समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 268.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 27 जुलाई तक औसत वर्षा 489 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 268.4 मिमी, मनोरा में 281.2 मिमी, कुनकुरी में 271.2 मिमी, दुलदुला में 247.2 मिमी, फरसाबहार में 253.7 मिमी, बगीचा में 337.5 मिमी, कांसाबेल में 154.7 मिमी, पत्थलगांव में 298.8 मिमी एवं सन्ना में 304.7 मिमी वर्षा हो चुकी है।…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
जिले में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत प्रशिक्षण की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के मंत्रणा सभाकक्ष में जिला कौशल विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत के अंतर्गत हुनर मंद युवाओं को उनकी रूचि के अनुसार प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए है। ताकि युवा रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने शासकीय आई टी आई एवं सम्मिलित अन्य शासकीय विभागों को जल्द ही वीटीपी के रूप में पंजीकृत होने के निर्देश…
Read Moreजशपुर जिले में गरिमामय एवं परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा हरेली त्यौहार, युवाओं में पर्व के लोकप्रियता के प्रति दिखा उत्साह
प्रदेश सरकार ने गरिमा और परंपरा के साथ हरेली पर्व मनाकर त्यौहार की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ाया- व्याख्याता राजेन्द्र प्रेमी स्थानीय लोक गायक चंदन दास ने गीत के माध्यम से पर्व की महत्ता का किया गुणगान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक त्यौहार हरेली को बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। हरेली छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्व है। यह किसानों का त्यौहार है। किसान खेती उपकरणों का पूजा करते है। घरों में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाए जाते है। प्रदेश सरकार द्वारा अपने…
Read Moreराजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना अंतर्गत जशपुर जिले में प्राप्त नए आवेदनों के सत्यापन पश्चात पंचायत स्तर पर सूची का किया गया प्रकाशन
प्रकाशित सूची के सम्बंध में ग्राम पंचायत द्वारा 13 अगस्त 2022 तक मंगाए गए दावा आपत्ति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत् पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी, हाट पहरिया, बाजा मोहरिया को भी शामिल करते हुए आवेदन स्वीकृत करने कहा गया है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने उक्त योजना के तहत् सभी पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए है। इस हेतु सभी पंचायतों में सरपंच सचिवों के माध्यम से सर्वे कराकर पात्र हितग्राही से आवेदन लिए गए…
Read Moreजशपुर जिले के समस्त पंजीकृत कृषक 31 जुलाई से पहले अपना ई-केवाईसी पूर्ण कराएं, किसानों के लिए 3 दिन का समय शेष
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिले के पंजीकृत समस्त किसानों का ई-केवाईसी पूर्ण कराने का अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है। उप संचालक कृषि ने जिले के शेष पंजीकृत कृषकों से अपील करते हुए कहा कि किसान स्वयं पीएम किसान पोर्टल पर जाकर या अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्रों से संपर्क कर निर्धारित समयावधि में ई-केवाईसी पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले किसानों को सम्मान निधि की अगली किस्त की राशि का भुगतान नहीं हो पाएगा।…
Read Moreनगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा द्वारा जशपुर जिले के विभिन्न संस्थानों व दुकानों को सुरक्षा के संबंध में दी जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नगर सेना अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मुख्यालय रायपुर से प्राप्त निर्देशानुसार जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्रीमती योग्यता साहू ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपतकालीन सेवा अधि 2018 अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न व्यापारिक संस्थानों जैसे होटल, शो रूम, मोटर पार्ट्स, टायर ,फर्नीचर इत्यादि दुकानों का अग्नि सुरक्षा संबंधी निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान दुकान संचालकों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित जानकारी विस्तार से प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त सभी दुकान संचालकों को अग्निशमन यंत्र लगाने की अनिवार्यता संबंधी…
Read Moreहरेली तिहार पर जशपुर जिले के गौठानों में होगी पारंपरिक कार्यक्रमों की धूम, गेड़ी दौड़, फुगड़ी, भौंरा, रस्साकसी आदि की होंगी स्पर्धाएं
चीला, बड़ा, सोहारी, गुलगुला भजिया जैसे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से महकेंगे गोठान जशपुर जिले के गौठानों में हरेली त्यौहार हर्षोंल्लास के साथ मनाया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर हरेली-तिहार छत्तीसगढ़ राज्य का पहला त्यौहार है, जो छत्तीसगढ़ की ग्रामीण कृषि संस्कृति, परंपरा एवं आस्था से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य के तीज-त्यौहार, परंपरा एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने की पहल के चलते हरेली सहित अन्य तिहार जैसे पोला-तीजा, छेर-छेरा पुन्नी आदि का आयोजन बीते तीन सालों से बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसका…
Read Moreजशपुर जिल के 1700 किसान नाशपाती की खेती से हो रहे लाभान्वित, नाशपाती की मांग अन्य राज्यों के साथ बड़े शहरों में भी
किसान विरेन्द्र साल में नाशपाती से 3 लाख की कर रहे आमदनी किसान आज अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवनयापन कर रहे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर साग-सब्जी के साथ चाय, काजू, मिर्च, टमाटर, आलू और नाशपाती की अच्छी खेती करते हैं। बगीचा विकास खंड क्षेत्र के पठारी क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर नाशपाती की पैदावार हो रही है। और किसानों को इससे अच्छा मुनाफा भी मिल रहा है। जिससे उनका जीवन स्तर ऊंचा उठ रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रहे है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में…
Read Moreसंत अन्ना की पुत्रियों के धर्मसंघ की धर्मबहनें दुर्गसम क्षेत्रों में भी लोगों का निस्वार्थ सेवाएं दे रही – विशप स्वामी
जुबली समापन समारोह के साथ धर्मसंघ स्थापना दिवस महागिरजा कुनकुरी में धूमधाम से मनाया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी संत अन्ना की पुत्रियों के धर्म संघ की स्थापना की 125वीं जयंती के जुबली समापन तथा धर्मसंघ की स्थापना दिवस रोजरी की महारानी महागिरजा कुनकुरी में उत्साहपूर्वक मनाया गया। धार्मिक विधान में पवित्र मिस्सा सम्पन्न कराये गये जिसका मुख्य अनुष्ठाता जशपुर धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष एम्मानुएल केरकेट्टा डी.डी. थे तथा लोयोला कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर फादर ऑस्कर तिर्की, फादर जेरोम मिंज एवं अन्य पुरोहितों ने सहयोग दिया। बिशप ने प्रवचन संदेश…
Read Moreकर्मचारियों अधिकारियों ने किया स्वच्छता सत्याग्रह : सरकार की नीति और नीयत पर वक्ताओं ने प्रश्न चिन्ह लगाया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर दो सूत्रीय मांग देय तिथि से केंद्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता को लेकर घोषित चार चरण के आंदोलन के तृतीय चरण में दूसरे दिन भी कुनकुरी विकासखंड के खेल मैदान स्थित धरना स्थल में समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जहाँ सरकार की नीति और नीयत पर वक्ताओं ने प्रश्न चिन्ह लगाया वहीं धरना स्थल के आस पास की साफ सफाई कर…
Read More