जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखंड के पत्थलगांव तहसील के ग्राम बहनाटांगर निवासी स्व. मतिया की मृत्यु मधुमक्खी काटने के कारण 09 फरवरी 2022 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र अगस्तुत केरकेट्टा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। 

Read More

वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 919.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 919.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 19 सितम्बर तक औसत वर्षा 965.1 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 9.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1122.5 मिमी, मनोरा में 896.6 मिमी, कुनकुरी में 1005.5 मिमी, दुलदुला में 850.1 मिमी, फरसाबहार में 737.0 मिमी, बगीचा में 970.4 मिमी, कांसाबेल में 770.9 मिमी, पत्थलगांव में 904.7 मिमी…

Read More

शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में तृतीय सेमेस्टर में लेटरल एन्ट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु किया जाएगा ऑनलाईन काउंसलिंग

प्रथम चरण 20 से 23 सितम्बर तक एवं द्वितीय चरण 06 से 7 अक्टूबर तक होगा काउंसलिंग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जशपुर में संचालित त्रिवर्षीय डिप्लोमा के तृतीय सेमेस्टर में लेटरल एन्ट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसलिंग आयोजित किया है। जिसके अंतर्गत् प्रथम चरण 20 सितंबर से 23 सितम्बर 2022 तक एवं द्वितीय चरण 06 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2022 तक काउंसलिंग किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार जो द्विवर्षीय आई.टी.आई. एवं 12वीं (गणित विषय के साथ)…

Read More

मोबाईल एप्प के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु जशपुर जिले के सभी विकासखण्डों में व्हीएलई व स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में आपके द्वार आयुष्मान 3.0 के तहत जिले के छूटे हुए हितग्राहियों का मोबाईल  एप्प के माध्यम से पंजीयन करने हेतु सभी विकासखण्डों के व्हीएलई व स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण में उपस्थित सभी लोगों को एप्प के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि मोबाइल एप्प  में फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से केवल आधार कार्ड नंबर डालकर व्यक्ति की पहचान की जा सकती है। इस मोबाइल  एप्प के माध्यम से हितग्राही स्वयं…

Read More

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर (भा.पु.से.) नें बस एजेंट एवं ऑटो चालकों की ली मीटिंग, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश : झारखंड एवं दूसरे प्रदेश से आकर वाहन चलाने वालों का पुलिस व्हेरीफिकेशन जरूरी

मीटिंग में परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग से भी अधिकारी सम्मिलित हुये, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा कार्यालय में जिले में कार्य कर रहे बस एजेंट एवं ऑटो चालकों की मीटिंग ली गई, उक्त मीटिंग में परिवहन विभाग, यातायात विभाग एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ऑटो चालकों को संबोधित कर मुख्य रूप से ऑटो वाहन की पार्किंग, सीटिंग व्यवस्था, वाहन के कागजात एवं शराब पीकर वाहन चलाने के नुकसान के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। झारखंड एवं दूसरे…

Read More

बुलेट मोटरसाइकिल से गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 21 किलो 55 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ एक रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल की गई जप्त

आरोपीगण गांजा को ओडिशा से तस्करी कर छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तरप्रदेश लेकर जा रहे थे, दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्जापुर के रहने वाले हैं आरोपियों के कब्जे से 21 किलो 55 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत लगभग 2,10,000/- रूपये (दो लाख 10 हजार रुपये), एक रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल कीमत 2,17,000 /- रूपये जप्त किया गया आरोपियों के विरुद्ध थाना तपकरा में अपराध क्रमांक 120/2022 धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट का अपराध किया गया पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 17…

Read More

स्कूली शिक्षा के साथ साथ सरस्वती शिशु मंदिर कुनकुरी में अब विद्यार्थियों को मिलेगी कम्प्यूटर, संगीत एवं स्पोकन इंग्लिश की शिक्षा : सांसद गोमती साय ने कक्षाओं का किया शुभारंभ कहा विद्यालय संघर्षों में मार्ग नही भटकने की शिक्षा प्रदान करता है

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी नगर के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में रविवार को प्रयोगशाला के साथ कम्प्यूटर शिक्षा, संगीत शिक्षा, स्पोकन इंग्लिश की कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद गोमती साय सम्मिलित हुई। कार्यक्रम में बाल शिक्षण समिति के अध्यक्ष विश्म्भर दयाल अग्रवाल, जिला प्रतिनिधि राजीव रंजन नन्दे, घनश्याम अग्रवाल, शिवकुमार बंग, मनोज अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, रवि जैन, आदि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सांसद गोमती साय ने समारोह को संबोधित…

Read More

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा का जशपुर जिला भाजपा ने किया शुभारंभ

जिला स्तर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 150 यूनिट रक्तदान के साथ समस्त मंडलों में किया गया पौधा-रोपण समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसी तारतम्य में जशपुर जिला भाजपा ने भी आज युवा मोर्चा के बैनर तले जिला स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें लगभग 150 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके साथ ही भाजपा ने जिले के सभी मण्डलों में वृक्षारोपण का भी…

Read More

जशपुर जिला प्रसाशन ने जिले के विद्यालय प्रबंधक को दी समझाईश, स्कूली बसों का संचालन रखें दुरुस्त, नाबालिग वाहन चालकों पर लगाए रोक, नियमों का करायें पालन

माननीय सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन अनुसार दिए गए निर्देशों के अनुपालन में विद्यालय प्रबंधक, स्कूल बसों के संचालकों की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिनांक 17.09.2022 को जिला कलेक्टर रितेश अग्रवाल जशपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी.रविशंकर की उपस्थिति में ली गई बैठक। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर के द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से विद्यालय प्रबंधकों को समझाईश देते हुए कहा कि स्कूली बच्चों को परिवहन करने वाले वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाये और नाबालिग छात्र-छात्राएं स्कूटी, मोटरसाइकिल…

Read More

जशपुर जिले में स्वच्छ अमृत महोत्सव पर नगर पंचायत बगीचा के कर्मचारियों और युवा मितान क्लब के सदस्यों ने पर्यटन स्थल राजपुरी की साफ सफाई की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में स्वच्छ अमृत महोत्सव के अवसर पर जशपुर विकास और नगर पंचायत बगीचा में कर्मचारियों और राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने पर्यटन स्थल राजपुरी वॉटरफॉल परिसर की साफ सफाई की गई साथ ही नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने जशपुर के तालाब की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया इस अवसर पर सीएमओ बगीचा निलेश केरकेट्टा और युवा मितान क्लब के सदस्यगण उपस्थित थे।

Read More