सांसद गोमती साय ने एक ही दिन में पांच बेटियों के साथ हुए अनाचार को लेकर कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल : जशपुर अपराध के मामले में अब अपराधपुर बन चुका है – गोमती साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर सांसद गोमती साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का शांत इलाका जशपुर अब अपराधपुर बन गया है। जिस तरह से एक ही दिन में पांच बेटियों के साथ अनाचार के मामले सामने आया है वह बेहद ही दुखद व चिंताजनक है। आखिरकार इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है और पुलिस की कार्यवाही कहीं भी न्यायसंगत नहीं दिखती है। यही कारण है कि कांसाबेल थाना क्षेत्र में सामूहिक अनाचार के एक मामले में आरोपी द्वारा दबाव डालकर पीड़िता को इस मामले में कुछ न बताने…

Read More

सहायक शिक्षक एल.बी. एवं प्रभारी प्रधान पाठक रामकृष्ण यादव को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने विकासखण्ड कुनकुरी के शासकीय प्राथमिक शाला पोखराटोली के सहायक शिक्षक एल.बी. एवं प्रभारी प्रधान पाठक रामकृष्ण यादव को छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उन्होंने बीईओ कुनकुरी एवं कार्यालय थाना प्रभारी कुनकुरी द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया संबंधित द्वारा अपराधिक एवं अमर्यादित कृत्य करना सही पाया गया है। संबंधित का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़  सिविल सेवा आचरण  नियम 1965 के  सर्वथा विपरीत है एवं कदाचरण की श्रेणी में…

Read More

वर्षा अपडेट 11 जुलाई: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 136.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 136.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 11 जुलाई तक औसत वर्षा 309.9 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 104.3 मिमी, मनोरा में 169.4 मिमी, कुनकुरी में 114.5 मिमी, दुलदुला में 156. मिमी, फरसाबहार में 136 मिमी, बगीचा में 191.8 मिमी, कांसाबेल में 46.2 मिमी, पत्थलगांव में 124.9 मिमी एवं सन्ना में 185.8 मिमी वर्षा हो चुकी है।…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें  पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के ग्राम गाला निवासी जगत राम की मृत्यु 25 अप्रैल 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पुत्री चन्द्रावती, सावित्री पुत्रवधू, पुत्र  क्लेशवर  हेतु 4 लाख एवं मनोरा  तहसील के ग्राम गोरियाटोली निवासी महिका भगत  की मृत्यु 21 मार्च 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम…

Read More

सहायक शिक्षक एलबी अजय बड़ा को किया गया निलंबित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने फरसाबहार विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला रेंगारमुण्डा के सहायक शिक्षक एलबी अजय बड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उन्होंने श्री बड़ा को स्कूली समय पर बच्चों को पढ़ाने के समय सोते हुए पाये जाने की शिकायत पर यह कार्यवाही की है। उन्होंने बताया कि बीईओ फरसाबहार द्वारा प्रकरण का जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में संकुल शैक्षिक समन्वयक लवाकेरा एवं प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला रेंगारमुण्डा के बयान के आधार पर संबंधित द्वारा उक्त कृत्य…

Read More

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में 24 घंटे दी जा रही चिकित्सा सेवाएं: घायल युवक के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने की दृष्टिगत बेहतर उपचार हेतु उच्च स्वास्थ्य संस्था में किया गया रेफर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड कांसाबेल में विगत 28 जून को बटईकेला में सड़क दुर्घटना में घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में भर्ती कराया गया था। जहाँ युवक का प्राथमिक उपचार केंद्र में उपस्थित डॉक्टर द्वारा किया गया। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य उपचार हेतु युवक को उच्च संस्था में रेफर किया गया। जिसका रास्ते में मृत्यु हो गई। इस संबंध में मृतक के परिजन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में डाक्टर के नहीं होने पर सुचारू रूप…

Read More

फसलों की सुरक्षा हेतु जशपुर जिले के गौठानों में रोका छेका अभियान का किया जा रहा आयोजन

पशुचिकित्सा शिविर के माध्यम से निःशुल्क उपचार एवं दवाईयां की जा रही है वितरित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन मे जिले में फसलों की सुरक्षा तथा पशुओं चराई पर रोक लगाने के लिए व्यापक स्तर पर गौठानों में रोका छेका कार्यक्रम  एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां पशुओं का निःशुल्क चिकित्सकीय सेवा देने के साथ ही उन्हें दवाईयां प्रदान की जा रही है।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुसार फसलों को नुकसान से बचाने के लिए जिले में रोका छेका अभियान…

Read More

सीइओ जिला पंचायत जशपुर ने पर्यटन स्थल रानीदाह का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव ने आज पर्यटन स्थल रानीदाह का अवलोकन करते हुए वहां पर्यटकों की सुविधाओं के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही रानीदाह स्थल के इतिहास के संबंध में संक्षिप्त बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए एवं मरमम्त योग्य स्थानों के मरम्मत कराने के लिए कहा। उन्होंने रानीदाह डेम का भी जायजा लेते हुए डेम की समय-समय पर सफाई कराने के लिए कहा, जिससे डेम में जल भराव बना रहे। इस दौरान उन्होंने छोटा बनई डेम का भी अवलोकन…

Read More

सीईओ जितेन्द्र यादव ने गम्हरिया एवं बालाछापर गौठान का किया निरीक्षण, महिलाओं को अच्छे से कार्य करने हेतु किया प्रोत्साहित

गौठान में समूह की महिलाओं द्वारा की जा रही गतिविधियों की ली जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र यादव ने जशपुर जनपद के गम्हरिया, बालाछापर गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठानों में नियमित रूप से गोबर खरीदी करने एवं खाद निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम सिंह मरकाम, समूह की महिलाएं, अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। सीईओ श्री यादव ने गम्हरिया गौठान में महिला समूह द्वारा की जा…

Read More

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को सेंट्रल जेल रायपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर किया गया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष किया गया है पेश

प्रकरण के सह आरोपी डी.एन. मिश्रा, नासरित तिग्गा एवं तेज प्रकाश टोप्पो को पूर्व में दिनांक 01 जून 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है गिरफ्तार किए गए (1) सूरम पल्ली श्रीनिवास निवासी रायपुर एवं (2) कोमल महानदिया निवासी राजनांदगांव एवं पूर्व में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों ने अलग-अलग जगह के लोगों से लगभग 50 लाख रुपए की की हैं ठगी आरोपियों के विरुद्ध थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 108/22 धारा 420, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी दिनांक 31 मई 2022 को…

Read More