जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 03 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।  जिसमें सर्पदंश से मनोरा तहसील के ग्राम कुचीकोना बहेरना निवासी स्व. रामसाय की मृत्यु 31 जुलाई 2021 हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री राजेन्द्र राम हेतु 4 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम खोंगा निवासी स्व. अर्जुन राम की मृत्यु 27 जून 2021 को…

Read More

जशपुर जिले में सड़क दुर्घटना के मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एसडीएम पत्थलगांव ने सड़क दुर्घटना के मामले में मृतक के निकटम वारिसान हेतु 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। जिसके तहत पत्थलगांव विकासखंड के स्व. गौरव अग्रवाल की सड़क घुर्टना में मृत्यु 15 अक्टूबर 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटम वारिस मृतक के माता श्रीमती मीना अग्रवाल हेतु 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर जिला स्तरीय मद्य निषेध दिवस समारोह का आयोजन 18 दिसम्बर को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अपर कलेक्टर आई.एल. ठाकुर के दिशा-निर्देश में समाज कल्याण विभाग द्वारा 18 दिसम्बर 2021 को बाबा गुरू घासीदास जी की जयती के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित संगम चौक दरबारी टोली जशपुर में मध्यान्ह 12.00 बजे ब्व्टप्क्.19 के सुरक्षा मानको का पालन करते हुए जिला स्तरीय मद्य निषेध दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में जशपुर नगरपालिका क्षेत्र में निवासरत जन सामान्य को मद्यपान, नशापान के विरुद्ध प्रोत्साहित करने तथा नशामुक्ति संकल्प एवं शपथ पत्र पर हस्ताक्षर…

Read More

जशपुर जिले में 15 नवम्बर से देशव्यापी ए.एच.डी.एफ किसान क्रेडिट कार्ड हेतु चलाया जा रहा अभियान

अभियान के अन्तर्गत जिले के पशुपालन से जुडे प्रत्येक किसान को लीड बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवा के अधिकारी जी.एस.तंवर ने बताया कि प्रदेश में 15 नवम्बर 2021 से विशेष क्रेडिट कार्ड अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के पशुपालन से जुडे प्रत्येक किसान को लीड बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। केसीसी हेतु पशुपालक अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड, व्होटर आई डी एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ आवेदन कर सकते हैं। जिससे…

Read More

मुख्य सचिव ने की अंतर जिला कस्टम मिलिंग और धान संग्रहण की समीक्षा, धान के परिवहन एवं मिलिंग के समन्वय पर हुई चर्चा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने विगत दिवस खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीदी और अंतर जिला कस्टम मिलिंग के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों से जानकारी ली। बैठक में मुख्य रूप से कम संग्रहण क्षमता वाले जिलों के धान कस्टम मिलिंग के लिए दूसरे जिलों में भेजे जाते है उनके बीच धान के परिवहन, मिलिंग आदि के समन्वय पर चर्चा हुई। श्री जैन ने कस्टम मिलिंग के लिए दूसरे जिलों में भेजे जाने वाले धान की…

Read More

राज्य शासन के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिला मुख्यालय जशपुर के महाराजा चौक पर जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाया गया छायाचित्र विकास प्रदर्शनी, विधायक विनय भगत ने छायाचित्र विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

हमारा जशपुर विकास की राह पर चल पड़ा है, सबके साथ सबके विकास को आगे बढ़ाना है- विनय भगत लोगों को छ.ग. शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, राज्य शासन के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर द्वारा जिला मुख्यालय के महाराजा चौक में 17 से 18 दिसम्बर 2021 तक दो दिवसीय  छायाचित्र विकास प्रदर्शनी लगाई गई है। जशपुर विधायक विनय भगन ने आज छाया चित्र विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और लोगों को शासन के  3…

Read More

जशपुर पुलिस का अवैध शराब एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही का चला अभियान, जिले के थानों में चली समंस व वारंट तामीली की कार्यवाही

मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्ग 05 प्रकरणों में कार्यवाही कर शमन शुल्क 1300 रूपये वसूल की गई है, अवैध शराब के विरूद्ध 10 प्रकरण में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई,  दिनांक 16 दिसम्बर को जिला जशपुर के विभिन्न थाना व चौकी में समंस-34, जमानती वारंट-21 एवं गिरफ्तारी वारंट-15 की तामीली किया गया, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल के निर्देशन में जिले भर में अभियान चलाकर मोटर व्हीकल एक्ट, अवैध शराब व समंस वारंट तामीली की कार्यवाही की गई। मोटर व्हीकल एक्ट के…

Read More

जोहार जशपुर के अन्तर्गत नॉक फुटबॉल मैच 17,18 एवं 19 दिसम्बर को किलकेल के आटापाठ मैदान में होगा आयोजन, खेल के सफल आयोजन के लिए अधिकारी कर्मचारियों की लगाई गई ड्यटी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला प्रशासन जशपुर के द्वारा जोहार जशपुर के अंतर्गत जिले के युवाओं के कलात्मक, रचनात्मक, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं पर्यटन  जैसे विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत जिला फुटबॉल एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जशपुर के किनकेल घाटी के आटापाठ में 17, 18 एवं 19 दिसम्बर 2021 को प्रातः 9.30 बजे से नॉक आउट फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया हैं। उक्त कार्यक्रम हेतु अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें सहायक जिला क्रीडा अधिकारी पी.सिदार, को नोडल अधिकारी बनाया…

Read More

कलेक्टर ने लोकनिर्माण विभाग के कार्यो की ली समीक्षा बैठकए कार्यों को निर्धारित समयावधि के साथ पूर्ण करने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें-कलेक्टर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में लोकनिर्माण विभाग के विभागीय कार्याें की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर अखिलेश साहू, जशपुर एवं पत्थलगांव अनुभाग के कार्यपालन अभियंता, समस्त एसडीओ, उप अभियंता सहित निर्माण इकाई उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत भवन, सड़क सहित सेतु निर्माण के अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में अनुपस्थित एवं निर्माण…

Read More

जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने फरसाबहार विकासखंड के गौठान सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मंडावी ने आज फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अमडीहा, समडमा, बाबूसाजबहार, भेजरीडाड, अंकिरा और फरसाबहार के गौठान, चारागाह, सामुदायिक शौचालय, डबरी सहित अन्य विभिन्न निर्माण कार्याे का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत फरसाबहार के सीईओ उपस्थित थे। सीईओ श्री मंडावी ने मनरेगा योजनांतर्गत निर्मित डबरी निर्माण और फरसाबहार के सामुदायिक शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए हैं। उन्होंने फरसाबहार के…

Read More