर रोक हेतु धान उपार्जन तिथि से खरीदी पूर्ण होने तक पडोसी राज्यों से राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राजकीय राजमार्ग के अतिरिक्त ग्रामीण सड़कों द्वारा भी धान लाकर खरीदी केन्द्रों में विक्रय की आशंका के कारण अन्य राज्यों से धान के आवक रोके हेतु चेक पोस्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। फरसाबहार एसडीएम मो. शबाद खान ने 10 कर्मचारियों को अपने ड्यूटी ने नदारत पाए जाने…

Read More

जशपुर जिला परिवहन विभाग द्वारा सदभावना भवन, जनपद पंचायत फरसाबहार में लर्निंग लाइसेंस शिविर का किया गया आयोजन, शिविर में कुल प्राप्त 263 आवेदन का लर्निंग लाइसेंस बनाकर दिया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में और जिला परिवहन अधिकारी के दिशा-निर्देश में परिवहन कार्यालय द्वारा आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चालक के लिये चालक लाइसेंस धारित करने हेतु सदभावना भवन, जनपद पंचायत फरसाबहार में 17 दिसम्बर 2021 को लर्निंग लाइसेंस हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि शिविर में कुल 263 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 263 का निराकरण करक के लर्निंग लाइसेंस प्रिंट कर आवेदकों को प्रदाय किया गया।

Read More

अंशु तिर्की ने विकास प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित पुस्तिका पाकर हुई खुश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,  जशपुर. छत्तीसगढ़ शासन के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर के द्वारा जिला मुख्यालय में 17 से 18 दिसंबर को दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी और विकास प्रदर्शनी लगाई गई है प्रदर्शनी के दूसरे दिन जशपुर विकास खंड के बिजली टोली निवासी अंशु तिर्की ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित जनमन, किसानों खेतिहर मजदूरों को न्याय, आदिवासी हित सबसे आगे, बिजली बिल हाफ आदि पुस्तिका पाकर का खुश हो गई और कहा कि उनको आगे प्रतियोगी…

Read More

जशपुर जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी लगाकर लोगों को दी जा रही है विभागीय योजनाओं की जानकारी

खरमन राम ने कहा कि प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिली है अब अपने गांव में जाकर अन्य लोगों को भी देगें जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर द्वारा  जिला मुख्यालय के महाराज चौक में फोटो प्रदर्शनी एवं एलईडी के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में छायाचित्र लगाकर लोगों को दी जा रही है। साथ ही विभाग के द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित पत्रिका जन-मन, आदिवासी हित सबसे आगे,  एतिहासिक जीत को सलाम, बिजली…

Read More

जोहार जशपुर के अन्तर्गत जशपुर जिले में तीन दिवसीय नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का किया गया शुभारंभ

खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने एवं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का किया गया अपील 19 दिसम्बर को खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जोहार जशपुर के अन्तर्गत जिले के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने एवं खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए 03 दिवसीय नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का विगत दिवस किनकेल घाटी के उपरी मैदान में शुभारंभ किया गया। इस अवसर डिप्टी कलेक्टर पोषक चौधरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जशपुर प्रेम सिंह मरकाम सहित जनप्रतिनिधि…

Read More

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के 3 वर्ष के कार्यकाल को भाजपा नेताओं ने बताया विश्वासघात, बदहाली और निकम्मेपन के तीन साल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जशपुर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैजान सरवर खान द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस शासन के 3 वर्ष पूरे होने पर बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीन ऐसे काले अध्याय जैसे इससे पहले कभी नही हुए। छत्तीसगढ़ क्या भारत के इतिहास में आजतक ऐसा कभी नही हुआ जब एक साथ 14 सौ से अधिक संख्या में आरक्षि बलों ने अपने हथियार शासन को जमा करा दिए हों। धूर नक्सल प्रभावित बस्तर के…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात, 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पत्थलगांव विधायक राम पुकार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की । प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को उनके 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी । प्रतिनिधियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए आभार पत्र सौंपकर मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। साथ ही उन्होंने पत्थलगांव क्षेत्र के युवा लेखक श्री श्रेयांश मित्तल द्वारा लिखित पुस्तक ‘हौसलों की उड़ान’ की प्रति भी भेंट की । इस…

Read More